Filmfare Awards 2023 GK Questions in Hindi PDF

Filmfare Awards 2023 GK

Filmfare Awards 2023 – नमस्कार दोस्तों kvguruji.com पर स्वागत है| 27 अप्रैल, 2023 को फिल्मफेयर अवार्ड के 68वें संस्करण का आयोजन किया गया| इस आर्टिकल में हम फिल्मफेयर अवार्ड से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फैक्ट्स के साथ-साथ प्रश्नों को भी डिस्कस करेंगे| तो अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पूरा आर्टिकल जरुर पढ़िए| इस आर्टिकल की PDF आप नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

इसे भी पढ़िए – IPL 2023 GK PDF

Filmfare Awards History

फिल्मफेयर पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में किया गया था| यह एक वार्षिक पुरस्कार है जोकि हिंदी भाषा में बनाई गई फिल्मो के लिए दिया जाता है| शुरुआत में इस पुरस्कार को “क्लेयर्स अवार्ड्स” या “द क्लेयर्स” के नाम से जाना जाता था| यह पुरस्कार द टाइम्स ग्रुप के फिल्मफेयर मैगज़ीन द्वारा दिया जाता है|

Filmfare Awards History
शुरुआत21 मार्च, 1954
दिया जाने वाले क्षेत्रहिंदी फिल्म उद्योग में उत्कृष्टता के लिए
अवार्ड देने वाला समूहद टाइम्स ग्रुप
पहला बेस्ट फिल्म अवार्डदो बीघा जमीन
पहला बेस्ट एक्टर अवार्डदिलीप कुमार (दाग)
पहली बेस्ट एक्ट्रेस अवार्डमीना कुमारी (बैजू बावरा)
सर्वाधिक अवार्ड विजेता फिल्मगली बॉय – 13 अवार्ड्स (2020)
सर्वाधिक अवार्ड (पुरुष)गुलजार (22)
सर्वाधिक अवार्ड (अभिनेता)अमिताभ बच्चन (16)
सर्वाधिक अवार्ड (महिला)आशा भोंसले (9)
सर्वाधिक अवार्ड (अभिनेत्री)जया बच्चन (9)
सर्वाधिक अवार्ड (बेस्ट एक्टर)शाहरुख़ खान (8)
सर्वाधिक अवार्ड (बेस्ट एक्ट्रेस)काजोल (5), नूतन (5)

Filmfare Awards 2023

Filmfare Awards 2023 – वर्ष 2022 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए 27 अप्रैल, 2023 को फिल्मफेयर अवार्ड समारोह का आयोजन मुम्बई में जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया| अभिनेता सलमान खान, आयुष्मान खुराना व मनीष पॉल ने समारोह की मेजबानी की| यह समारोह द टाइम्स ग्रुप के द्वारा आयोजित कराया गया| इस वर्ष गंगूभाई काठियावाड़ी फिल्म को सर्वाधिक 10 अवार्ड दिए गए जबकि यह फिल्म सर्वाधिक 16 श्रेणी में नामित भी हुई|

Filmfare Awards 2023 GK
पुरस्कारों का वितरण27 अप्रैल, 2023
आयोजनजियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई
होस्टसलमान खान, आयुष्मान खुराना व मनीष पॉल
संस्करण68वाँ
टाइटल स्पांसरहुंडई
सर्वाधिक मनोनीत फिल्मगंगूभाई काठियावाड़ी (16)
सर्वाधिक अवार्ड्स फिल्मगंगूभाई काठियावाड़ी (10)

Filmfare Awards 2023 Best Actor, Actress

  • Best Film – संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया|
  • Best Actor – अभिनेता राजकुमार राव को बधाई दो फिल्म के लिए बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार दिया गया|
  • Best Actress – अभिनेत्री आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया|
  • Best Director – निर्देशक संजय लीला भंसाली को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार दिया गया|
Filmfare Awards 2023 Best Actor, Actress, Director
Filmfare Awards 2023 Best Actor, Actress, Director
  • Best Male Playback Singer – प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा फिल्म के गीत केसरिया के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड दिया गया|
  • Best Female Playback Singer – गायिका कविता सेठ को जुगजुग जियो फिल्म के गीत रंगीसारी के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड दिया गया|
  • Best Lyricist – गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा फिल्म के गीत केसरिया के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवार्ड दिया गया|
  • Lifetime Achievement Award – अभिनेता प्रेम चोपड़ा को फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया|

इसे भी पढ़िए – भारत ने 9वीं बार जीता SAFF चैंपियनशिप

Filmfare Awards 2023 Winners list

Filmfare Awards 2023 – नीचे दी गई सारणी में 2023 में दिए गए सभी फिल्मफेयर अवार्ड को शेयर किया गया है|

Filmfare Awards 2023 Winners list
क्र.सं.केटेगरीविजेताफैक्ट्स
1.सर्वश्रेष्ठ फिल्मगंगूबाई काठियावाड़ी
2.सर्वश्रेष्ठ अभिनेताराजकुमार रावफिल्म – बधाई दो
3.सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीआलिया भट्टफिल्म – गंगूबाई काठियावाड़ी
4.सर्वश्रेष्ठ निर्देशकसंजय लीला भंसालीफिल्म – गंगूबाई काठियावाड़ी
5.सर्वश्रष्ठ गीतकारअमिताभ भट्टाचार्यफिल्म – ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा
6.सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (M)अरिजीत सिंहगीत – केसरिया (ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा)
7.सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिकाकविता सेठगीत – रंगीसारी (जुगजुग जियो)
8.सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेताअनिल कपूरफिल्म – जुगजुग जियो
9.सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्रीशीबा चड्ढाफिल्म – बधाई दो
10सर्वश्रेष्ठ स्टोरीअक्षत घिलदयाल व सुमन अधिकारीफिल्म – बधाई दो
11.सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्लेहर्षवर्धन कुलकर्णीफिल्म – बधाई दो
12.सर्वश्रेष्ठ संवादप्रकाश कपाडिया व उत्कर्शिनी वशिष्ठफिल्म – गंगूबाई काठियावाड़ी
13.सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशकप्रीतमफिल्म – ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा
14.लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डप्रेम चोपड़ा
15.बेस्ट वीएफएक्सDNEG फिल्म – ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा
16.बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाईनशीतल वर्माफिल्म – गंगूबाई काठियावाड़ी

Filmfare Awards 2023 GK Questions

Filmfare Awards 2023 – विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले फिल्मफेयर अवार्ड्स से पूछे जाने प्रश्न व उनके उत्तर निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह को किसने होस्ट किया ?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह को अभिनेता सलमान खान, आयुष्मान खुराना व मनीष पॉल होस्ट किया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों का आयोजन मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार किसे मिला?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में अभिनेता राजकुमार राव को बधाई दो फिल्म के लिए बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार दिया गया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में अभिनेत्री आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में निर्देशक संजय लीला भंसाली को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार दिया गया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट लिरिसिस्ट का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य को ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा’ फिल्म के गीत केसरिया के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवार्ड दिया गया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा फिल्म के गीत केसरिया के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड दिया गया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों (Filmfare Awards 2023) में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में गायिका कविता सेठ को जुगजुग जियो फिल्म के गीत रंगीसारी के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड दिया गया|

प्रश्न – 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में लाइफटाइम अचीवमेंट का पुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर – अभिनेता प्रेम चोपड़ा को 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में लाइफटाइम अचीवमेंट का पुरस्कार दिया गया|

प्रश्न – किस अभिनेता ने सर्वाधिक बार फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीता है?

उत्तर – शाहरुख़ खान ने ने सर्वाधिक 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीता है|

प्रश्न – किस फिल्म ने सर्वाधिक फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है?

उत्तर – वर्ष 2020 में गली बॉय फिल्म ने सर्वाधिक 13 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे|

प्रश्न – व्यक्तिगत तौर पर सर्वाधिक फिल्मफेयर अवार्ड किसने जीता है?

उत्तर – गीतकार गुलजार जी ने व्यक्तिगत तौर पर सर्वाधिक फिल्मफेयर अवार्ड जीता है|

प्रश्न – पहली बार फिल्मफेयर अवार्ड कब दिए गए थे?

उत्तर – वर्ष 1954 में पहली बार फिल्मफेयर अवार्ड दिए गए थे|

प्रश्न – पहला फिल्मफेयर पुरस्कार किस फिल्म ने जीता था?

उत्तर – वर्ष 1954 में दो बीघा जमीन फिल्म ने पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था|

Download PDF – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023

इस आर्टिकल में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से फिल्मफेयर पुरस्कार 2023 से सम्बंधित जानकारी को साझा किया गया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|

इसे भी पढ़िए – ऑस्कर अवार्ड्स 2023 व भारत PDF

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment