G-20 Summit 2023 New Delhi
G-20 Summit 2023 – नमस्कार दोस्तों, www.kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| वर्ष 2023 में भारत G-20 का अध्यक्ष है और G-20 Summit 2023 का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में किया गया | इस आर्टिकल में हम G-20 Summit 2023 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों को भी डिस्कस करेंगे| इस आर्टिकल की PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं|
इसे भी पढ़िए – वर्तमान में कौन क्या है 2024
What is G-20?
- G-20 एक अंतरसरकारी संगठन है, जिसमे 19 देश, यूरोपियन यूनियन व अफ़्रीकी संघ सदस्य के रूप में शामिल है|
- G-20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहयोग का एक मंच है तथा यह समूह अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने व सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक चिंताओं को सम्बोधित करने की दिशा में कार्य करता है|
G-20 Group Formation
- जून 1999 में G-7 के कोलोन में आयोजित शिखर सम्मलेन के दौरान G-20 के निर्माण की परिकल्पना की गई थी|
- 26 सितम्बर 1999 को G-7 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान G-20 को आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया था|
- इसकी पहली बैठक 15-16 दिसंबर 1999 को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित की गई|
- तत्कालीन कनाडाई वित्त मंत्री पॉल मार्टिन इसके पहले अध्यक्ष थे तथा जर्मनी के वित्त मंत्री हंस आइचेल ने पहली बैठक की मेजबानी की|
- वर्ष 2008 के पहले यह समूह सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों व केन्द्रीय बैंक के गवर्नर के लिए एक मंच के तौर पर कार्य करता था|
- वर्ष 2008 की मंदी के बाद सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं के लिए एक मंच के तौर पर इसको मान्यता दी गई|
- G-20 समूह में शामिल देश विश्व अर्थव्यवस्था के 85%, विश्व व्यापार के 75% तथा विश्व जनसँख्या के 66% के लिए उत्तरदायी हैं|
G-20 Member Countries
G-20 ग्रुप में 19 देश व यूरोपियन यूनियन शामिल है| G-20 के 18वें शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफ़्रीकी संघ को भी G-20 में शामिल किया| वर्ष 2023 तक इसके सदस्य देशों की संख्या निम्नलिखित है|
G-20 के सदस्य देश | |||
1. अर्जेंटीना | 2. ऑस्ट्रेलिया | 3. ब्राज़ील | |
4. कनाडा | 5. चीन | 6. फ़्रांस | |
7. जर्मनी | 8. भारत | 9. इंडोनेशिया | |
10. इटली | 11. दक्षिण कोरिया | 12. जापान | |
13. मेक्सिको | 14. रूस | 15. सऊदी अरब | |
16. दक्षिण अफ्रीका | 17. तुर्कीये | 18. यूनाइटेड किंगडम | |
19. संयुक्त राज्य अमेरिका | 20. यूरोपियन यूनियन |
भारत G-20 का संस्थापक सदस्य है, जबकि इस ग्रुप में शामिल होने वाले एक मात्र दक्षिण एशियाई देश है|
नीचे दिए गए मानचित्र में G-20 के सदस्य देशों को दर्शाया गया है|

Download PDF – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023
Type of G-20 Summit
G-20 में शामिल देशों के बीच कई प्रकार के सम्मलेन का आयोजन किया जाता है| इन सम्मेलनों की मेजबानी G-20 ग्रुप के अध्यक्ष देश द्वारा किया जाता है| G-20 ग्रुप के विभिन्न सम्मेलनों के नाम निम्नलिखित हैं|
- G-20 सम्मलेन स्टेट लीडर्स (Main Summit)
- G-20 मंत्रिस्तरीय मीटिंग्स
- G-20 वर्किंग ग्रुप मीटिंग्स
- G-20 शेरपा मीटिंग्स
- G-20 बिजनेस लीडर्स (B20) मीटिंग्स
- G-20 लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट लीडर्स मीटिंग्स (L20)
- G-20 थिंक टैंक्स मीटिंग्स (T20)
- G-20 अर्बन 20 (U20) सम्मलेन
- G-20 विमेंस समिट (W20)
- G-20 यंग लीडर्स समिट (Y20)
G-20 Presidency 2023
- वर्ष 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा उसके बाद भारत को G-20 प्रेसिडेंशी मिली|
- भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवम्बर 2023 तक G-20 का अध्यक्ष देश है|
G-20 Summit 2023 New Delhi
- वर्ष 2023 के लिए भारत G-20 का अध्यक्ष देश है तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 9-10 सितम्बर 2023 को G-20 के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया|
- G-20 Summit 2023 नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम इंटरनेशनल एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया|
- भारत पहली बार G-20 Summit की मेजबानी कर रहा है|
G-20 Logo 2023
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवम्बर 2022 में G-20 का लोगो जारी किया गया था|
- G-20 के लोगो में केसरिया, हरा, सफ़ेद व नीले रंग को शामिल किया गया है| इस लोगो में भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल के ऊपर पृथ्वी को दिखाया गया है|
- यह लोगो चुनौतियों के साथ विकास व भारत के पर्यावरण के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाता है|
G-20 Summit 2023 India Logo
G-20 Summit 2023 Theme
- वर्ष 2023 में आयोजित किये गए G-20 शिखर सम्मेलन का विषय “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” (One Earth, One Family, One Future) है|
- वसुधैव कुटुम्बकम वाक्यांश महोपनिषद से लिया गया है|
- G-20 सम्मेलन 2023 का विषय पृथ्वी पर मानव, पशु, पौधों व सूक्ष्मजीवों के जीवन मूल्यों तथा पृथ्वी के साथ ब्रह्माण्ड के संबंधों को प्रदर्शित करता है|
G-20 Summit 2023 Guest Nations
भारत के द्वारा विभिन्न देश के राष्ट्र प्रमुख को भी G-20 Summit 2023 में आमंत्रित किया गया है| जिनके नाम निम्नलिखित हैं|
- शेख हसीना (बांग्लादेश की प्रधानमंत्री)
- अजाली असौमनी (कोमोरोस देश के राष्ट्रपति)
- अब्देल फत्ताह एल-सीसी (मिस्त्र देश के राष्ट्रपति)
- प्रवीण जुगनौथ (मॉरिशस देश के प्रधानमंत्री)
- मार्क रुत (नीदरलैंड देश के प्रधानमंत्री)
- बोला तिनुबू (नाइजीरिया देश के राष्ट्रपति)
- हैथम बिन तारिक (ओमान देश के सुल्तान)
- ली हाइन लूँग (सिंगापुर के प्रधानमंत्री)
- पेड्रो सांचेज (स्पेन देश के प्रधानमंत्री)
- मोहम्मद बिन जायद अल नहयान (UAE के राष्ट्रपति)
G-20 ट्रोइका क्या है
- ट्रोइका G-20 के सदस्य देशो का एक समूह होता है, जिसमे पिछला, वर्तमान व आगामी अध्यक्ष देश शामिल होता है|
- वर्ष 2023 के G-20 ट्रोइका में इंडोनेशिया, भारत व ब्राज़ील देश शामिल है|
G-20 Troika 2023 India
G-20 शेरपा क्या है
- शेरपा सदस्य देशों द्वारा नियुक्त किया गया एक अधिकारी होता है जोकि G-20 शिखर सम्मेलन में सदस्य देश के नेता का प्रतिनिधित्व करता है|
- शेरपा के कार्यों में शिखर सम्मेलन प्रक्रिया के दौरान रणनीतिक योजना बनाना, राजनीतिक नेतृत्व करना, देश को रिप्रेजेंट करना आदि शामिल है|
- वर्ष 2023 में नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कान्त भारत के शेरपा हैं|
All G-20 Meetings in India 2023
2023 में G-20 की अध्यक्षता के तहत भारत के 60 शहरों में 200 से अधिक बैठकों का आयोजन किया गया|
- भारत की अध्यक्षता में पहली G-20 शेरपा मीटिंग 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान के उदयपुर में हुई|
- भारत की अध्यक्षता में 100वीं एग्रीकल्चरल चीफ साइंटिस्ट मीटिंग अप्रैल 2023 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न हुआ|
भारत में आयोजित G-20 की महत्वपूर्ण मीटिंग्स व उनके आयोजन स्थल की जानकारी निम्न तालिका में दिया गया है|
क्र.सं. | मीटिंग्स | आयोजन स्थल |
1. | G20 फॉरेन मिनिस्टर्स मीटिंग | दिल्ली |
2. | G20 टूरिज्म मिनिस्टर्स मीटिंग | गोवा |
3. | G20 एजुकेशन मिनिस्टर्स मीटिंग | पुणे |
4. | G20 लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्टर्स मीटिंग | इंदौर |
5. | G20 कल्चर मिनिस्टर्स मीटिंग | दिल्ली |
6. | पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप मीटिंग | थिरुवनंतपुरम |
7. | पहली इंटरनेशनल फाइनेंसियल आर्किटेक्चर वर्किंग ग्रुप मीटिंग | चंडीगढ़ |
8. | पहली एजुकेशन वर्किंग ग्रुप मीटिंग | चेन्नई, तमिल नाडु |
9. | पहली एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग | जोधपुर, राजस्थान |
10. | पहली सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप मीटिंग | गुवाहाटी, असम |
11. | पहली टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंग | रन ऑफ़ कच्छ, गुजरात |
12. | पहली एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट वर्किंग ग्रुप मीटिंग | बेंगलुरु, कर्नाटक |
13. | पहली एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप मीटिंग | इंदौर |
14. | पहली कल्चर वर्किंग ग्रुप मीटिंग | खजुराहो |
15. | पहली डिजिटल इकॉनमी वर्किंग ग्रुप मीटिंग | लखनऊ |
16. | पहली वित्त व केन्द्रीय बैंक डिप्टीज मीटिंग | बेंगलुरु |
17. | पहली फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप मीटिंग | बेंगलुरु |
18. | पहली आपदा प्रबंधन वर्किंग ग्रुप मीटिंग | गांधीनगर |
19. | पहली डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग | मुंबई |
20. | पहली ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग | मुंबई |
21. | पहली एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग | गुरुग्राम |
List of All G-20 Summits
पहली बार अमेरिका की अध्यक्षता में 14-15 नवम्बर 2008 को G-20 Summit का आयोजन वाशिंगटन DC में किया गया था| वर्ष 2009 व 2010 में दो बार सम्मेलन का आयोजन किया गया था| वर्ष 2008 से वर्ष 2025 के बीच G-20 Summit व अध्यक्ष देश की जानकारी निम्नलिखित है|
क्र. सं. | वर्ष | मेजबान देश | मेजबान शहर |
1. | 2008 | अमेरिका | वाशिंगटन DC |
2. | 2009 | यूनाइटेड किंगडम | लन्दन |
3. | 2009 | अमेरिका | पीट्सबर्ग |
4. | 2010 | कनाडा | टोरंटो |
5. | 2010 | दक्षिण कोरिया | सियोल |
6. | 2011 | फ़्रांस | कांस |
7. | 2012 | मेक्सिको | सैन जोस डेल काबो |
8. | 2013 | रूस | सैंट पीटर्सबर्ग |
9. | 2014 | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिसबेन |
10. | 2015 | तर्किये | सेरिक, अन्ताल्या |
11. | 2016 | चीन | हौंगजौ |
12. | 2017 | जर्मनी | हैमबर्ग |
13. | 2018 | अर्जेंटीना | ब्यूनस आयर्स |
14. | 2019 | जापान | ओसाका |
15. | 2020 | सऊदी अरब | रियाद |
16. | 2021 | इटली | रोम |
17. | 2022 | इंडोनेशिया | नुसा दुआ, बाली |
18. | 2023 | भारत | नई दिल्ली |
19. | 2024 | ब्राज़ील | रियो डे जेनेरियो |
20. | 2025 | दक्षिण अफ्रीका | – |
इसे भी पढ़िए – भारत ने 9वीं बार जीता SAFF चैंपियनशिप
G-20 Summit 2023 GK Questions
प्रश्न – G-20 क्या है?
उत्तर – G-20 एक अंतरसरकारी संगठन है| जिसमे 19 देश व यूरोपियन यूनियन सदस्य के रूप में शामिल है| G-20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहयोग का एक मंच है तथा यह समूह अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने व सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक चिंताओं को सम्बोधित करने की दिशा में कार्य करता है
प्रश्न – G-20 की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 26 सितम्बर 1999 को G-7 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान G-20 को आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया था| इसकी पहली बैठक 15-16 दिसंबर 1999 को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित की गई|
प्रश्न – G-20 में कौन-कौन से देश शामिल हैं?
उत्तर – G-20 में 19 देश व यूरोपियन यूनियन शामिल है| वर्ष 2023 तक इसके सदस्य देशों की संख्या निम्नलिखित है|
- अर्जेंटीना
- ऑस्ट्रेलिया
- ब्राज़ील
- कनाडा
- चीन
- फ़्रांस
- जर्मनी
- भारत
- इंडोनेशिया
- इटली
- दक्षिण कोरिया
- जापान
- मेक्सिको
- रूस
- सऊदी अरब
- दक्षिण अफ्रीका
- तुर्कीये
- यूनाइटेड किंगडम
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- यूरोपियन यूनियन
प्रश्न – भारत G-20 का सदस्य किस वर्ष बना था?
उत्तर – भारत G-20 का संस्थापक सदस्य है और वर्ष 1999 में G-20 का सदस्य बना था|
प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किस शहर में हुआ?
उत्तर – G-20 सम्मेलन 2023 का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में किया गया|
प्रश्न – G-20 सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता किसने किया?
उत्तर – भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी G-20 शिखर सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता किया|
प्रश्न – G-20 सम्मेलन 2023 की थीम क्या है?
उत्तर – G-20 Summit 2023 की थीम “One Earth, One Family, One Future” या “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” हैं|
प्रश्न – G-20 के वर्किंग ग्रुप की बैठक 2023 का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर – G-20 के वर्किंग ग्रुप की बैठक 2023 का आयोजन जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में किया गया|
प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2023 के शेरपा कौन हैं?
उत्तर – नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कान्त G-20 के शेरपा हैं|
प्रश्न – G-20 2023 का अतिथि देश कौन-सा है?
उत्तर – भारत के द्वारा विभिन्न देश के राष्ट्र प्रमुख को भी G-20 Summit 2023 में आमंत्रित किया गया है| G-20 सम्मेलन 2023 में Guest Coutries के नाम निम्नलिखित हैं|
- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री
- कोमोरोस देश के राष्ट्रपति
- मिस्त्र देश के राष्ट्रपति
- मॉरिशस देश के प्रधानमंत्री
- नीदरलैंड देश के प्रधानमंत्री
- नाइजीरिया देश के राष्ट्रपति
- ओमान देश के सुल्तान
- सिंगापुर के प्रधानमंत्री
- स्पेन देश के प्रधानमंत्री
- UAE के राष्ट्रपति
प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन कहाँ होगा?
उत्तर – G-20 शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो शहर में होगा|
प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर – G-20 शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन इंडोनेशिया की राजधानी बाली में हुआ था|
प्रश्न – G-20 शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर – G-20 शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन इटली की राजधानी रोम में हुआ था|
तो इस तरह से हमने इस आर्टिकल में G-20, उसके सदस्य देश, G-20 सम्मेलन आदि के बारे सभी तथ्यों को भलीभांति पढ़ लिया है| आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा|