SAFF Championship 2023 Winner and Awards GK Questions PDF

SAFF Championship 2023 Winner and Awards

SAFF Championship 2023 – नमस्कार दोस्तों kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| हाल ही में SAFF Championship 2023 टूर्नामेंट समाप्त हुआ है, तो आज के इस आर्टिकल में हम विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से टूर्नामेंट से सम्बंधित महत्वपूर्ण फैक्ट्स के साथ विभिन्न प्रश्नों को पढेंगे| अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पूरा आर्टिकल जरुर पढ़िए|

SAFF Championship History

SAFF का पूरा नाम South Asian Football Federation Championship है, जिसे SAFF Cup के नाम से भी जाना जाता है|  यह एक फुटबाल का टूर्नामेंट है जिसमे दक्षिण एशिया के देश की पुरुष फुटबाल टीम हिस्सा लेती हैं| SAFF Championship के पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 1993 में किया गया था, जिसमे भारतीय फुटबाल टीम ने जीत हासिल किया था| भारत सर्वाधिक 9 बार इस प्रतियोगिता का विजेता रहा है| टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ द्वारा कराया जाता है|

SAFF Championship Football Tournament
प्रथम आयोजन1993
आयोजन करने वाला निकायदक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ (SAFF)
वर्तमान चैंपियनभारत
सर्वाधिक विजेता देशभारत (9 बार)

इसे भी पढ़िए – IPL 2023 GK Questions PDF

SAFF Championship 2023

वर्ष 2023 में SAFF Championship के 14वें संस्करण का आयोजन 21 जून से 4 जुलाई 2023 तक किया गया| वर्ष 2023 के प्रतियोगिता की मेजबानी भारत ने किया तथा बेंगलुरु के श्री कांटीवीरा स्टेडियम में सभी 15 मैचों का आयोजन किया गया| वर्ष 2023 के टूर्नामेंट में पहली बार लेबनान व कुवैत की फुटबाल टीम ने हिस्सा लिया| SAFF Championship 2023 के विजेता, उप-विजेता, अवार्ड, बेस्ट प्लेयर आदि से जुडी जानकारी को नीचे सारणी में शेयर किया गया है|

SAFF Championship Winner 2023 and Awards
फुल फॉर्मSouth Asian Football Federation Championship
स्पांसरशिप नामबंगाबन्धु SAFF Championship
संस्करण14वाँ
आयोजन डेट21 जून से 4 जुलाई
आयोजन स्थलश्री कांटीवीरा स्टेडियम, बेंगलुरु
कुल शामिल टीम8
कुल खेले गए मैच15
विजेताभारत (9वाँ ख़िताब)
उप-विजेताकुवैत
सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडीसुनील छेत्री (5 गोल)
बेस्ट प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंटसुनील छेत्री
गोल्डन बूट व गोल्डन बालसुनील छेत्री
बेस्ट गोलकीपरअनिसुर रहमान जीको (बांग्लादेश)
फेयर प्ले अवार्डनेपाल
SAFF Championship Final 2023 Match

SAFF Championship 2023 का फाइनल मुकाबला 4 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के श्री कांटीवीरा स्टेडियम में खेला गया| फाइनल मुकाबले में कुवैत व भारत की फुटबाल टीम आमने थी| फाइनल मुकाबले में भारत व कुवैत दोनों देश ने 1-1 गोल किया था, जिसके कारण मुकाबले का निर्णय पेनल्टीज के द्वारा हुआ| भारत ने पेनाल्टीज में कुवैत को 5-4 से हराकर 9वीं बार SAFF Championship का ख़िताब जीता|

SAFF Championship 2023 Winner Team India
SAFF Championship 2023 Winner Team India
SAFF 2023 Golden Boot & Golden Ball 

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 5 गोल किये और इसीलिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया| कप्तान सुनील छेत्री को गोल्डन बूट व गोल्डन बाल के भी विजेता रहे| अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाडियों की सूची में सुनील छेत्री क्रिस्टियानो रोनाल्डो व लियोनेल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर हैं|

Sunil Chhetri SAFF 2023 Golden Boot Ball
Sunil Chhetri SAFF 2023 Golden Boot Ball

इसे भी पढ़िए – ऑस्कर अवार्ड 2023 और भारत

SAFF Championship 2023 GK Questions

प्रश्न – SAFF का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर – SAFF का पूरा नाम South Asian Football Federation Championship है, जिसे SAFF Cup के नाम से भी जाना जाता है|

प्रश्न – SAFF Championship किस खेल से सम्बंधित टूर्नामेंट है?

उत्तर – SAFF चैंपियनशिप फुटबाल से सम्बंधित एक टूर्नामेंट है|

प्रश्न – भारतीय पुरुष फुटबाल टीम के वर्तमान कप्तान कौन हैं?

उत्तर – तेलंगाना राज्य के सुनील छेत्री भारतीय फुटबाल टीम के वर्तमान कप्तान हैं|

प्रश्न – भारतीय पुरुष फुटबाल टीम के वर्तमान कोच कौन हैं?

उत्तर – इगोर स्तिमैक वर्तमान में भारतीय पुरुष फुटबाल टीम के कोच हैं|

प्रश्न – SAFF Championship 2023 का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – वर्ष 2023 के प्रतियोगिता की मेजबानी भारत ने किया तथा बेंगलुरु के श्री कांटीवीरा स्टेडियम में सभी 15 मैचों का आयोजन किया गया|

प्रश्न – SAFF Championship 2023 का विजेता कौन रहा?

उत्तर – फाइनल मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद भारत ने पेनाल्टीज में कुवैत को 5-4 से हराकर 9वीं बार SAFF चैंपियनशिप 2023 का ख़िताब जीता|

प्रश्न – SAFF Championship 2023 में किस खिलाडी ने सर्वाधिक गोल किये?

उत्तर – भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने SAFF चैंपियनशिप 2023 में सर्वाधिक 5 गोल किये|

प्रश्न – SAFF Championship 2023 में बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को SAFF Championship 2023 में बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया|

प्रश्न – SAFF Championship 2023 में किस टीम ने पहली बार हिस्सा लिया?

उत्तर – कुवैत व लेबनान की टीम ने SAFF Championship 2023 में पहली बार हिस्सा लिया|

प्रश्न – SAFF Championship 2023 में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – बांग्लादेश के अनिसुर रहमान जीको को SAFF Championship 2023 में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया|

प्रश्न – SAFF Championship का ख़िताब किस देश ने सर्वाधिक बार जीता है?

उत्तर – भारत ने सर्वाधिक 9 बार SAFF Championship का ख़िताब जीता है|

इस तरह से हमने SAFF Championship 2023 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैक्ट्स और प्रश्नों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|

Leave a Comment