Cricket World Cup – पुरुष क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत वर्ष 1975 में हुआ था तथा वर्ष 2023 में क्रिकेट विश्व कप के 13वें संस्करण का आयोजन किया किया जायेगा| इस आर्टिकल में हम क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup), उसका इतिहास, मेजबान देश, सभी विजेता, उप-विजेता व विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को डिस्कस करेंगे| अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पूरा आर्टिकल बहुत ही ध्यान से पढ़िए|
Download PDF – Most important CA 2023 Hindi
Cricket World Cup History
Cricket World Cup – पहली बार क्रिकेट विश्व कप का आयोजन वर्ष 1975 में इंग्लैंड में किया गया था| इस क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण को प्रुडेंशियल कप के नाम से जाना जाता है| इस टूर्नामेंट में कुल 8 देश की टीमों ने हिस्सा लिया था तथा कुल 15 मैच खेले गए थे| टूर्नामेंट का आयोजन 7 जून से 21 जून 1975 तक इंग्लैंड में हुआ था| पहले क्रिकेट विश्व कप में वेस्ट इंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ख़िताब जीता था| पहले क्रिकेट विश्व कप में सभी मैच 60-60 ओवर के खेले गए थे|
भारतीय टीम ने पहले क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लिया था तथा ग्रुप स्टेज में कुल 3 मैच में हिस्सा लिया था| भारतीय टीम ने 3 मैच में से 1 जीता था जबकि 2 में हार मिली थी|
Cricket World Cup Venues
Cricket World Cup – इंग्लैंड ने सर्वाधिक 5 बार पुरुष क्रिकेट विश्व कप का मेजबान देश रहा है| भारत ने 1987,1996, 2011 में संयुक्त मेजबानी सहित 2023 में चौथी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहा है| नीचे दिए गए तालिका में क्रिकेट विश्व कप के सभी संस्करण, वर्ष व मेजबान देशों के नाम दिए गए हैं|
संस्करण | वर्ष | मेजबान देश |
1. | 1975 | इंग्लैंड |
2. | 1979 | इंग्लैंड |
3. | 1983 | इंग्लैंड व वेल्स |
4. | 1987 | भारत व पाकिस्तान |
5. | 1992 | ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड |
6. | 1996 | पाकिस्तान, भारत व श्रीलंका |
7. | 1999 | इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड, आयरलैंड व नीदरलैंड |
8. | 2003 | दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाम्बे व केन्या |
9. | 2007 | वेस्टइंडीज |
10. | 2011 | भारत, श्रीलंका व बांग्लादेश |
11. | 2015 | ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड |
12. | 2019 | इंग्लैंड व वेल्स |
13. | 2023 | भारत |
14. | 2027 | दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाम्बे व नामीबिया |
15. | 2031 | भारत व बांग्लादेश |
Cricket World Cup Winners
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सर्वाधिक 5 बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता है तथा भारतीय टीम ने दो बार 1983 व 2011 क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता है|
नीचे दी गई सारणी में क्रिकेट विश्वकप के विजेता व उप-विजेता की जानकारी को साझा किया गया है|
संस्करण | वर्ष | विजेता | उप-विजेता |
1. | 1975 | वेस्ट इंडीज | ऑस्ट्रेलिया |
2. | 1979 | वेस्ट इंडीज | इंग्लैंड |
3. | 1983 | भारत | वेस्ट इंडीज |
4. | 1987 | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड |
5. | 1992 | पाकिस्तान | इंग्लैंड |
6. | 1996 | श्रीलंका | ऑस्ट्रेलिया |
7. | 1999 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान |
8. | 2003 | ऑस्ट्रेलिया | भारत |
9. | 2007 | ऑस्ट्रेलिया | श्रीलंका |
10. | 2011 | भारत | श्रीलंका |
11. | 2015 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड |
12. | 2019 | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड |
India at Cricket World Cup
भारतीय टीम ने सभी क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लिया है| भारतीय टीम 1983 में कपिल देव की कप्तानी में व 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में क्रिकेट विश्व कप को जीता है| भारत 2003 विश्व कप के फाइनल व चार बार (1987, 1996, 2015 व 2019) सेमी-फाइनल में पहुँचा है|
Cricket World Cup 1983
1983 में क्रिकेट विश्व कप का आयोजन इग्लैंड व वेल्स में किया गया था| भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लिया था| फाइनल मुकाबले में भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्ट इंडीज को हराकर क्रिकेट विश्वकप का ख़िताब जीता था| भारतीय तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 18 विकेट प्राप्त किये|
Cricket World Cup 2011
2011 में क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत, श्रीलंका व बांग्लादेश में संयुक्त रूप से किया गया था| महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे| फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता| भारतीय टीम के आल-राउंडर युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया था|
Cricket World Cup Most Runs
Cricket World Cup – क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष 5 खिलाडियों के नाम, कुल मैच, रन व शतक की जानकारी निम्न तालिका में दिया गया है|
क्र.सं. | खिलाड़ी | कुल मैच | कुल रन | शतक |
1. | सचिन तेंदुलकर | 45 | 2278 | 6 |
2. | रिकी पोंटिंग | 46 | 1743 | 5 |
3. | कुमार संगाकारा | 37 | 1532 | 5 |
4. | ब्रायन लारा | 34 | 1225 | 2 |
5. | AB डिविलियर्स | 23 | 1207 | 4 |
Cricket World Cup Most Wickets
Cricket World Cup – क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 5 खिलाडियों के नाम, कुल मैच व विकेट की जानकारी निम्न तालिका में दिया गया है|
क्र.सं. | खिलाड़ी | कुल मैच | विकेट |
1. | ग्लेन मैकग्राथ | 39 | 71 |
2. | मुथैया मुरलीधरन | 40 | 68 |
3. | लासिथ मलिंगा | 29 | 56 |
4. | वसीम अकरम | 38 | 55 |
5. | मिशेल स्टार्क | 18 | 49 |
Cricket World Cup GK Questions
प्रश्न – पहले क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किस वर्ष किया गया था?
उत्तर – पहले क्रिकेट विश्व कप का आयोजन 1975 में किया गया था|
प्रश्न – पहले क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब किस देश ने जीता था?
उत्तर – पहले विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ख़िताब जीता था|
प्रश्न – भारत ने किस वर्ष क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता था?
उत्तर – वर्ष 1983 में इंग्लैंड में आयोजित क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर पहली बार विश्व कप का ख़िताब जीता था|
प्रश्न – वर्ष 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे?
उत्तर – वर्ष 1983 के विश्व कप में कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे|
प्रश्न – पहली बार किस वर्ष क्रिकेट विश्व कप के मैच 50-50 ओवर के खेले गए थे?
उत्तर – वर्ष 1975, 1979 व 1983 के क्रिकेट विश्व कप में सभी मैच 60-60 ओवर के खेले गए थे| वर्ष 1987 में पहली बार क्रिकेट विश्व कप के मैच 50-50 ओवर के खेले गए थे|
प्रश्न – किस देश ने सबसे अधिक बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक बार 5 बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता है|
प्रश्न – वर्ष 2011 में भारत ने किस देश को हराकर दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता था?
उत्तर – मुंबई में आयोजित क्रिकेट विश्व कप 2011 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता?
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2011 में भारतीय टीम के कप्तान कौन थे?
उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे|
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में किस खिलाड़ी ने सर्वाधिक रन बनाया है?
उत्तर – क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सचिन तेंदुलकर ने 45 मैच में 2278 रन बनाने के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडी हैं|
प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में किस खिलाड़ी ने सर्वाधिक विकेट लिया है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने 39 मैच में 71 विकेट लेने के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडी हैं|
इस आर्टिकल में हम क्रिकेट विश्व कप, उसका इतिहास, मेजबान देश, सभी विजेता, उप-विजेता व विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|