Cricket World Cup 2023 GK PDF Questions | क्रिकेट से संबंधित प्रश्न उत्तर 2023

Cricket World Cup 2023 – वर्ष 2023 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप के 13वें संस्करण का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक किया गया| फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर 6वीं बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता| इस आर्टिकल में हम क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023), विजेता, उपविजेता, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, शामिल टीम व कप्तान, सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाडी सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को के बारे में पढेंगे| अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल पूरा जरुर पढ़िए| इस आर्टिकल की PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

Download PDF – Cricket World Cup GK 2023 in English

Cricket World Cup 2023

  • क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत ने किया तथा भारत के कुल 10 स्थानों पर 48 मैच खेले गए|
  • वर्ष 2023 में कुल 10 देश की पुरुष क्रिकेट टीम ने विश्व कप में हिस्सा लिया|
  • क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में पहली बार वेस्ट इंडीज की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी|

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्न सारणी में दिया गया है|

Cricket World Cup 2023 GK Facts
इवेंट का नामपुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप
संस्करण13वाँ
आयोजन तिथि5 अक्टूबर – 19 नवम्बर
क्रिकेट का प्रारूपएकदिवसीय
मेजबान देशभारत
कुल टीम10
कुल मैच48
विजेताऑस्ट्रेलिया (6th)
उप-विजेताभारत
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंटविराट कोहली
सर्वाधिक रनविराट कोहली (765 रन)
सर्वाधिक विकेटमोहम्मद शमी (24)
टूर्नामेंट फॉर्मेटराउंड-रॉबिन व नॉकआउट
मैस्कॉट‘ब्लेज’ व ‘टोंक’
थीम सॉंगदिल जश्न बोले
ब्राण्ड एम्बेसडरशाहरुख़ खान

Cricket World Cup 2023 Statistics

क्रिकेट विश्व कप 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण रिकार्ड्स व स्टैट्स निम्नलिखित हैं|

Cricket World Cup 2023 Statistics
सर्वाधिक रनविराट कोहली (765 रन)
सर्वाधिक विकेटमोहम्मद शमी (24 विकेट)
सर्वाधिक टीम स्कोरदक्षिण अफ्रीका 428/5 (50)
न्यूनतम टीम स्कोरश्रीलंका (51)
सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोरग्लेन मैक्सवेल (201*)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीमोहम्मद शमी (7/57)
सर्वाधिक शतकक्किन्टन डी कॉक (4)
सर्वाधिक अर्द्धशतकविराट कोहली (6)
सर्वाधिक चौकाविराट कोहली (68)
सर्वाधिक छक्केरोहित शर्मा (31)

Cricket World Cup Team and Captains

वर्ष 2023 में रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं| नीचे दिए गए तालिका में विश्व कप 2023 में शामिल सभी देश व उनके कप्तान के नाम दिए गए हैं|

क्र.सं.टीमकप्तान
1.भारतरोहित शर्मा
2.ऑस्ट्रेलियापैट कमिंस
3.इंग्लैंडजॉस बटलर
4.दक्षिण अफ्रीकाटेम्बा बावुमा
5.न्यूजीलैंडकेन विलियमसन
6.बांग्लादेशसकीब अल हसन
7.पाकिस्तानबाबर आज़म
8.श्रीलंकादसुन शनाका
9.अफ़ग़ानिस्तानहशमतुल्लाह शहीदी
10.नीदरलैंडस्कॉट एडवर्ड्स

Cricket World Cup 2023 All Venue

क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में स्थित 10 स्टेडियम में खेला गया| इन सभी 10 स्टेडियम व शहरों के नाम निम्नलिखित हैं|

क्र.सं.स्टेडियमशहर
1.नरेन्द्र मोदी स्टेडियमअहमदाबाद, गुजरात
2.एम. चिन्नास्वामी स्टेडियमबेंगलुरु, कर्नाटक
3.MA चिदंबरम स्टेडियमचेन्नई, तमिल नाडु
4.ईडन गार्डन्सकोलकाता, पश्चिम बंगाल
5.BRSABV इकाना क्रिकेट स्टेडियमलखनऊ, उत्तर प्रदेश
6.वानखेड़े स्टेडियममुंबई, महाराष्ट्र
7.राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमहैदराबाद, तेलंगाना
8.महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियमपुणे, महाराष्ट्र
9.HPCA स्टेडियमधर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
10.अरुण जेटली स्टेडियमदिल्ली

World Cup 2023 India Matches and Results

भारत ग्रुप स्टेज में सभी टीमो से 1-1 मैच यानिकि कुल 9 मैच खेला तथा भारत सभी मैच जीतकर पदक-तालिका में शीर्ष पर रहा| क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत के सभी मैच का शेड्यूल निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं.तिथिबनाम देशस्थानपरिणाम
1.8 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाचेन्नईजीत
2.11 अक्टूबरअफ़ग़ानिस्तानदिल्लीजीत
3.15 अक्टूबरपाकिस्तानअहमदाबादजीत
4.19 अक्टूबरबांग्लादेशपुणेजीत
5.22 अक्टूबरन्यूजीलैंडधरमशालाजीत
6.29 अक्टूबरइंग्लैंडलखनऊजीत
7.2 नवम्बरश्री लंकामुंबईजीत
8.5 नवम्बरदक्षिण अफ्रीकाकोलकाताजीत
9.11 नवम्बरनीदरलैंडबेंगलुरुजीत

Cricket World Cup 2023 Mascot

Cricket World Cup 2023 Mascot
Cricket World Cup 2023 Mascot
  • भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्ण कप्तान यश धुल व महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा की मौजूदगी में गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुभंकर का अनावरण किया गया|
  • शुभंकर में दो पात्र, एक महिला व एक पुरुष शामिल है, जिनके नाम ‘ब्लेज’ व ‘टोंक’ है|
  • यह शुभंकर लिंग समानता व विविधता को प्रदर्शित करता है|
  • महिला पात्र में एक टर्बो-पॉवर्ड हाथ है जोकि अत्यधिक गति से आग की गोलियों को फेंकता है| पुरुष चरित्र बर्फीली शीतलता व विस्फोटक बल्लेबाजी कौशल का एक मनोरम मिश्रण है|

Cricket World Cup 2023 Theme Song

  • 20 सितम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 के थीम सॉंग “दिल जश्न बोले” को जारी किया गया|
  • इस गाने को प्रीतम ने कम्पोज किया है तथा श्लोक लाल व सावेरी वर्मा ने लिखा है|
  • इस गाने को प्रीतम, जोनिता गाँधी, अमित मिश्रा, नकाश अज़ीज़ सहित कई गायकों ने अपनी आवाज दी है तथा अभिनेता रणवीर सिंह फीचर हुए हैं|

Cricket World Cup 20231st Semi-Final

  • 15 नवम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमी-फाइनल मैच वानखेड़े स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेला गया|
  • भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया|
  • भारत की तरफ से विराट कोहली ने 117 रनश्रेयस अय्यर ने 105 रन की शानदार पारी खेली|
  • जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर आल-आउट हो गयी और भारत क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुँच गया|
  • मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर 7 विकेट प्राप्त किया और मैन ऑफ़ द मैच चुने गए|

Cricket World Cup 2023 2nd Semi-Final

  • 16 नवम्बर 2023 को दूसरा सेमी-फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया|
  • दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 212 रन पर आल-आउट हो गयी|
  • दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने 101 रन की शतकीय पारी खेली तथा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क व पैट कमिंस ने 3-3 विकेट लिए|
  • ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया|
  • ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को 2 विकेट लेने व 62 रनों के योगदान के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया|

Cricket World Cup 2023 Final

Cricket World Cup 2023 Australia Won 6th title by defeating India
Cricket World Cup 2023 Australia Won 6th title by defeating India
  • 19 नवम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया|
  • 2003 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला गया|
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया|
  • भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन पर आल आउट हुई|
  • भारत की तरफ से लोकेश राहुल ने 66 व विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली|
  • ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने 3 जबकि पैट कमिंस व हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए|
  • 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया|
  • ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 137 रनों की शानदार पारी खेली तथा फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच चुने गए|
  • 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने अपना 6वाँ क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता|

Cricket World Cup 2023 GK Questions

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक भारत में किया जायेगा|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच कितने स्टेडियम में खेले गए?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में स्थित 10 स्टेडियम में किया जायेगा|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कितने देश की क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया?

उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 देशों की टीम ने हिस्सा लिया|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल कितने मैच खेले गए?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल 48 मैच खेले गए|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला कहाँ पर व किनके मध्य खेला गया?

उत्तर – 19 नवम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 का ख़िताब किस देश ने जीता?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारत को हराकर 6वीं बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में किस खिलाडी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में मैन ऑफ़ द मैच चुना गया|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाडी ने सर्वाधिक रन बनाया?

उत्तर – भारतीय खिलाडी विराट कोहली ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में सर्वाधिक 765 रन बनाये|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाडी को प्लेयर ऑफ़ द सीरिज चुना गया?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाड़ी ने सर्वाधिक विकेट लिए?

उत्तर – भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में सर्वाधिक 24 विकेट लिए|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के कप्तान कौन था?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आधिकारिक मैस्कॉट क्या है?

उत्तर – ‘ब्लेज’ व ‘टोंक’ नामक दो पात्र, जिसमे एक महिला व एक पुरुष शामिल है, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शुभंकर है| यह शुभंकर लिंग समानता व विविधता को प्रदर्शित करता है|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए किस अभिनेता को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया?

उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अभिनेता शाहरुख़ खान को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया| शाहरुख़ खान ने अपनी आवाज में “इट टेक्स वन डे” अभियान भी लांच किया|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का थीम सॉंग क्या है?

उत्तर – 20 सितम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 के थीम सॉंग “दिल जश्न बोले” को जारी किया गया| इस गाने को प्रीतम ने कम्पोज किया है तथा श्लोक लाल व सावेरी वर्मा ने लिखा है|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला किन देशों के बीच खेला गया?

उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला पिछले संस्करण की फाइनलिस्ट इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच खेला गया|

इस आर्टिकल में हम क्रिकेट विश्व कप 2023(Cricket World Cup 2023), शामिल टीम व कप्तान, प्रमुख मैच, सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाडी सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को के बारे में पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment