SSC CHSL 2023 Analysis 2 August 3rd Shift Free PDF

SSC CHSL 2023 Analysis 2 August 3rd Shift – नमस्कार दोस्तों, kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा SSC CHSL की परीक्षा 2 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा| इस आर्टिकल में SSC CHSL 2023 Analysis 2 August 3rd Shift में पूछे गए सभी GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को साझा किया गया है| अगर आप SSC CHSL की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए| इसकी PDF आर्टिकल के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC CHSL 2023 Analysis 2 August 3rd Shift GK

2 अगस्त 2023 को SSC CHSL परीक्षा के दूसरी शिफ्ट (SSC CHSL 2023 Analysis 2 August 3rd Shift) में पूछे गए प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न (1) – भारत के किस राज्य में सर्वाधिक लौह-इस्पात उद्योग है?

उत्तर – अधिकांश लौह इस्पात उद्योग भारत के 4 राज्यों पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा व झारखण्ड में है|

  • भारत में ओडिशा राज्य इस्पात का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है|
  • छोटानागपुर का पठार क्षेत्र लौह-इस्पात उद्योगों के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र है|

प्रश्न (2) – स्टार्च का परीक्षण कैसे किया जाता है?

उत्तर – पत्तियों के ऊपर आयोडीन विलयन की कुछ बूंदे डालकर स्टार्च की उपस्थिति का परीक्षण किया जाता है| इस परीक्षण के दौरान पत्तियों पर आयोडीन विलयन की कुछ बूंदे डालने पर उस स्थान का रंग गहरा नीला हो जाता है|

प्रश्न (3) – 2011 की जनगणना के अनुसार किस भारतीय राज्य में अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की सर्वाधिक जनसंख्या है?

उत्तर – 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का मध्य प्रदेश राज्य सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति की जनसँख्या वाला राज्य है|

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में अनुसूचित जनजाति की कुल जनसँख्या 20.14 करोड़ है जोकि देश के कुल जनसँख्या का 8.6% है|

Download PDF – जनगणना 2011 SSC GK

प्रश्न (4) – निम्न में से कौन-सी फिएट मनी नहीं है?

उत्तर – विश्व के देशों में चलन में रहने वाले अधिकांश सिक्के और कागजी मुद्राओं को फिएट मनी की श्रेणी में रखा जाता है|

फिएट मनी – यह सरकार द्वारा जारी एक मुद्रा है जो किसी भौतिक वस्तु जैसे सोना या चाँदी द्वारा नहीं बल्कि सरकार द्वारा समर्थित है|

प्रश्न (5) – भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 कहाँ लागू किया गया?

उत्तर – भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 पूरे भारत में लागू किया गया था|

भगौड़ा आर्थिक अपराधी – यह एक ऐसा व्यक्ति होता है जिसके खिलाफ कम से कम 100 करोड़ या उससे अधिक रूपये के आर्थिक अपराध में उसकी संलिप्तता के लिए गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया हो तथा अभियोजन से बचने के लिए उसने भारत छोड़ दिया हो|

प्रश्न (6) – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अवकाश दिए जाने का प्रावधान है?

उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 42 के तहत महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अवकाश दिए जाने का प्रावधान है|

  • मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के तहत माँ बनने पर महिला को बच्चे की देखभाल के लिए पूर्ण वेतन के साथ अवकाश दिए जाने का प्रावधान है|
  • मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के तहत गर्भवती महिला 26 सप्ताह के मातृत्व अवकाश की पात्र होती है|

प्रश्न (7) – निम्नलिखित में से कूं-सा लोक नृत्य अरुणाचल प्रदेश में आदि जनजाति के द्वारा किया जाता है?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश की आदि जनजाति के द्वारा पोनुंग लोक नृत्य किया जाता है|

अरुणाचल प्रदेश के अन्य लोक नृत्य – रिखमपाड़ा, पोपिर, अजी-लामू, चलो, पोनुंग, पासी कान्गकी, रोप्पी, बारडो छम, वान्चो आदि

प्रश्न (8) – जनवरी 2023 तक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के महानिदेशक कौन हैं?

उत्तर – जनवरी 2023 तक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के महानिदेशक विक्रम देव दत्त हैं|

डाउनलोड पीडीऍफ़ – वर्तमान में कौन क्या है 2023

प्रश्न (9) – टैकल किस खेल से सम्बंधित टर्म है?

उत्तर – टैकल फुटबाल से सम्बंधित टर्म है|

फुटबाल से सम्बंधित अन्य टर्म – पेनाल्टी किक, गोल, ड्रिबल, साइड बैक, रिबाउंड, राईट आउट, लेफ्ट आउट, पास, बेसलाइन, डिफेंडर, कॉमर किक, आदि

प्रश्न (10) – भारत-ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय सीरिज 2022-23 में भारत ने पहला मैच कितने विकेट से जीता?

उत्तर – भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में 5 विकेट से हराया था तथा यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था|

ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरिज को 2-1 से जीता|

प्रश्न (11) – ग़दर पार्टी की शुरुआत कहाँ से हुई था?

उत्तर – ग़दर पार्टी की स्थापना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एस्टोरिया में 1 नवम्बर 1913 को किया गया था|

  • सरदार सोहन सिंह भाकना ग़दर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे|
  • जनवरी 1948 में ग़दर पार्टी भंग हुई थी|

प्रश्न (12) – निम्न में से किस अभिनेत्री व नृत्यांगना को 2011 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

उत्तर – भारत सरकार के द्वारा फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को 2011 में पद्म भूषण व 1972 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न (13) – मनसबदारी व्यवस्था की शुरुआत किसने किया था?

उत्तर – सम्राट अकबर ने वर्ष 1575 में मनसबदारी व्यवस्था की शुरुआत की जोकि एक प्रशासनिक प्रणाली थी| मनसब एक अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ पद या रैंक होता है|

प्रश्न (14) – निम्नलिखित में से क्या भारतीय संविधान क़ानूनी रूप से लागू करता है?

उत्तर – मौलिक अधिकारों को भारतीय संविधान क़ानूनी रूप से लागू करता है|

प्रश्न (15) – घुडखर अभ्यारण्य (Indian Wild Ass Sanctuary) भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – घुडखर अभ्यारण्य (Indian Wild Ass Sanctuary) गुजरात राज्य में स्थित है|

प्रश्न (16) – सरहुल त्यौहार कब और कहाँ मनाया जाता है?

उत्तर – झारखण्ड राज्य में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया से सरहुल त्यौहार की शुरुआत होती है|

  • इस त्यौहार के दौरान सरई यानिकि सखुआ के वृक्ष की पूजा की जाती है|
  • यह त्यौहार प्रमुख तौर पर मुंडा, भूमिज और हो जनजातियों के द्वारा मनाया जाता है|

इस आर्टिकल में SSC CHSL 2023 Analysis 2 August 3rd Shift में पूछे गए GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को साझा किया गया है| यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर कीजिये|

Leave a Comment