G20 Quiz Questions PDF Download | G-20 Summit 2023 in Hindi Answers

G-20 Summit 2023 New Delhi

G-20 Summit 2023 – नमस्कार दोस्तों, www.kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| वर्ष 2023 में भारत G-20 का अध्यक्ष है और G-20 Summit 2023 का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में किया गया | इस आर्टिकल में हम G-20 Summit 2023 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों को भी डिस्कस करेंगे| इस आर्टिकल की PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं|

इसे भी पढ़िए – वर्तमान में कौन क्या है 2024

What is G-20?

  • G-20 एक अंतरसरकारी संगठन है, जिसमे 19 देश, यूरोपियन यूनियन व अफ़्रीकी संघ सदस्य के रूप में शामिल है|
  • G-20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहयोग का एक मंच है तथा यह समूह अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने व सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक चिंताओं को सम्बोधित करने की दिशा में कार्य करता है|

G-20 Group Formation

  • जून 1999 में G-7 के कोलोन में आयोजित शिखर सम्मलेन के दौरान G-20 के निर्माण की परिकल्पना की गई थी|
  • 26 सितम्बर 1999 को G-7 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान G-20 को आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया था|
  • इसकी पहली बैठक 15-16 दिसंबर 1999 को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित की गई|
  • तत्कालीन कनाडाई वित्त मंत्री पॉल मार्टिन इसके पहले अध्यक्ष थे तथा जर्मनी के वित्त मंत्री हंस आइचेल ने पहली बैठक की मेजबानी की|
  • वर्ष 2008 के पहले यह समूह सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों व केन्द्रीय बैंक के गवर्नर के लिए एक मंच के तौर पर कार्य करता था|
  • वर्ष 2008 की मंदी के बाद सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं के लिए एक मंच के तौर पर इसको मान्यता दी गई|
  • G-20 समूह में शामिल देश विश्व अर्थव्यवस्था के 85%, विश्व व्यापार के 75% तथा विश्व जनसँख्या के 66% के लिए उत्तरदायी हैं|

G-20 Member Countries

G-20 ग्रुप में 19 देश व यूरोपियन यूनियन शामिल है| G-20 के 18वें शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफ़्रीकी संघ को भी G-20 में शामिल किया| वर्ष 2023 तक इसके सदस्य देशों की संख्या निम्नलिखित है|

G-20 के सदस्य देश
1. अर्जेंटीना2. ऑस्ट्रेलिया3. ब्राज़ील
4. कनाडा5. चीन6. फ़्रांस
7. जर्मनी8. भारत9. इंडोनेशिया
10. इटली11. दक्षिण कोरिया12. जापान
13. मेक्सिको14. रूस15. सऊदी अरब
16. दक्षिण अफ्रीका17. तुर्कीये18. यूनाइटेड किंगडम
19. संयुक्त राज्य अमेरिका20. यूरोपियन यूनियन

भारत G-20 का संस्थापक सदस्य है, जबकि इस ग्रुप में शामिल होने वाले एक मात्र दक्षिण एशियाई देश है|

नीचे दिए गए मानचित्र में G-20 के सदस्य देशों को दर्शाया गया है|

G-20 All Member Countries Map
G-20 All Member Countries Map

Download PDF – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023

Type of G-20 Summit

G-20 में शामिल देशों के बीच कई प्रकार के सम्मलेन का आयोजन किया जाता है| इन सम्मेलनों की मेजबानी G-20 ग्रुप के अध्यक्ष देश द्वारा किया जाता है| G-20 ग्रुप के विभिन्न सम्मेलनों के नाम निम्नलिखित हैं|

  • G-20 सम्मलेन स्टेट लीडर्स (Main Summit)
  • G-20 मंत्रिस्तरीय मीटिंग्स
  • G-20 वर्किंग ग्रुप मीटिंग्स
  • G-20 शेरपा मीटिंग्स
  • G-20 बिजनेस लीडर्स (B20) मीटिंग्स
  • G-20 लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट लीडर्स मीटिंग्स (L20)
  • G-20 थिंक टैंक्स मीटिंग्स (T20)
  • G-20 अर्बन 20 (U20) सम्मलेन
  • G-20 विमेंस समिट (W20)
  • G-20 यंग लीडर्स समिट (Y20)

G-20 Presidency 2023

  • वर्ष 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा उसके बाद भारत को G-20 प्रेसिडेंशी मिली|
  • भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवम्बर 2023 तक G-20 का अध्यक्ष देश है|

G-20 Summit 2023 New Delhi

  • वर्ष 2023 के लिए भारत G-20 का अध्यक्ष देश है तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 9-10 सितम्बर 2023 को G-20 के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया|
  • G-20 Summit 2023 नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम इंटरनेशनल एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया|
  • भारत पहली बार G-20 Summit की मेजबानी कर रहा है|

G-20 Logo 2023

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवम्बर 2022 में G-20 का लोगो जारी किया गया था|
  • G-20 के लोगो में केसरिया, हरा, सफ़ेद व नीले रंग को शामिल किया गया है| इस लोगो में भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल के ऊपर पृथ्वी को दिखाया गया है|
  • यह लोगो चुनौतियों के साथ विकास व भारत के पर्यावरण के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाता है|

    G-20 Summit 2023 India Logo
    G-20 Summit 2023 India Logo

G-20 Summit 2023 Theme

  • वर्ष 2023 में आयोजित किये गए G-20 शिखर सम्मेलन का विषय “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” (One Earth, One Family, One Future) है|
  • वसुधैव कुटुम्बकम वाक्यांश महोपनिषद से लिया गया है|
  • G-20 सम्मेलन 2023 का विषय पृथ्वी पर मानव, पशु, पौधों व सूक्ष्मजीवों के जीवन मूल्यों तथा पृथ्वी के साथ ब्रह्माण्ड के संबंधों को प्रदर्शित करता है|
G-20 Summit 2023 Guest Nations

भारत के द्वारा विभिन्न देश के राष्ट्र प्रमुख को भी G-20 Summit 2023 में आमंत्रित किया गया है| जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. शेख हसीना (बांग्लादेश की प्रधानमंत्री)
  2. अजाली असौमनी (कोमोरोस देश के राष्ट्रपति)
  3. अब्देल फत्ताह एल-सीसी (मिस्त्र देश के राष्ट्रपति)
  4. प्रवीण जुगनौथ (मॉरिशस देश के प्रधानमंत्री)
  5. मार्क रुत (नीदरलैंड देश के प्रधानमंत्री)
  6. बोला तिनुबू  (नाइजीरिया देश के राष्ट्रपति)
  7. हैथम बिन तारिक (ओमान देश के सुल्तान)
  8. ली हाइन लूँग (सिंगापुर के प्रधानमंत्री)
  9. पेड्रो सांचेज (स्पेन देश के प्रधानमंत्री)
  10. मोहम्मद बिन जायद अल नहयान (UAE के राष्ट्रपति)

G-20 ट्रोइका क्या है

  • ट्रोइका G-20 के सदस्य देशो का एक समूह होता है, जिसमे पिछला, वर्तमान व आगामी अध्यक्ष देश शामिल होता है|
  • वर्ष 2023 के G-20 ट्रोइका में इंडोनेशिया, भारत व ब्राज़ील देश शामिल है|

    G-20 Troika 2023 India
    G-20 Troika 2023 India

G-20 शेरपा क्या है

  • शेरपा सदस्य देशों द्वारा नियुक्त किया गया एक अधिकारी होता है जोकि G-20 शिखर सम्मेलन में सदस्य देश के नेता का प्रतिनिधित्व करता है|
  • शेरपा के कार्यों में शिखर सम्मेलन प्रक्रिया के दौरान रणनीतिक योजना बनाना, राजनीतिक नेतृत्व करना, देश को रिप्रेजेंट करना आदि शामिल है|
  • वर्ष 2023 में नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कान्त भारत के शेरपा हैं|

All G-20 Meetings in India 2023

2023 में G-20 की अध्यक्षता के तहत भारत के 60 शहरों में 200 से अधिक बैठकों का आयोजन किया गया|

  • भारत की अध्यक्षता में पहली G-20 शेरपा मीटिंग 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान के उदयपुर में हुई|
  • भारत की अध्यक्षता में 100वीं एग्रीकल्चरल चीफ साइंटिस्ट मीटिंग अप्रैल 2023 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न हुआ|

भारत में आयोजित G-20 की महत्वपूर्ण मीटिंग्स व उनके आयोजन स्थल की जानकारी निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं.मीटिंग्सआयोजन स्थल
1.G20 फॉरेन मिनिस्टर्स मीटिंगदिल्ली
2.G20 टूरिज्म मिनिस्टर्स मीटिंगगोवा
3.G20 एजुकेशन मिनिस्टर्स मीटिंगपुणे
4.G20 लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्टर्स मीटिंगइंदौर
5.G20 कल्चर मिनिस्टर्स मीटिंगदिल्ली
6.पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप मीटिंगथिरुवनंतपुरम
7.पहली इंटरनेशनल फाइनेंसियल आर्किटेक्चर वर्किंग ग्रुप मीटिंगचंडीगढ़
8.पहली एजुकेशन वर्किंग ग्रुप मीटिंगचेन्नई, तमिल नाडु
9.पहली एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंगजोधपुर, राजस्थान
10.पहली सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप मीटिंगगुवाहाटी, असम
11.पहली टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंगरन ऑफ़ कच्छ, गुजरात
12.पहली एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट वर्किंग ग्रुप मीटिंगबेंगलुरु, कर्नाटक
13.पहली एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप मीटिंगइंदौर
14.पहली कल्चर वर्किंग ग्रुप मीटिंगखजुराहो
15.पहली डिजिटल इकॉनमी वर्किंग ग्रुप मीटिंगलखनऊ
16.पहली वित्त व केन्द्रीय बैंक डिप्टीज मीटिंगबेंगलुरु
17.पहली फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप मीटिंगबेंगलुरु
18.पहली आपदा प्रबंधन वर्किंग ग्रुप मीटिंगगांधीनगर
19.पहली डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंगमुंबई
20.पहली ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंगमुंबई
21.पहली एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंगगुरुग्राम

List of All G-20 Summits

पहली बार अमेरिका की अध्यक्षता में 14-15 नवम्बर 2008 को G-20 Summit का आयोजन वाशिंगटन DC में किया गया था| वर्ष 2009 व 2010 में दो बार सम्मेलन का आयोजन किया गया था| वर्ष 2008 से वर्ष 2025 के बीच G-20 Summit व अध्यक्ष देश की जानकारी निम्नलिखित है|

क्र. सं.वर्षमेजबान देशमेजबान शहर
1.2008अमेरिकावाशिंगटन DC
2.2009यूनाइटेड किंगडमलन्दन
3.2009अमेरिकापीट्सबर्ग
4.2010कनाडाटोरंटो
5.2010दक्षिण कोरियासियोल
6.2011फ़्रांसकांस
7.2012मेक्सिकोसैन जोस डेल काबो
8.2013रूससैंट पीटर्सबर्ग
9.2014ऑस्ट्रेलियाब्रिसबेन
10.2015तर्कियेसेरिक, अन्ताल्या
11.2016चीनहौंगजौ
12.2017जर्मनीहैमबर्ग
13.2018अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्स
14.2019जापानओसाका
15.2020सऊदी अरबरियाद
16.2021इटलीरोम
17.2022इंडोनेशियानुसा दुआ, बाली
18.2023भारतनई दिल्ली
19.2024ब्राज़ीलरियो डे जेनेरियो
20.2025दक्षिण अफ्रीका

इसे भी पढ़िए – भारत ने 9वीं बार जीता SAFF चैंपियनशिप

G-20 Summit 2023 GK Questions

प्रश्न – G-20 क्या है?

उत्तर – G-20 एक अंतरसरकारी संगठन है| जिसमे 19 देश व यूरोपियन यूनियन सदस्य के रूप में शामिल है| G-20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहयोग का एक मंच है तथा यह समूह अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने व सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक चिंताओं को सम्बोधित करने की दिशा में कार्य करता है

प्रश्न – G-20 की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – 26 सितम्बर 1999 को G-7 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान G-20 को आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया था| इसकी पहली बैठक 15-16 दिसंबर 1999 को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित की गई|

प्रश्न – G-20 में कौन-कौन से देश शामिल हैं?

उत्तर – G-20 में 19 देश व यूरोपियन यूनियन शामिल है| वर्ष 2023 तक इसके सदस्य देशों की संख्या निम्नलिखित है|

  1. अर्जेंटीना
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. ब्राज़ील
  4. कनाडा
  5. चीन
  6. फ़्रांस
  7. जर्मनी
  8. भारत
  9. इंडोनेशिया
  10. इटली
  11. दक्षिण कोरिया
  12. जापान
  13. मेक्सिको
  14. रूस
  15. सऊदी अरब
  16. दक्षिण अफ्रीका
  17. तुर्कीये
  18. यूनाइटेड किंगडम
  19. संयुक्त राज्य अमेरिका
  20. यूरोपियन यूनियन

प्रश्न – भारत G-20 का सदस्य किस वर्ष बना था?

उत्तर – भारत G-20 का संस्थापक सदस्य है और वर्ष 1999 में G-20 का सदस्य बना था|

प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किस शहर में हुआ?

उत्तर – G-20 सम्मेलन 2023 का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में किया गया|

प्रश्न – G-20 सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता किसने किया?

उत्तर – भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी G-20 शिखर सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता किया|

प्रश्न – G-20 सम्मेलन 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – G-20 Summit 2023 की थीम “One Earth, One Family, One Future” या “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” हैं|

प्रश्न – G-20 के वर्किंग ग्रुप की बैठक 2023 का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – G-20 के वर्किंग ग्रुप की बैठक 2023 का आयोजन जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में किया गया|

प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2023 के शेरपा कौन हैं?

उत्तर – नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कान्त G-20 के शेरपा हैं|

प्रश्न – G-20 2023 का अतिथि देश कौन-सा है?

उत्तर – भारत के द्वारा विभिन्न देश के राष्ट्र प्रमुख को भी G-20 Summit 2023 में आमंत्रित किया गया है| G-20 सम्मेलन 2023 में Guest Coutries के नाम निम्नलिखित हैं|

  1. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री
  2. कोमोरोस देश के राष्ट्रपति
  3. मिस्त्र देश के राष्ट्रपति
  4. मॉरिशस देश के प्रधानमंत्री
  5. नीदरलैंड देश के प्रधानमंत्री
  6. नाइजीरिया देश के राष्ट्रपति
  7. ओमान देश के सुल्तान
  8. सिंगापुर के प्रधानमंत्री
  9. स्पेन देश के प्रधानमंत्री
  10. UAE के राष्ट्रपति

प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन कहाँ होगा?

उत्तर – G-20 शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो शहर में होगा|

प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन कहाँ हुआ था?

उत्तर – G-20 शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन इंडोनेशिया की राजधानी बाली में हुआ था|

प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन कहाँ हुआ था?

उत्तर – G-20 शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन इटली की राजधानी रोम में हुआ था|

तो इस तरह से हमने इस आर्टिकल में G-20, उसके सदस्य देश, G-20 सम्मेलन आदि के बारे सभी तथ्यों को भलीभांति पढ़ लिया है| आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा|

 

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment