SSC CHSL 2023 Analysis 14 August 1st Shift GK Paper PDF

SSC CHSL 2023 Analysis 14 August 1st Shift – नमस्कार दोस्तों, kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा SSC CHSL की परीक्षा 2 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा| इस आर्टिकल में SSC CHSL 2023 Analysis 14 August 1st Shift में पूछे गए सभी GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को साझा किया गया है| अगर आप SSC CHSL की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए| इसकी PDF आर्टिकल के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

Download PDF – SSC CHSL 2023 Analysis All Shifts

SSC CHSL 2023 Analysis 14 August 1st Shift GK

14 अगस्त 2023 को SSC CHSL परीक्षा के पहली शिफ्ट (SSC CHSL 2023 Analysis 14 August 1st Shift) में पूछे गए प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न (1) – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में पोषण के स्तर व जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार के लिए राज्य के कर्त्तव्य के बारे में प्रावधान है?

उत्तर – राज्य के नीति निदेशक तत्व के अनुच्छेद 47 में पोषण के स्तर व जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार के लिए राज्य के कर्त्तव्य के बारे में प्रावधान है|

प्रश्न (2) – निम्न में से कौन-सा बैंकिंग सिस्टम भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा विनियमित नहीं किया जाता है?

उत्तर – भारतीय रिजर्व बैंक प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटी को विनियमित नहीं करता है क्यूंकि बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 PACS पर लागू नहीं होता है|

प्रश्न (3) – आम का निर्यात, राष्ट्रीय आय की गणना के किस विधि के अंतर्गत आता है?

आप्शन – आय विधि, खर्च विधि

उत्तर

प्रश्न (4) – पंडित बिरजू महराज किस शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित थे?

उत्तर – पंडित बिरजू महराज कत्थक शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित थे|

  • पंडित बिरजू महराज लखनऊ कालिका-बिंदादिन घराने से सम्बंधित थे|
  • इनके पिता व गुरु का नाम अच्छन महराज थे|
  • कत्थक शास्त्रीय नृत्य के लिए इन्होने कलाश्रम की स्थापना की|
  • वर्ष 1986 में इन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

Download PDF – शास्त्रीय नृत्य व कलाकार

प्रश्न (5) – प्रकाश के स्पेक्ट्रम में किस रंग का तरंगदैर्घ्य सबसे कम होता है?

उत्तर – प्रकाश के स्पेक्ट्रम में बैंगनी रंग का तरंगदैर्घ्य सबसे कम होता है|

  • प्रकाश के 7 रंगों के तरंगदैर्घ्य का क्रम निम्नलिखित है|
  • बैंगनी<आसमानी<नीला<हरा<पीला<नारंगी<लाल

प्रश्न (6) – निम्न में से किस राजपूत वंश ने जैन धर्म अपनाया था?

आप्शन – चोला, चेरा, चालुक्य, प्रतिहार

उत्तर – चालुक्य वंश के शासक सोमदेव ने 10वीं शताब्दी में जैन मंदिरों को दान दिया तथा जैन मूर्तियों को स्थापित करवाया था|

प्रश्न (7) – स्मृति मंधना विमेंस प्रीमियर लीग क्रिकेट लीग 2023 में किस टीम का हिस्सा थी?

उत्तर – WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने स्मृति मंधना को 3.40 करोड़ रूपये में ख़रीदा था|

  • महिला प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियन्स ने डेल्ही कैपिटल को हराकर विजेता रही|
  • 4 से 26 मार्च 2023 तक टाटा महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आयोजन किया गया|
  • मुम्बई इंडियन्स की हैले मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया|

प्रश्न (8) – 2004 से प्रत्येक वर्ष भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – 2004 से प्रत्येक वर्ष भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन गोवा में किया जा रहा है|

वर्ष 1952 में मुंबई में आयोजित किया गया था|

प्रश्न (9) – कमलिनी अस्थाना व नलिनी अस्थाना किस शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित हैं?

उत्तर – कमलिनी अस्थाना व नलिनी अस्थाना कत्थक शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित हैं|

  • कमलिनी अस्थाना व नलिनी अस्थाना आगरा से हैं और कत्थक के बनारस घराने से सम्बंधित हैं|
  • वर्ष 2022 में इन दोनों बहनों की जोड़ी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न (10) – 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में सर्वाधिक शहरीकृत (शहरी क्षेत्रों में रहने वाली जनसँख्या) वाला राज्य कौन-सा है?

उत्तर – 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में तमिलनाडु राज्य शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक रहने वाली जनसँख्या वाला राज्य है| तमिलनाडु की 48.4% जनसँख्या शहरों में निवास करती है|

हिमाचल प्रदेश राज्य 89.97% जनसँख्या के साथ सर्वाधिक ग्रामीण आबादी वाला राज्य है|

प्रश्न (11) – निम्न में से कौन-सा राज्य प्रायद्वीपीय भारत का हिस्सा नहीं है?

उत्तर – दिए गए आप्शन के अनुसार पंजाब राज्य प्रायद्वीपीय भारत का हिस्सा नहीं है|

  • प्रायद्वीपीय भारत के राज्य – गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, ओडिशा व पश्चिम बंगाल
  • प्रायद्वीपीय भारत पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा उत्तर में विन्ध्य व सतपुरा पर्वत श्रेणी से घिरा हुआ है|

प्रश्न (12) – ब्रह्मपुत्र नदी की अरुणाचल प्रदेश में उत्तर दिशा से सहायक नदी कौन-सी है?

उत्तर – दिबांग नदी ब्रह्मपुत्र की अरुणाचल प्रदेश में सहायक नदी है|

  • ब्रह्मपुत्र की बाएं से सहायक नदियाँ – ल्हासा, न्यांग, लोहित, धनसिरी, कोलोंग, झांजी, पारलुंग जांगबो आदि|
  • ब्रह्मपुत्र नदी का उत्तर कैलाश मान सरोवर के पास चेमायुंगडुंग नामक हिमनद से होता है|
  • ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लम्बाई 3969 किमी है|

प्रश्न (13) – आवर्त सारणी के ग्रुप 13 में स्थित 113 परमाणु क्रमांक वाला तत्व कौन-सा है?

उत्तर – आवर्त सारणी के ग्रुप 13 में स्थित 113 परमाणु क्रमांक वाला निहोनियम या अनट्रियम है| इसका प्रतीक ‘Nh’ होता है|

निहोनियम p-ब्लाक का एक तत्व है|

प्रश्न (14) – 36वें राष्ट्रीय खेलों में किस राज्य ने सर्वाधिक पदक जीता था?

उत्तर – 36वें राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र राज्य ने 39 स्वर्ण, 38 रजत व 64 कांस्य सहित सर्वाधिक 140 पदक जीता था|

  • सर्विसेज की टीम 61 स्वर्ण, 35 रजत व 32 कांस्य सहित 128 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रही|
  • 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात राज्य में किया गया था|

प्रश्न (15) – ट्यूलिप फेस्टिवल कहाँ मनाया जाता है?

उत्तर – ट्यूलिप फेस्टिवल जम्मू व कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मनाया जाता है|

प्रश्न (16) – किस कोशिकांग को कोशिका के डाकघर के रूप में जाना जाता है?

उत्तर – गोल्गीकॉय को कोशिका के डाकघर के रूप में जाना जाता है|

  • इसे कोशिका का यातायात प्रबंधक भी कहा जाता है|
  • लाइसोसोम को कोशिका की आत्मघाती थैली कहा जाता है|
  • माइटोकांड्रिया को कोशिका का पॉवर हाउस कहते हैं|
  • ATP को कोशिका की ऊर्जा मुद्रा कहते हैं|
  • राइबोसोम को प्रोटीन फैक्ट्री के रूप में जाना जाता है|

प्रश्न (17) – UEFA महिला फुटबाल चैंपियन लीग में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला फुटबाल खिलाडी कौन है?

  • उत्तर – वर्ष 2023 में गोकुलम केरल FC की महिला खिलाडी मनीषा कल्याण UEFA महिला चैंपियन लीग में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला फुटबाल खिलाडी बनी|
  • मनीषा कल्याण ने साइप्रस के फुटबाल क्लब अपोलन लेडीज की तरफ से हिस्सा लिया|
  • बाला देवी यूरोपियन फुटबाल क्लब के लिए खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबाल खिलाडी हैं|

प्रश्न (18) – उस्ताद असद अली खान किस वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं?

उत्तर – उस्ताद असद अली खान रूद्र वीणा वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं|

उस्ताद असद अली खान को वर्ष 2008 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न (19) – दीवाली, ईद आदि जैसे त्यौहार किसे बढ़ावा देते हैं?

उत्तर – दीवाली, ईद आदि जैसे त्यौहार सामुदायिक सद्भावना व भाईचारा को बढ़ावा देते हैं|

प्रश्न (20) – 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी के 54.6% लोग किस क्षेत्र में कार्यरत हैं?

उत्तर – 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी के 54.6% लोग कृषि क्षेत्र में कार्यरत हैं|

Download PDF – भारत की जनगणना 2011

प्रश्न (21)- दिए गए घटक में से कौन-सा संरचनात्मक अर्थव्यवस्था का हिस्सा है?

उत्तर

इस आर्टिकल में SSC CHSL 2023 Analysis 14 August 1st Shift में पूछे गए GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को साझा किया गया है| यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर कीजिये|

Leave a Comment