IPL 2023 GK Questions
IPL 2023 GK – नमस्कार दोस्तों, kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| इस आर्टिकल में हम 2023 में संपन्न हुए IPL (IPL 2023) के 16वें संस्करण विजेता, उप-विजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, मैन ऑफ़ द मैच, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट से संबंधित करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को डिस्कस करेंगे, तो अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख जरुर पढ़िए | इस आर्टिकल की PDF आप नीचे दिए गए Download PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं |
चंद्रयान 3 मिशन | G-20 शिखर सम्मेलन 2023 | वर्तमान में कौन क्या 2023 |
What is IPL?
- IPL भारत में प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली एक प्रोफेशनल T-20 क्रिकेट लीग है|
- भारत में क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी BCCI द्वारा वर्ष 2008 में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था|
- शुरुआत में भारत के 8 प्रमुख शहरों की टीम IPL में हिस्सा लेती थी, किन्तु वर्तमान में कुल शामिल होने वाली टीमों की संख्या 10 है| वर्ष 2022 में गुजरात टाइटन्स व लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम से दो टीमे प्रतियोगिता में शामिल हुई|
- IPL टूर्नामेंट Double Round Robin व Knockout पर आधारित टूर्नामेंट है जिसमे प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का खेला जाता है|
IPL 2023 Important GK | |
IPL का फुल फॉर्म | Indian Premier League |
IPL 2023 का संस्करण | 16th |
कुल खेले गए मैच | 74 |
कुल शामिल टीमें | 10 |
टाइटल स्पॉन्सर | TATA |
2023 में विजेता टीम | चेन्नई सुपर किंग्स |
2023 में उप-विजेता | गुजरात टाइटंस |
सर्वाधिक रन | शुभमन गिल |
सर्वाधिक विकेट | मोहम्मद शमी |
IPL all Award Details
प्रत्येक वर्ष IPL टूर्नामेंट की समाप्ति पर टीम व खिलाडियों को पुरस्कार दिए जाते हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|
- ऑरेंज कैप(Orange Cap) – पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाने वाला अवार्ड है|
- पर्पल कैप (Purple Cap) – पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को अवार्ड दिया जाता है|
- मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (Most Valuable Player) – टूर्नामेंट के दौरान सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को अवार्ड [2013] दिया जाता है|
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर (Emerging player of the Season) – टूर्नामेंट में युवा खिलाडी के रूप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को दिया जाता है|
- फेयर प्ले अवार्ड (Fair Play Awards) – टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना को बनाये रखने के लिए टीम को सम्मान दिया जाता है|
- कैच ऑफ द सीजन (Catch of the Season) – टूर्नामेंट में सबसे शानदार कैच लेने वाली खिलाडी को पुरस्कार दिया जाता है|
- गेम चेंजर ऑफ द सीजन (Game Changer of the Season) – सीज़न के गेम-चेंजर का पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने अपने बल्लेबाजी या गेंदबाजी से खेल की दिशा को अपनी टीम के पक्ष में बदल दिया।
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ सीजन (Super-striker of the Season) – पूरे टूर्नामेंट के दौरान सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज को पुरस्कार दिया जाता है|
IPL 2023 Final Match Winner
29 मई 2023 को IPL का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया| हालाँकि फाइनल मुकाबला 28 मई को प्रस्तावित था, किन्तु बारिश के पहली बार IPL का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर खेला गया| इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब पर कब्ज़ा किया और मुंबई इंडियन्स के बाद 5 बार IPL का ख़िताब जीतने वाली दूसरी टीम बनी|
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को IPL की विजेता टीम के तौर पर 20 करोड़ रूपये जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को 12.5 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया|
इसे भी पढ़िए – पद्म पुरस्कार 2023 GK
IPL 2023 Final Match Awards
- मैन ऑफ द मैच – डेवोन कॉन्वे
- मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच – साईं सुदर्शन
- कैच ऑफ द मैच – महेंद्र सिंह धोनी
- गेम चेंजर ऑफ द मैच – साईं सुदर्शन
- इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच – अजिंक्य रहाणे
IPL 2023 Awards Winners List
नीचे दी गई सारणी में IPL 2023 में दिए गए सभी अवार्ड व खिलाडियों के नाम दिए गए हैं|
क्र.सं. | पुरस्कार का नाम | खिलाड़ी | टीम |
1. | ऑरेंज कैप | शुभ्मन गिल (890 रन) | गुजरात टाइटंस |
2. | पर्पल कैप | मोहम्मद शमी (28 विकेट) | गुजरात टाइटंस |
3. | इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर | यशस्वी जयसवाल | राजस्थान रॉयल्स |
4. | फेयरप्ले ऑफ द सीजन | अजिंक्य रहाणे | चेन्नई सुपर किंग्स |
5. | कैच ऑफ द सीजन | राशिद खान | गुजरात टाइटन |
6. | सीजन का सबसे लंबा छक्का | फफ डू प्लेसिस (115 मी) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
7. | सर्वाधिक चौके | शुभमन गिल (84) | गुजरात टाइटंस |
8. | मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस |
9. | Dream11 गेम चेंजर ऑफ द सीजन | शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस |
10. | सुपर स्ट्राइकर ऑफ सीजन | ग्लेन मैक्सवेल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
IPL 2023 Team Captain, Coach and Owner
IPL 2023 में शामिल सभी टीमों के कप्तान, कोच व उनके मालिकों के नाम नीचे इमेज में दिया गया है|

नोट – 2023 के आईपीएल के संस्करण में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन थे|
इसे भी पढ़िए – ऑस्कर अवार्ड्स 2023 व भारत
IPL 2023 GK Questions in Hindi
प्रश्न – IPL का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर – IPL का फुल फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) है|
प्रश्न – वर्ष 2023 में IPL के किस संस्करण का आयोजन किया गया?
उत्तर – वर्ष 2023 में IPL के 16वें संस्करण का आयोजन किया गया|
प्रश्न – वर्ष 2023 में IPL का टाइटल स्पांसर कौन है?
उत्तर – वर्ष 2023 में IPL का टाइटल स्पांसर टाटा समूह है|
प्रश्न – IPL 2023 में पहला मुकाबला किन टीमों के बीच खेला गया?
उत्तर – आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स व चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया|
प्रश्न – IPL 2023 में कौन-सी टीम ने पहली बार ख़िताब को अपने नाम किया?
उत्तर – IPL 2023 का ख़िताब चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हराकर 5वीं IPL का ख़िताब जीता|
प्रश्न – IPL 2023 में कौन-सा खिलाड़ी सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप का विजेता रहा?
उत्तर – गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल ने IPL 2023 टूर्नामेंट में सर्वाधिक 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता|
प्रश्न – IPL 2023 में कौन-सा गेंदबाज सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप का विजेता रहा?
उत्तर – गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने IPL 2023 में सर्वाधिक 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीता|
प्रश्न – IPL 2023 में कौन-सा खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी चुना गया?
उत्तर – शुभमन गिल को IPL 2023 में गेम चेंजर ऑफ़ द सीजन का अवार्ड दिया गया|
प्रश्न – IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच कौन रहा है?
उत्तर – आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता|
प्रश्न – IPL 2023 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर – राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल 2023 में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए|
प्रश्न – IPL 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान कौन थे?
उत्तर – महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान थे|
प्रश्न – IPL 2023 में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान कौन थे?
उत्तर – हार्दिक पांड्या IPL 2023 में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान कौन थे|
प्रश्न – IPL 2023 के सबसे महँगे खिलाड़ी कौन रहे?
उत्तर – पंजाब किंग्स के सैम करेन IPL 2023 में सबसे महँगे खिलाडी रहे|
प्रश्न – वर्ष 2008 में IPL के पहले संस्करण का ख़िताब किस टीम ने जीता था?
उत्तर – राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वर्ष 2008 में IPL के पहले संस्करण का ख़िताब जीता था|
प्रश्न – किस टीम ने सर्वाधिक बार IPL का खिताब जीता है?
उत्तर – चेन्नई सुपरकिंग्स व मुम्बई इंडियन्स इन दोनों टीम ने 5-5 बार IPL का ख़िताब जीता है|
प्रश्न – IPL के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं?
उत्तर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली वर्ष 2023 तक IPL के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडी हैं|
प्रश्न – IPL के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
उत्तर – यजुवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं|
इस आर्टिकल में IPL 2023 से सम्बंधित सभी तथ्यों के साथ-साथ महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी साझा किया गया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|