Folk Dance of Indian State PDF GK Questions Hindi | लोक नृत्य की सूची 2024

भारत के राज्यों के लोक नृत्य

Folk Dance in India GK – नमस्कार दोस्तों KV Guruji पर आप सभी का स्वागत है| इस आर्टिकल में विभिन्न परीक्षाओ के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण Static GK के टॉपिक भारत के राज्यों के लोक नृत्य (Folk Dances) के साथ इस टॉपिक से SSC एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों को साझा किया गया है| तो अगर आप SSC CGL या SSC के अन्य किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए|

लोक नृत्य क्या है?

What is Folk Dance – लोकनृत्य, नृत्य का एक साधारण रूप है जो मनोरंजन या उत्सव के दौरान सामूहिक तौर किसी स्थान विशेष या समुदाय विशेष द्वारा किया जाता है| इन नृत्यों के लिए कोई विशेष नियम नहीं होता है तथा इसका मुख्य उद्देश्य मनोरंजन है|

जरुर पढ़िए – जनगणना 2011 से SSC द्वारा पूछे गए प्रश्न

लोक नृत्य की विशेषताएं

Fold Dance GK – लोक नृत्य की विशेषताएं निम्नलिखित हैं|

  1. यह नृत्य मुख्यतः आम लोगों द्वारा किया जाता है|
  2. इन नृत्यों को किए जाने का तरीका पारम्परिक होता है तथा इनका सृजन किसी व्यक्ति द्वारा नहीं किया जाता है|
  3. किसी संस्थान द्वारा इन नृत्यों को नियंत्रित नहीं किया जाता है|

जरुर पढ़िए – संगीत वाद्य यंत्र व वादक SSC CGL PDF

उत्तर भारत के राज्यों के लोकनृत्य

Folk Dance of North Indian State – उत्तर भारत के राज्यों के लोकनृत्य को निम्न सारणी में साझा किया गया है|

क्र. सं.राज्य का नामलोक-नृत्य
1.बिहारजत-जतिन, बिदेसिया, सामा चकवा, पंवरिया, डोमकच आदि
2.गुजरातगरबा, डांडिया, भवाई, टिप्पनी, सिद्धि धमाल, पधार, गोप रास आदि
3.हिमाचल प्रदेशचेडी, छरही, नति, डांगी, छपेली, महासू, झाली, धमन आदि
4.ओडिशाओडिशी, घुमुरा, दलखाई, मुनरी, किसाबाड़ी, बाघ नाचा, पैका अखाडा, सावरी, लौडी खेला, गोटिपुआ, धाप, झुमैर, रानापा, मयूरभंज छौ आदि
5.मध्य प्रदेशमाच, मटकी, ग्रिदा, तेरताली, जवारा, राई, खड़ा नाच, भगोरिया, सुवा नृत्य, कानरा आदि
6.राजस्थानकालबेलिया, झूमर, चारी या पॉट, चकरी, घपल, झूलन लीला, गणगौर, सुइसिनी आदि
7.झारखण्डअल्कप, पाइका, झूमर, मुंडारी, करमा मुंडा, घोरा नाच, सरहुल, बराओ, सराईकेला छौ, झिटका, मर्दाना झूमर आदि
8.छत्तीसगढ़शैला, गौर मारिया, पंथी, राउत नाचा, पंडवानी, सेलालर्की, चंदैनी, वेदामती, कापालिक आदि
9.हरियाणाधमाल, गुग्गा, फाग, खोर, दाफ, लूर, सॉंग आदि
10.पश्चिम बंगालअल्काप, काठी, बौल, मरासिया, महल, गंभीरा, ढाली आदि
11.पंजाबभांगड़ा, गिद्दा, दफ्फ, धमन, भांड, नकौल आदि
12.उत्तराखंडछोलिया, गढ़वाली, चप्पेली, झोरा, कुमायुनी आदि
13.उत्तर प्रदेशराई, कजरी, रासलीला, चप्पेली, झोरा आदि

दक्षिण भारत के राज्यों के लोक नृत्य

Folk Dance of South Indian State – दक्षिण भारत के राज्यों के लोकनृत्य को निम्न सारणी में साझा किया गया है|

क्र. सं.राज्य का नामलोक-नृत्य
1.आंध्र प्रदेशकुचिपुड़ी, विलासिनी नाट्यम, भामाकल्पम, वीरानाट्यम, दप्पू, तप्पेता गुल्लू, लम्बाडी, धीमसा, कोलात्तम, कोलानालू, गोबी आदि
2.तमिलनाडूकुमि, कोलात्तम, कावडी, भरतनाट्यम, कावडी अट्टम, शत्तम, कुथू आदि
3.कर्नाटकयक्षगान, हुत्तारी, डोलू कुनिथा, करगा, लम्बी, वीरागेस, हुलिवेशा, कामसले, सुग्गी, जोगिथी नृत्य आदि
4.केरलमोहिनीअट्टम, कथकली, पुलीकली, ओत्तम थुलई, ओट्टम थुल्लाल, थेयम, पढ्यनी, तुल्लाल, ओप्पना आदि
5.तेलंगानागुसाड़ी, पेरिनी शिवतांडवम, दप्पू, लम्बाडी, चिंदु भागवतम, थोलू बोम्मलता जादी आदि
6.गोवाढालो, फुगदी, तरंगमेल, शिग्मो, देखनी, टोंग्या, मेल, कोली, मोदनी, घोड़े, मांडो आदि
7.महाराष्ट्रलेजिम, लावनी, नकटा, बोहाडा, गफा, दहीकला, पावरी नाच

उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों के लोक नृत्य

Folk Dance of North-East Indian State – उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों के लोकनृत्य को निम्न सारणी में साझा किया गया है|

क्र. सं.राज्य का नामलोक-नृत्य
1.असमसतरिया, हुसौरी, तबाल चोंगली, बिहू, नटपूजा, महारास, बगुरुम्बा[बोडो], झुमुर, खेल गोपाल, बिछुआ, भोरताल, देवधानी आदि
2.सिक्किममारुनी, खुकरी नाच, चु फाट, यक चाम आदि
3.मेघालयनोंगक्रेम, बंदीखलाम, लाहो, वान्गला आदि
4.त्रिपुराहोजागिरी, गरिया, बिज्हू, लेबांग भुमानी, है-हक़, वान्गला आदि
5.मिजोरमखुल्लम, चेराव, चैलम, पर लाम आदि
6.मणिपुरथांग-टा, खुबाक एशेई, लाई हरोबा, नुपा, चोलोम, डोल चोलम, चंबा थाइबी, पुंग चोलोम आदि
7.नागालैंडरेंगमा, बम्बू डांस, जेलिंग आदि
8.अरुणाचल प्रदेशरिखमपाड़ा, पोपिर, अजी-लामू, चलो, पोनुंग, पासी कान्गकी, रोप्पी, बारडो छम, वान्चो आदि

भारत के केन्द्रशासित प्रदेशों के लोक नृत्य

Folk Dance of Union Territory – भारत के केन्द्रशासित प्रदेशों के लोकनृत्य को निम्न सारणी में साझा किया गया है|

क्र. सं.राज्य का नामलोक-नृत्य
1.लक्षद्वीपकोलकाली, परिचाकाली आदि
2.पुडुचेरीगराड़ी
3.जम्मू व कश्मीररौफ, दुम्हल, मंदजास, हिकत, दमाली, कूद दांडी नाच आदि

Folk Dance of India GK Questions

Q – नुपा किस राज्य का लोक नृत्य है?

उत्तर मणिपुर

नुपा नृत्य पुंग चोलोम का एक रूप है। इसे अन्य नामों जैसे सिम्बल नृत्य या करतल चोलोम के नाम से भी जाना जाता है।

Q – लेजिम किस राज्य का लोक नृत्य है?

उत्तर महाराष्ट्र

Q – निम्न में से कौन-सा राजस्थान का लोक नृत्य है?

उत्तर – राजस्थान राज्य के प्रमुख लोकनृत्य निम्नलिखित हैं|

कालबेलिया, झूमर, चारी या पॉट, चकरी, घपल, झूलन लीला, गणगौर, सुइसिनी आदि

Q – सुरेखा पुणेकर किस लोक नृत्य से सम्बंधित हैं?

उत्तर – लावणी

Q – निम्नलिखित में से कौन-सा हिमाचल प्रदेश का लोक नृत्य है?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश राज्य के प्रमुख लोकनृत्य निम्नलिखित हैं|

  • चेडी, छरही, नति, डांगी, छपेली, महासू, झाली, धमन आदि

Q – पद्मश्री पुरस्कार विजेता गुलाबो सपेरा किस लोकनृत्य से सम्बंधित हैं?

उत्तर कालबेलिया

कालबेलिया नर्तकी गुलाबो सपेरा की कहानी सामाजिक दबाव के सामने मजबूती से खड़े रहने की कहानी है। गुलाबो को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था|

Q – तारंगमेल लोक नृत्य किस राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर – गोवा

Q – निम्नलिखित में से कौन-सा मध्य प्रदेश का लोक नृत्य नहीं है?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य के लोकनृत्य निम्नलिखित हैं-

  • माच, मटकी, ग्रिदा, तेरताली, जवारा, राई, खड़ा नाच, भगोरिया, सुवा नृत्य, कानरा आदि

Q – निम्नलिखित में से कौन-सा अरुणाचल प्रदेश का लोक नृत्य नहीं है?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश के लोकनृत्य निम्नलिखित हैं-

रिखमपाड़ा, पोपिर, अजी-लामू, चलो, पोनुंग, पासी कान्गकी, रोप्पी, बारडो छम, वान्चो आदि

Q – जाट-जतिन किस राज्य का लोक नृत्य है?

उत्तर – बिहार

Q – निम्नलिखित में से कौन-सा बिहार राज्य का लोक नृत्य है?

उत्तर बिदेसिया

Q – गुसाडी नृत्य का सम्बन्ध किस राज्य से है?

उत्तर तेलंगाना

गोंडों समुदाय का गुसाडी नृत्य दीपावली तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद जिले के राज गोंडों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है।

Q – गिद्दा नृत्य किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर – पंजाब

ग्रिदा – मध्य प्रदेश

Q – पंथी किस राज्य का नृत्य है?

उत्तर – छत्तीसगढ़

Q – होजागिरी नृत्य किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर त्रिपुरा

Q – भवाई किस राज्य का लोकनृत्य है?

उत्तर गुजरात

Q – ओत्तमथुल्लाल किस राज्य का लोकनृत्य है?

उत्तर – केरल

Q – कालबेलिया लोकनृत्य का सम्बन्ध किस राज्य से है?

उत्तर राजस्थान

Q – लूर लोकनृत्य का सम्बन्ध किस भारतीय राज्य से है?

उत्तर हरियाणा

Q – रिखमपाड़ा ___ का पारंपरिक नृत्य है|

उत्तर अरुणाचल प्रदेश

Q – कामसले किस राज्य का एक पारंपरिक लोक नृत्य है?

उत्तर – कर्नाटक

Q – राई नृत्य किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर – मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश

Q – पैका अखाडा नृत्य का सम्बन्ध किस राज्य से है?

उत्तर ओडिशा [मार्शल आर्ट]

Q – छड़ी के साथ किया जाने वाला आन्ध्र प्रदेश का नृत्य कौन-सा है ?

उत्तर कोलानालू

Q – हुलीवेषा किस राज्य का लोकनृत्य है?

उत्तर – कर्नाटक

Q – जवारा किस राज्य का फसल कटाई से संबंधित एक नृत्य है?

उत्तर मध्य प्रदेश

Q – हुसौरी किस राज्य का लोक नृत्य है?

उत्तर – असम

तो इस प्रकार से इस आर्टिकल में हमने भारत के सभी राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेश के लोक नृत्यों (Folk Dances) के साथ SSC की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को कवर कर लिया है| आशा करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|

SSC Official Website – Click Here

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment