PDF Cricket World Cup 2023 GK Winner, Awards | क्रिकेट विश्व कप से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Cricket World Cup 2023 GK – वर्ष 2023 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप के 13वें संस्करण का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक किया गया| फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर 6वीं बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता| इस आर्टिकल में हम क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023 GK), विजेता, उपविजेता, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, गोल्डन बैट, गोल्डन बॉल अवार्ड शामिल टीम व उनके कप्तान, सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाडी सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में पढेंगे| अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल पूरा जरुर पढ़िए|

जरुर पढ़िए – महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स 2023

Cricket World Cup 2023 GK Facts

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्न सारणी में दिया गया है|

Cricket World Cup 2023 GK Facts
इवेंट का नामपुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप
संस्करण13वाँ
आयोजन तिथि5 अक्टूबर – 19 नवम्बर
क्रिकेट का प्रारूपएकदिवसीय
मेजबान देशभारत
कुल टीम10
कुल मैच48
विजेताऑस्ट्रेलिया (6th)
उप-विजेताभारत
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंटविराट कोहली
सर्वाधिक रनविराट कोहली (765 रन)
सर्वाधिक विकेटमोहम्मद शमी (24)
टूर्नामेंट फॉर्मेटराउंड-रॉबिन व नॉकआउट
मैस्कॉट‘ब्लेज’ व ‘टोंक’
थीम सॉंगदिल जश्न बोले
ब्राण्ड एम्बेसडरशाहरुख़ खान

Cricket World Cup 2023 GK Awards

क्रिकेट विश्व कप 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण रिकार्ड्स व अवार्ड्स निम्नलिखित हैं|

Cricket World Cup 2023 Awards
सर्वाधिक रनविराट कोहली (765 रन)
सर्वाधिक विकेटमोहम्मद शमी (24 विकेट)
गोल्डन बैटविराट कोहली
गोल्डन बालमोहम्मद शमी
सर्वाधिक टीम स्कोरदक्षिण अफ्रीका 428/5 (50)
न्यूनतम टीम स्कोरश्रीलंका (51)
सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोरग्लेन मैक्सवेल (201*)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीमोहम्मद शमी (7/57)
सर्वाधिक शतकक्किन्टन डी कॉक (4)
सर्वाधिक अर्द्धशतकविराट कोहली (6)
सर्वाधिक चौकाविराट कोहली (68)
सर्वाधिक छक्केरोहित शर्मा (31)

Cricket World Cup 2023 GK Questions

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक भारत में किया जायेगा|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच कितने स्टेडियम में खेले गए?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में स्थित 10 स्टेडियम में किया जायेगा|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कितने देश की क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया?

उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 देशों की टीम ने हिस्सा लिया|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल कितने मैच खेले गए?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल 48 मैच खेले गए|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला कहाँ पर व किनके मध्य खेला गया?

उत्तर – 19 नवम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 का ख़िताब किस देश ने जीता?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारत को हराकर 6वीं बार क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब जीता|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में किस खिलाडी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में मैन ऑफ़ द मैच चुना गया|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाडी ने सर्वाधिक रन बनाया?

उत्तर – भारतीय खिलाडी विराट कोहली ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में सर्वाधिक 765 रन बनाये|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाडी को प्लेयर ऑफ़ द सीरिज चुना गया?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया|

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 में किस खिलाड़ी ने सर्वाधिक विकेट लिए?

उत्तर – भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में सर्वाधिक 24 विकेट लिए|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के कप्तान कौन था?

उत्तर – क्रिकेट विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आधिकारिक मैस्कॉट क्या है?

उत्तर – ‘ब्लेज’ व ‘टोंक’ नामक दो पात्र, जिसमे एक महिला व एक पुरुष शामिल है, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शुभंकर है| यह शुभंकर लिंग समानता व विविधता को प्रदर्शित करता है|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए किस अभिनेता को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया?

उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अभिनेता शाहरुख़ खान को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया| शाहरुख़ खान ने अपनी आवाज में “इट टेक्स वन डे” अभियान भी लांच किया|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का थीम सॉंग क्या है?

उत्तर – 20 सितम्बर 2023 को क्रिकेट विश्व कप 2023 के थीम सॉंग “दिल जश्न बोले” को जारी किया गया| इस गाने को प्रीतम ने कम्पोज किया है तथा श्लोक लाल व सावेरी वर्मा ने लिखा है|

प्रश्न – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला किन देशों के बीच खेला गया?

उत्तर – क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला पिछले संस्करण की फाइनलिस्ट इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच खेला गया|

इस आर्टिकल में हम क्रिकेट विश्व कप 2023(Cricket World Cup 2023 GK), शामिल टीम व कप्तान, प्रमुख मैच, सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले खिलाडी सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को के बारे में पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|

Leave a Comment