Cricket World Cup 2023 – वर्ष 2023 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप के 13वें संस्करण का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक किया गया| फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर 6वीं बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता| इस आर्टिकल में हम क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023), विजेता, उपविजेता, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, शामिल टीम व कप्तान, सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाडी सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को के बारे में पढेंगे| अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल पूरा जरुर पढ़िए| इस आर्टिकल की PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|
Download PDF – Cricket World Cup GK 2023 in English
Cricket World Cup 2023
- क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत ने किया तथा भारत के कुल 10 स्थानों पर 48 मैच खेले गए|
- वर्ष 2023 में कुल 10 देश की पुरुष क्रिकेट टीम ने विश्व कप में हिस्सा लिया|
- क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में पहली बार वेस्ट इंडीज की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी|
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्न सारणी में दिया गया है|
Cricket World Cup 2023 GK Facts | |
इवेंट का नाम | पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप |
संस्करण | 13वाँ |
आयोजन तिथि | 5 अक्टूबर – 19 नवम्बर |
क्रिकेट का प्रारूप | एकदिवसीय |
मेजबान देश | भारत |
कुल टीम | 10 |
कुल मैच | 48 |
विजेता | ऑस्ट्रेलिया (6th) |
उप-विजेता | भारत |
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट | विराट कोहली |
सर्वाधिक रन | विराट कोहली (765 रन) |
सर्वाधिक विकेट | मोहम्मद शमी (24) |
टूर्नामेंट फॉर्मेट | राउंड-रॉबिन व नॉकआउट |
मैस्कॉट | ‘ब्लेज’ व ‘टोंक’ |
थीम सॉंग | दिल जश्न बोले |
ब्राण्ड एम्बेसडर | शाहरुख़ खान |
Cricket World Cup 2023 Statistics
क्रिकेट विश्व कप 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण रिकार्ड्स व स्टैट्स निम्नलिखित हैं|
Cricket World Cup 2023 Statistics | |
सर्वाधिक रन | विराट कोहली (765 रन) |
सर्वाधिक विकेट | मोहम्मद शमी (24 विकेट) |
सर्वाधिक टीम स्कोर | दक्षिण अफ्रीका 428/5 (50) |
न्यूनतम टीम स्कोर | श्रीलंका (51) |
सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर | ग्लेन मैक्सवेल (201*) |
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | मोहम्मद शमी (7/57) |
सर्वाधिक शतक | क्किन्टन डी कॉक (4) |
सर्वाधिक अर्द्धशतक | विराट कोहली (6) |
सर्वाधिक चौका | विराट कोहली (68) |
सर्वाधिक छक्के | रोहित शर्मा (31) |
Cricket World Cup Team and Captains
वर्ष 2023 में रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं| नीचे दिए गए तालिका में विश्व कप 2023 में शामिल सभी देश व उनके कप्तान के नाम दिए गए हैं|
क्र.सं. | टीम | कप्तान |
1. | भारत | रोहित शर्मा |
2. | ऑस्ट्रेलिया | पैट कमिंस |
3. | इंग्लैंड | जॉस बटलर |
4. | दक्षिण अफ्रीका | टेम्बा बावुमा |
5. | न्यूजीलैंड | केन विलियमसन |
6. | बांग्लादेश | सकीब अल हसन |
7. | पाकिस्तान | बाबर आज़म |
8. | श्रीलंका | दसुन शनाका |
9. | अफ़ग़ानिस्तान | हशमतुल्लाह शहीदी |
10. | नीदरलैंड | स्कॉट एडवर्ड्स |
Cricket World Cup 2023 All Venue
क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में स्थित 10 स्टेडियम में खेला गया| इन सभी 10 स्टेडियम व शहरों के नाम निम्नलिखित हैं|
क्र.सं. | स्टेडियम | शहर |
1. | नरेन्द्र मोदी स्टेडियम | अहमदाबाद, गुजरात |
2. | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम | बेंगलुरु, कर्नाटक |
3. | MA चिदंबरम स्टेडियम | चेन्नई, तमिल नाडु |
4. | ईडन गार्डन्स | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
5. | BRSABV इकाना क्रिकेट स्टेडियम | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
6. | वानखेड़े स्टेडियम | मुंबई, महाराष्ट्र |
7. | राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | हैदराबाद, तेलंगाना |
8. | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | पुणे, महाराष्ट्र |
9. | HPCA स्टेडियम | धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश |
10. | अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली |
World Cup 2023 India Matches and Results
भारत ग्रुप स्टेज में सभी टीमो से 1-1 मैच यानिकि कुल 9 मैच खेला तथा भारत सभी मैच जीतकर पदक-तालिका में शीर्ष पर रहा| क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत के सभी मैच का शेड्यूल निम्न तालिका में दिया गया है|
क्र.सं. | तिथि | बनाम देश | स्थान | परिणाम |
1. | 8 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई | जीत |
2. | 11 अक्टूबर | अफ़ग़ानिस्तान | दिल्ली | जीत |
3. | 15 अक्टूबर | पाकिस्तान | अहमदाबाद | जीत |
4. | 19 अक्टूबर | बांग्लादेश | पुणे | जीत |
5. | 22 अक्टूबर | न्यूजीलैंड | धरमशाला | जीत |
6. | 29 अक्टूबर | इंग्लैंड | लखनऊ | जीत |
7. | 2 नवम्बर | श्री लंका | मुंबई | जीत |
8. | 5 नवम्बर | दक्षिण अफ्रीका | कोलकाता | जीत |
9. | 11 नवम्बर | नीदरलैंड | बेंगलुरु | जीत |
Cricket World Cup 2023 Mascot

- भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्ण कप्तान यश धुल व महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा की मौजूदगी में गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुभंकर का अनावरण किया गया|
- शुभंकर में दो पात्र, एक महिला व एक पुरुष शामिल है, जिनके नाम ‘ब्लेज’ व ‘टोंक’ है|
- यह शुभंकर लिंग समानता व विविधता को प्रदर्शित करता है|
- महिला पात्र में एक टर्बो-पॉवर्ड हाथ है जोकि अत्यधिक गति से आग की गोलियों को फेंकता है| पुरुष चरित्र बर्फीली शीतलता व विस्फोटक बल्लेबाजी कौशल का एक मनोरम मिश्रण है|
Cricket World Cup 2023 Theme Song
- 20 सितम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 के थीम सॉंग “दिल जश्न बोले” को जारी किया गया|
- इस गाने को प्रीतम ने कम्पोज किया है तथा श्लोक लाल व सावेरी वर्मा ने लिखा है|
- इस गाने को प्रीतम, जोनिता गाँधी, अमित मिश्रा, नकाश अज़ीज़ सहित कई गायकों ने अपनी आवाज दी है तथा अभिनेता रणवीर सिंह फीचर हुए हैं|
Cricket World Cup 20231st Semi-Final
- 15 नवम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमी-फाइनल मैच वानखेड़े स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेला गया|
- भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया|
- भारत की तरफ से विराट कोहली ने 117 रन व श्रेयस अय्यर ने 105 रन की शानदार पारी खेली|
- जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर आल-आउट हो गयी और भारत क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुँच गया|
- मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर 7 विकेट प्राप्त किया और मैन ऑफ़ द मैच चुने गए|
Cricket World Cup 2023 2nd Semi-Final
- 16 नवम्बर 2023 को दूसरा सेमी-फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया|
- दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 212 रन पर आल-आउट हो गयी|
- दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने 101 रन की शतकीय पारी खेली तथा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क व पैट कमिंस ने 3-3 विकेट लिए|
- ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया|
- ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को 2 विकेट लेने व 62 रनों के योगदान के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया|
Cricket World Cup 2023 Final

- 19 नवम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया|
- 2003 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला गया|
- ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया|
- भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन पर आल आउट हुई|
- भारत की तरफ से लोकेश राहुल ने 66 व विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली|
- ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने 3 जबकि पैट कमिंस व हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए|
- 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया|
- ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 137 रनों की शानदार पारी खेली तथा फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच चुने गए|
- 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने अपना 6वाँ क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता|
Cricket World Cup 2023 GK Questions
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक भारत में किया जायेगा|
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच कितने स्टेडियम में खेले गए?
उत्तर – क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में स्थित 10 स्टेडियम में किया जायेगा|
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कितने देश की क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया?
उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 देशों की टीम ने हिस्सा लिया|
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल कितने मैच खेले गए?
उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल 48 मैच खेले गए|
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला कहाँ पर व किनके मध्य खेला गया?
उत्तर – 19 नवम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया|
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 का ख़िताब किस देश ने जीता?
उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारत को हराकर 6वीं बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता|
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में किस खिलाडी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में मैन ऑफ़ द मैच चुना गया|
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाडी ने सर्वाधिक रन बनाया?
उत्तर – भारतीय खिलाडी विराट कोहली ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में सर्वाधिक 765 रन बनाये|
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाडी को प्लेयर ऑफ़ द सीरिज चुना गया?
उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया|
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाड़ी ने सर्वाधिक विकेट लिए?
उत्तर – भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में सर्वाधिक 24 विकेट लिए|
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के कप्तान कौन था?
उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे|
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आधिकारिक मैस्कॉट क्या है?
उत्तर – ‘ब्लेज’ व ‘टोंक’ नामक दो पात्र, जिसमे एक महिला व एक पुरुष शामिल है, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शुभंकर है| यह शुभंकर लिंग समानता व विविधता को प्रदर्शित करता है|
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए किस अभिनेता को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया?
उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अभिनेता शाहरुख़ खान को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया| शाहरुख़ खान ने अपनी आवाज में “इट टेक्स वन डे” अभियान भी लांच किया|
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का थीम सॉंग क्या है?
उत्तर – 20 सितम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 के थीम सॉंग “दिल जश्न बोले” को जारी किया गया| इस गाने को प्रीतम ने कम्पोज किया है तथा श्लोक लाल व सावेरी वर्मा ने लिखा है|
प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला किन देशों के बीच खेला गया?
उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला पिछले संस्करण की फाइनलिस्ट इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच खेला गया|
इस आर्टिकल में हम क्रिकेट विश्व कप 2023(Cricket World Cup 2023), शामिल टीम व कप्तान, प्रमुख मैच, सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाडी सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को के बारे में पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|