Tiger Reserve in India – जुलाई 2024 तक, भारत में कुल 54 टाइगर रिजर्व (Tiger Reserves) हैं| राजस्थान राज्य के धौलपुर और करौली जिले में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व भारत का सबसे नवीनतम व 54वाँ टाइगर रिजर्व है, जिसे अगस्त 2023 में टाइगर रिजर्व (Tiger Reserves) के तौर पर घोषित किया गया है। इस आर्टिकल में भारत के 54 टाइगर रिजर्व (Tiger Reserves), विश्व और भारत में बाघों की आबादी, प्रोजेक्ट टाइगर, भारत के नवीनतम टाइगर रिजर्व तथा मानचित्र के माध्यम से सभी राज्यों में टाइगर रिजर्व का राज्यवार मानचित्र भी देखेंगे।
यह लेख विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों पर आधारित है तथा अगर आप किसी भी परीक्षा जैसे UPSC, IAS, SSC MTS, SSC GD, SSC CHSL, SSC CGL, SSC CPO, NDA, CDS, Bank PO, IBPS की तैयारी कर रहे है तो यह आर्टिकल पूरा जरुर पढ़िए|
Tiger Reserves in India
- बाघों के संरक्षण के लिए स्थापित किये गए संरक्षित क्षेत्र टाइगर रिजर्व के तौर पर जाना जाता है। एक बाघ अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभयारण्य भी हो सकता है।
- उदाहरण – जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व एक राष्ट्रीय उद्यान भी है। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान मूल रूप से एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित किया गया था और बाद में इसे बाघ संरक्षण टाइगर रिजर्व में भी शामिल कर लिया गया।
- वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38V के अनुसार, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की सिफारिश पर राज्य सरकारों द्वारा टाइगर स्थापित किये जाते हैं।
New Tiger Reserve in India
वर्ष 2021-23 के मध्य भारत में कुल 4 नए टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई| नीचे दी गयी तालिका में भारत के 5 सबसे नवीनतम टाइगर व सम्बंधित राज्य के बारे में बताया गया है|
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | राज्य | घोषित वर्ष |
50वाँ | कमलांग टाइगर रिजर्व | अरुणाचल प्रदेश | 2018 |
51वाँ | श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व | तमिलनाडू | 2021 |
52वाँ | रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व | राजस्थान | 2021 |
53वाँ | रानीपुर टाइगर रिजर्व | उत्तर प्रदेश | 2022 |
54वाँ | धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व | राजस्थान | 2023 |
अब हम 4 सबसे नवीनतम टाइगर रिजर्व के बारे में डिटेल में पढेंगे|
51st Tiger Reserve in India
- वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा भारत के 51वें टाइगर रिजर्व के रूप में तमिलनाडु राज्य में श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई|
- अनामलाई टाइगर रिजर्व, कलाकड़ मुंदनथुरई टाइगर रिजर्व, मुदुमलाई टाइगर रिजर्व व सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व के बाद यह तमिलनाडु राज्य का 5वाँ टाइगर रिजर्व है|
- इस टाइगर रिजर्व का निर्माण मेगामलाई वन्यजीव अभ्यारण्य व श्रीविल्लीपुत्तूर वन्यजीव अभ्यारण्य के क्षेत्रों को मिलाकर किया गया है|
52nd Tiger Reserve in India
- भारत के वन व पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जुलाई, 2021 को राजस्थान में रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व नाम से भारत के 52वें टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई|
- यह राजस्थान राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व है तथा 1052.12 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है|
- यह टाइगर रिजर्व राजस्थान की राजधानी जयपुर से 200 किमी की दूरी पर बूंदी जिले में स्थित है|
53rd Tiger Reserve in India
- 19 अक्टूबर, 2022 को भारत के 53वें टाइगर रिजर्व के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य के चित्रकूट जिले में रानीपुर टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई|
- यह टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड क्षेत्र में मध्य प्रदेश की सीमा के पास चित्रकूट जिले में स्थित है|
- रानीपुर टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व है|
- यह टाइगर रिजर्व 529.89 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत हैं|
54th Tiger Reserve in India
- अगस्त 2023 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने भारत के 54वें तथा राजस्थान के 5वें टाइगर रिजर्व के रूप में धोलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के स्थापना की घोषणा की|
- यह टाइगर रिजर्व राजस्थान के धोलपुर व करौली जिले में स्थित है|
Tiger Population and Status in India
बाघ मुख्य रूप से एशिया के रूस, चीन, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, कम्बोडिया आदि देशों सहित कुल 13 देशों मे पाये जाते है|
- IUCN की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 तक वियतनाम, लाओस तथा कम्बोडिया से बाघ विलुप्त हो चुके हैं|
- दुनिया के 70% से ज्यादा बाघ वर्तमान मे भारत मे पाये जाते हैं तथा विश्व में जंगली बिल्ली की 15 प्रजातियों में 40% अकेले भारत में पाई जाती हैं|
Saint Petersburg Declaration
- वर्ष 2010 मे भारत व अन्य देशों के द्वारा रूस के सेंट पीटर्स मे पहले बाघ सम्मलेन (First Tiger Summit) का आयोजन किया गया था|
- इस सम्मलेन के दौरान वर्ष 2022 तक सभी देशों द्वारा बाघों की संख्या दुगुना [TX2] करने का संकल्प लिया गया था|
- नेपाल द्वारा वर्ष 2018 व भारत द्वारा वर्ष 2019 मे बाघों की संख्या दुगुना करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया|
Tiger Population in India
भारत में बाघों की गणना प्रत्येक 4 वर्ष के अन्तराल पर किया जाता है तथा गणना के लिए M-STrIPES [Monitoring System for Tigers – Intensive Protection and Ecological Status] एप का प्रयोग किया जाता है|
- वर्ष 2006 की गणना की तुलना में बाघों की संख्या 1411 से बढ़कर 2018 की गणना में 6% वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2967 पहुँच गयी|
- प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बाघों की संख्या की घोषणा की और अप्रैल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में बाघों की आबादी 3,167 है|
- नवीनतम जनगणना के अनुसार – भारत में बाघों की कुल संख्या में 200 बाघों की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो 2019-2023 तक पिछले चार वर्षों में 2,967 से बढ़कर 3,167 हो गई है।
2018 की गणना के अनुसार भारत के राज्यों में बाघों की संख्या निम्नलिखित है|
- मध्य प्रदेश – 526
- कर्नाटक – 524
- उत्तराखंड – 442
- महाराष्ट्र – 312
- तमिलनाडु – 264
भारत के 19 राज्यों में प्राकृतिक तौर पर बाघ पाये जाते हैं|
- बाघ वार्तालाप के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।
- बाघ का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है और IUCN रेड लिस्ट में इसे लुप्तप्राय श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।
Project Tiger UPSC
भारत मे बाघों के संरक्षण के लिए केंद्र प्रायोजित योजना [Centrally Sponsored Project] के तहत प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत 1 अप्रैल, 1973 मे प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के द्वारा उत्तराखंड के जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क से लॉंच किया गया था
- वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत वर्ष 2005 में टाइगर रिजर्व के संचालन के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण [NTCA] का गठन किया गया था|
- क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से आन्ध्र प्रदेश का नागार्जुन सागर श्रीसलेम टाइगर रिजर्व सबसे बड़ा है|
- मध्य प्रदेश का पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा है|
- बाघों की संख्या के अनुसार उत्तराखंड का जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व सबसे बड़ा है|
भारत सरकार द्वारा बाघों की संख्या के अध्ययन के लिए भारत को 5 क्षेत्रों में बांटा गया है|
- सुन्दरबन
- उत्तर-पूर्वी पहाड़ियां व ब्रह्मपुत्र का मैदान
- शिवालिक की पहाड़ियां व गंगा का मैदान
- पश्चिमी घाट
- मध्य भारत व पूर्वी घाट
State-wise Tiger Reserve Map
अब हम मानचित्र की सहायता से भारत में राज्यवार बाघ अभ्यारण्यों के बारे में मानचित्र के साथ पढेंगे।
Tiger Reserves in MP
Tiger Reserves – मध्य प्रदेश राज्य में कुल छह बाघ अभयारण्य हैं, जो भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश राज्य का पहला टाइगर रिजर्व है। मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | कान्हा टाइगर रिजर्व | 1973 | 2051.79 |
2. | पेंच टाइगर रिजर्व | 1992 | 1179.63 |
3. | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व | 1993 | 1536.93 |
4. | पन्ना टाइगर रिजर्व | 1994 | 1598.10 |
5. | सतपुड़ा टाइगर रिजर्व | 1999 | 2133.30 |
6. | संजय धुबरी टाइगर रिजर्व | 2008 | 1674.50 |
मध्य प्रदेश राज्य में 7वे व 8वें टाइगर रिजर्व के रूप में रातापानी टाइगर रिजर्व व वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है|
नीचे दिए मानचित्र में मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Karnataka
Tiger Reserves – कर्नाटक राज्य में कुल पाँच बाघ अभ्यारण्य हैं और बांदीपुरा टाइगर रिज़र्व कर्नाटक राज्य का पहला बाघ अभ्यारण्य है। कर्नाटक के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | बांदीपुर टाइगर रिजर्व | 1973 | 1456.30 |
2. | भद्रा टाइगर रिजर्व | 1998 | 1064.29 |
3. | डांडेली-अंशी/काली टाइगर रिजर्व | 2008 | 1097.51 |
4. | नागरहोल टाइगर रिजर्व | 2008 | 1205.76 |
5. | बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व | 2010 | 574.82 |
कर्नाटक राज्य में MM हिल्स नाम से 6वाँ टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है|
नीचे दिए मानचित्र में कर्नाटक के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Tamil Nadu
तमिलनाडु राज्य में कुल पाँच बाघ अभ्यारण्य हैं और कलाकड़ मुंडनथुराई बाघ अभ्यारण्य तमिलनाडु राज्य का पहला बाघ अभ्यारण्य है। तमिलनाडु के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | कलाकड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व | 1988 | 1601.54 |
2. | अनामलाई टाइगर रिजर्व | 2008 | 1479.87 |
3. | मुदुमलाई टाइगर रिजर्व | 2008 | 688.59 |
4. | सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व | 2013 | 1408.40 |
5. | श्रीविल्लिपुथुर-मेगामलाई टाइगर रिजर्व | 2021 | 1016.57 |
नीचे दिए मानचित्र में तमिल नाडु के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Maharashtra
महाराष्ट्र राज्य में कुल पाँच बाघ अभ्यारण्य हैं और मेलघाट टाइगर रिज़र्व महाराष्ट्र राज्य का पहला बाघ अभ्यारण्य है। महाराष्ट्र के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | मेलघाट टाइगर रिजर्व | 1973 | 2768.52 |
2. | टडोबा-अंधेरी टाइगर रिजर्व | 1993 | 1727.59 |
3. | सह्याद्री टाइगर रिजर्व | 2009 | 1165.57 |
4. | नावेगांव नगजीरा टाइगर रिजर्व | 2013 | 1894.94 |
5. | बोर टाइगर रिजर्व | 2014 | 816.27 |
नीचे दिए मानचित्र में महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Rajasthan
राजस्थान राज्य में कुल पांच बाघ अभयारण्य हैं और रणथंभौर बाघ अभयारण्य राजस्थान राज्य का पहला बाघ अभयारण्य है। राजस्थान के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | रणथंभौर टाइगर रिजर्व | 1973 | 1411.29 |
2. | सरिस्का टाइगर रिजर्व | 1978 | 1213.34 |
3. | मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व | 2013 | 759.99 |
4. | रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व | 2021 | 1501.89 |
5. | धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व | 2023 | – |
नीचे दिए मानचित्र में राजस्थान के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश राज्य में कुल चार बाघ अभयारण्य हैं और दुधवा बाघ अभयारण्य उत्तर प्रदेश का पहला बाघ अभयारण्य है। उत्तर प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | दुधवा टाइगर रिजर्व | 1987 | 2201.77 |
2. | अमानगढ़ टाइगर रिजर्व | 2012 | 80.60 |
3. | पीलीभीत टाइगर रिजर्व | 2014 | 730.25 |
4. | रानीपुर टाइगर रिजर्व | 2022 | 529.36 |
नीचे दिए मानचित्र में उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Assam
असम राज्य में कुल चार बाघ अभ्यारण्य हैं और मानस बाघ अभ्यारण्य असम राज्य का पहला बाघ अभ्यारण्य है। असम के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | मानस टाइगर रिजर्व | 1973 | 2837.10 |
2. | नामेरी टाइगर रिजर्व | 1999 | 464 |
3. | काजीरंगा टाइगर रिजर्व | 2008 | 1173.58 |
4. | ओरांग टाइगर रिजर्व | 2016 | 492.46 |
नीचे दिए मानचित्र में असम के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ राज्य में कुल तीन बाघ अभयारण्य हैं और इंद्रावती बाघ अभयारण्य छत्तीसगढ़ राज्य का पहला बाघ अभयारण्य है। छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | इंद्रावती टाइगर रिजर्व | 1982 | 2799.07 |
2. | उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व | 2008 | 1842.54 |
3. | अचानकमार टाइगर रिजर्व | 2008 | 914.01 |
गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, छत्तीसगढ़
- वर्ष 2022 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने भारत के एक नए टाइगर रिजर्व के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य में गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व की घोषणा की|
- राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद यह छत्तीसगढ़ राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व होगा|
नीचे दिए मानचित्र में छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश में कुल तीन बाघ रिजर्व हैं और नामदफा टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश का पहला बाघ रिजर्व है। अरुणाचल प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | नामदाफा टाइगर रिजर्व | 1982 | 2052.82 |
2. | पक्के टाइगर रिजर्व | 1999 | 1198.45 |
3. | कमलांग टाइगर रिजर्व | 2016 | 783 |
नीचे दिए मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Odisha
ओडिशा राज्य में कुल दो बाघ अभयारण्य हैं और सिमलीपल टाइगर रिजर्व ओडिशा राज्य का पहला बाघ अभयारण्य है। ओडिशा के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | सिमलीपल टाइगर रिजर्व | 1973 | 2750 |
2. | सतकोसिया टाइगर रिजर्व | 2008 | 963.87 |
ओडिशा में सुनाबेडा टाइगर रिजर्व नाम से तीसरा टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है|
नीचे दिए मानचित्र में ओडिशा के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in West Bengal
पश्चिम बंगाल राज्य में कुल दो बाघ अभयारण्य हैं और सुंदरबन टाइगर रिजर्व पश्चिम बंगाल राज्य का पहला बाघ अभयारण्य है। पश्चिम बंगाल के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | सुंदरबन टाइगर रिजर्व | 1973 | 2584.89 |
2. | बक्सा टाइगर रिजर्व | 1982 | 757.90 |
नीचे दिए मानचित्र में पश्चिम बंगाल के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Uttarakhand
उत्तराखंड राज्य में कुल दो बाघ अभयारण्य हैं और कॉर्बेट बाघ अभयारण्य उत्तराखंड राज्य का पहला बाघ अभयारण्य है। उत्तराखंड के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | कॉर्बेट टाइगर रिजर्व | 1973 | 1288.31 |
2. | राजाजी टाइगर रिजर्व | 2015 | 1075.17 |
उत्तराखंड राज्य में नन्धौर टाइगर रिजर्व व तराई क्षेत्र की सुरई रेंज टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है|
नीचे दिए मानचित्र में उत्तराखंड के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Telangana
तेलंगाना राज्य में कुल दो बाघ अभयारण्य हैं और कवल टाइगर रिजर्व तेलंगाना राज्य का पहला बाघ अभयारण्य है। तेलंगाना के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | कवल टाइगर रिजर्व | 2012 | 2015.44 |
2. | अमराबाद टाइगर रिजर्व | 2014 | 2611.39 |
नीचे दिए मानचित्र में तेलंगाना के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Kerala
केरल राज्य में कुल दो बाघ अभयारण्य हैं और पेरियार टाइगर रिजर्व केरल राज्य का पहला बाघ अभयारण्य है। केरल के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | पेरियार टाइगर रिजर्व | 1978 | 925 |
2. | पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व | 2008 | 643.66 |
नीचे दिए मानचित्र में केरल के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Mizoram
मिजोरम राज्य में केवल एक बाघ रिजर्व है और उनका नाम दम्पा टाइगर रिजर्व है। इसे वर्ष 1994 में स्थापित किया गया था| दम्पा टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 988 वर्ग किमी है|
नीचे दिए मानचित्र में मिजोरम के दम्पा टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश राज्य में केवल एक बाघ अभयारण्य है और उनका नाम नागार्जुनसागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य है। इसे वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था| नागार्जुनसागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल 3296.31 वर्ग किमी है| क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है|
नीचे दिए मानचित्र में आन्ध्र प्रदेश के नागार्जुन-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Bihar
बिहार राज्य में केवल एक बाघ अभयारण्य है और उनका नाम वाल्मीकि बाघ अभयारण्य है। इसे वर्ष 1989 में टाइगर रिजर्व के तौर पर स्थापित किया गया था| वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 899.38 वर्ग किमी है|
नीचे दिए मानचित्र में बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in Jharkhand
झारखंड राज्य में केवल एक बाघ अभयारण्य है और उनका नाम पलामू बाघ अभयारण्य है। इसे वर्ष 1973 में टाइगर रिजर्व के तौर पर स्थापित किया गया था| पलामू टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1129.93 वर्ग किमी है|
नीचे दिए मानचित्र में झारखण्ड के पलामू टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

Tiger Reserves in India GK Questions
प्रश्न – वर्ष 2024 तक भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?
उत्तर – जनवरी 2024 तक भारत में कुल 54 बाघ अभयारण्य हैं। अगस्त 2023 में, राजस्थान राज्य में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व को भारत के 54वें बाघ अभयारण्य के तौर पर घोषित किया गया है।
प्रश्न – भारत का पहला टाइगर रिजर्व कौन सा था?
उत्तर – भारत का पहला बाघ अभयारण्य जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को 1 अप्रैल 1973 को भारतीय बाघ संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत भारत का पहला बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था।
प्रश्न – अप्रैल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर – 2023 में भारत में लगभग 3167 बाघ हैं। पिछले चार वर्षों में भारत में बाघों की संख्या में 200 की वृद्धि हुई है। भारत में अब दुनिया की 75% बाघ आबादी है।
प्रश्न – क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व कौन सा है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित नागार्जुन श्रीशैलम टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, जो 3568 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।
प्रश्न – भारत का 51वां टाइगर रिजर्व कौन सा है?
उत्तर – वर्ष 2021 में, तमिलनाडु राज्य में श्रीविल्लिपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व को भारत सरकार द्वारा भारत का 51वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यह अनामलाई टाइगर रिजर्व, कलाकड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व, मुदुमलाई टाइगर रिजर्व और सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व के बाद तमिलनाडु राज्य में 5वां टाइगर रिजर्व है। यह बाघ अभयारण्य मेगामलाई वन्यजीव अभयारण्य और श्रीविल्लिपुत्तूर वन्यजीव अभयारण्य के क्षेत्रों को मिलाकर बनाया गया है।
प्रश्न – भारत का 52वां टाइगर रिजर्व कौन सा है?
उत्तर – वर्ष 2021 में रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भारत के 52वें टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया। यह टाइगर रिजर्व राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भारत का 52वां और राजस्थान राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व है।
प्रश्न – भारत का 53वां टाइगर रिजर्व कौन सा है?
उत्तर – 19 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश राज्य में रानीपुर टाइगर रिजर्व को भारत के 53वें व उत्तर प्रदेश राज्य के चौथे टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया। यह बाघ अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में मध्य प्रदेश की सीमा के निकट चित्रकूट जिले में स्थित है तथा यह बाघ अभयारण्य 529.89 किमी2 के क्षेत्र में फैला हुआ है।
प्रश्न – भारत का 54वां टाइगर रिजर्व कौन सा है?
उत्तर – अगस्त 2023 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने भारत के 54वें टाइगर रिजर्व के रूप में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व की स्थापना को मंजूरी दे दी। रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सरिस्का टाइगर रिजर्व, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के बाद यह राजस्थान राज्य का 5वां बाघ रिजर्व बन गया है।
इस लेख में भारत के 54 बाघ अभ्यारण्य, विश्व और भारत में बाघों की आबादी, प्रोजेक्ट टाइगर, भारत के नवीनतम बाघ अभ्यारण्य और बाघ अभ्यारण्य से संबंधित जानकारी मानचित्र के साथ साझा की गई है। आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा|