SSC CHSL 2023 Analysis 9 August 1st Shift Question Paper PDF

SSC CHSL 2023 Analysis 9 August 1st Shift – नमस्कार दोस्तों, kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा SSC CHSL की परीक्षा 2 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा| इस आर्टिकल में SSC CHSL 2023 Analysis 9 August 1st Shift में पूछे गए सभी GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को साझा किया गया है| अगर आप SSC CHSL की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए| इसकी PDF आर्टिकल के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

PDF Download – SSC CHSL All Shifts 2023 Analysis

SSC CHSL 2023 Analysis 9 August 1st Shift GK

9 अगस्त 2023 को SSC CHSL परीक्षा के दूसरी शिफ्ट (SSC CHSL 2023 Analysis 9 August 1st Shift) में पूछे गए प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – वर्ष 2023 में मनाये गए 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के मुख्य अतिथि कौन थे?

उत्तर – वर्ष 2023 में मनाये गए 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के मुख्य अतिथि मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी थे|

  • कोरोना वायरस के कारण 2021 व 2022 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोई भी मुख्य अतिथि आमंत्रित नहीं किये गए थे|
  • 1950 के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे|

प्रश्न – संगीत के क्षेत्र में कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?

उत्तर – संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में दिया जाता है|

प्रश्न – भारत में जायद फसल के सम्बन्ध में कौन-सा कथन गलत है?

उत्तर – जायद की फसल, खरीफ की फसल के बाद बोयी जाती है| (यह आप्शन गलत था)

नीचे दी गई सारणी में भारत में तीन प्रकार की फसलें, उनकी बुवाई व कटाई का समय तथा फसलों के नाम दिए गए हैं|

क्र. सं.फसल का प्रकारबुवाई का समयकटाई का समयफसलें
1.खरीफजून-जुलाईसितंबर-अक्टूबरचावल, ज्वार, अरहर दाल, मोती बाजरा, सोयाबीन, कॉफी, ग्वार, तिल, तिलहन, कपास, मक्का, चाय, रबड़, आदि
2.रबीअक्टूबर-नवंबरजनवरी-फरवरीगेहूं, तिलहन, जई, जौ, दालें, अलसी, इत्यादि।
3.जायदफरवरी-मार्चमई-जूनखीरा, कद्दू, गन्ना, मूंगफली, दालें, करेला, तरबूज, खरबूजा, आदि

प्रश्न – वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में मृत्यु दर क्या थी?

उत्तर – वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में मृत्यु दर 7.2 व्यक्ति/1000 थी|

मृत्यु दर – मृत्यु दर का तात्पर्य 1000 व्यक्तियों पर मरने वाले व्यक्तियों की संख्या से है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में शिशु मृत्यु दर 44 है|

Download PDF – भारत की जनगणना 2011

प्रश्न – दिसंबर 2022 में भारत के 77वें ग्रैंडमास्टर कौन बने?

उत्तर – महाराष्ट्र के आदित्य मित्तल भारत के 77वें ग्रांडमास्टर बने|

  • भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर – कौश्तव चटर्जी
  • भारत के 79वें ग्रैंडमास्टर – प्रनेश एम
  • भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर  विग्नेश NR
  • भारत के 81वें ग्रैंडमास्टर – सयंतन दास
  • भारत के 82वें ग्रैंडमास्टर – वी प्रनीथ
  • भारत के 83वें ग्रैंडमास्टर – आदित्य सामंत

प्रश्न – वर्ष 2023 में FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता?

उत्तर – चीन के DM डिंग लारेन ने FIDE वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2023 का ख़िताब जीता| इसका आयोजन कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान में किया गया|

प्रश्न – ICC द्वारा वर्ष 2022 के लिए वीमेन एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ ईयर के लिए किस खिलाडी को चुना गया?

उत्तर – ICC द्वारा वर्ष 2022 के लिए वीमेन एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर के तौर पर भारत की रेणुका सिंह व मेन इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्को जॉनसन को चुना गया|

  • ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2022 – बाबर आज़म (पाकिस्तान)
  • ICC वीमेंस क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2022 – नेट स्किवर (इंग्लैंड)

प्रश्न – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में काम की उचित व मानवीय परिस्थितियों को सुरक्षित करने व मातृत्व राहत के लिए प्रावधान शामिल हैं?

उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 42 में काम की उचित व मानवीय परिस्थितियों को सुरक्षित करने व मातृत्व राहत के लिए प्रावधान शामिल हैं|

अनुच्छेद 49 संविधान के भाग 4 राज्य के नीति निदेशक तत्व का हिस्सा है|

प्रश्न – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए राज्य के दायित्व से सम्बंधित प्रावधान शामिल हैं?

उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 49 में सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए राज्य के दायित्व से सम्बंधित प्रावधान शामिल हैं|

अनुच्छेद 49 संविधान के भाग 4 राज्य के नीति निदेशक तत्व का हिस्सा है|

Download PDF – भारतीय संविधान के सभी अनुच्छेद

प्रश्न – रमेश बैस 13 फ़रवरी 2023 को महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल बने| इससे पूर्व वे किस राज्य के राज्यपाल थे?

उत्तर – रमेश बैस 13 फ़रवरी के पूर्व झारखण्ड राज्य के राज्यपाल थे|

PDF Download – राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री अगस्त 2023

प्रश्न – नाबार्ड के सम्बन्ध में कौन-सा कथन गलत है?

कथन 1 – नाबार्ड एक वित्तीय संस्था है जो ग्रामीण बैंको पर केन्द्रित है|

कथन 2 – इसकी स्थापना 12 जुलाई 2015 को किया गया था|

कथन 3 – नाबार्ड के द्वारा SHG को डिजिटल बनाने की ‘ई-शक्ति’ पहल को शुरू किया गया है|

उत्तर – कथन 2 गलत है क्यूंकि नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को हुआ था|

प्रश्न – नील्स बोर के द्वारा किस वर्ष परमाणु मॉडल दिया गया था?

उत्तर – नील्स बोर के द्वारा 1913 परमाणु मॉडल दिया गया था| इस परमाणु मॉडल के अनुसार परमाणु के केन्द्रीय भाग में धनात्मक आवेश वाला छोटा नाभिक होता है तथा उस नाभिक के चारो ओर वृत्ताकार कक्षा में इलेक्ट्रॉन चक्कर लगाते हैं।

प्रश्न – राष्ट्रीय आय की गणना कैसे की जाती है?

उत्तर – शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (Net National Product) में से अप्रत्यक्ष करों को घटाने पर शुद्ध राष्ट्रीय आय (Net national income) प्राप्त होता है। शुद्ध राष्ट्रीय आय में घरों, व्यवसायों, तथा सरकार की आय को शामिल किया जाता है।

प्रश्न – लन्दन में आयोजित 2012 के ओलिम्पिक खेलों में किस खेल प्रतियोगिता का आयोजन लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड्स पर किया गया था?

उत्तर – लन्दन में आयोजित 2012 के ओलिम्पिक खेलों में तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता का आयोजन लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड्स पर किया गया था

इस आर्टिकल में SSC CHSL 2023 Analysis 9 August 1st Shift में पूछे गए GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को साझा किया गया है| यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर कीजिये|

Leave a Comment