BRICS Summit 2023 | BRICS New Members UPSC GK Questions Hindi PDF

BRICS Summit 2023 – ब्रिक्स विश्व की 5 उभरती हुई विकासशील अर्थव्यस्थाओं का एक समूह है| प्रत्येक वर्ष BRICS समूह में शामिल देशों के मध्य शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाता है| इस आर्टिकल में हम BRICS समूह, उसके सदस्य देश, नए सदस्य देश व ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित परीक्षा के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में डिस्कस करेंगे|

इसे भी पढ़िए – G-20 शिखर सम्मेलन 2023

What is a BRICS GROUP?

  • BRIC टर्म का सबसे पहले प्रयोग गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री नील ओ’ब्रायन ने 2001 में विश्व की 4 उभरती हुई अर्थव्यस्थाओं के लिए किया था| नील ओ’ब्रायन के अनुसार BRIC का 2050 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सामूहिक रूप से प्रभुत्व होगा|
  • BRICS समूह में शामिल देश विश्व की कुल आबादी का 41%, विश्व के कुल व्यापर का 16% व विश्व की कुल सकल घरेलु उत्पाद (GDP) का 24% प्रतिनिधित्व करते हैं|
  • सितम्बर 2006 में न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 61वें सत्र के दौरान ब्राज़ील, भारत, रूस व चीन के विदेश मंत्रियों के बीच उच्च-स्तरीय बैठकों के द्वारा BRIC के गठन की चर्चा हुई|
  • रूस के येकातिरेनबर्ग शहर में 16 जून 2009 में बैठक द्वारा BRIC की स्थापना की गई|

BRICS Member Countries

  • BRIC शब्द 4 सदस्य देशों के नाम के पहले अक्षर से मिलकर बना हुआ|
  • ब्राज़ील, रूस, भारत व चीन इसके संस्थापक सदस्य देश हैं|
  • वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका देश BRIC समूह में सदस्य के तौर पर शामिल हुआ तथा इस समूह का नाम BRIC से BRICS हो गया|

वर्ष 2023 तक BRICS समूह के 5 सदस्य देश, उनकी राजधानी व सरकार के प्रमुख के नाम निम्न सारणी में दिए गए हैं|

क्र.सं.सदस्य देशराजधानीप्रमुख
1.भारतदिल्लीनरेन्द्र मोदी
2.ब्राज़ीलब्राजीलियालूला डा सिल्वा
3.चीनबीजिंगशी जिनपिंग
4.रूसमॉस्कोव्लादिमीर पुतिन
5.दक्षिण अफ्रीका
  • कार्यकारी – प्रिटोरिया
  • विधायी – केप टाउन
  • न्यायिक – ब्लोमफोंटेन
सिरिल रामापोसा

BRICS New Member Countries

अगस्त 2023 में आयोजित ब्रिक्स के 15वें शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामापोसा ने BRICS समूह में नए सदस्य देशों की घोषणा की| ये सभी 6 देश 1 जनवरी 2024 से BRICS समूह के सदस्य होंगे| BRICS के 6 देशों के नाम निम्नलिखित हैं|

  1. अर्जेंटीना
  2. मिस्त्र
  3. इथियोपिया
  4. ईरान
  5. सऊदी अरब
  6. संयुक्त अरब अमीरात

नोट – ईरान 2022 में शंघाई सहयोग संगठन में 9वें सदस्य देश के रूप में शामिल हुआ था|

BRICS Member Countries and New Member
BRICS Member Countries and New Member

15th BRICS Summit 2023 and Theme

  • वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका देश BRICS का अध्यक्ष देश है|
  • 22-24 अगस्त 2023 को BRICS शिखर सम्मेलन के 15वें संस्करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग शहर में किया गया|
  • BRICS शिखर सम्मेलन 2023 का विषय “ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक रूप से से त्वरित विकास, धारणीय विकास व समावेशी बहुपक्षवाद के लिए साझेदारी” (BRICS and Africa: Partnership for Mutually Accelerated Growth, Sustainable Development & Inclusive Multilateralism) था|
  • इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के विदेश मंत्री सर्गे लावरोव, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा व दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामापोसा शामिल हुए|
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामापोसा ने 67 देशों के प्रमुख को शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था|

    BRICS Countries Leader during BRICS Summit 2023
    BRICS Countries Leader during BRICS Summit 2023

List of All BRICS Summit

वर्ष 2009 से प्रत्येक वर्ष BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमे सभी सदस्य देश के प्रमुख शामिल होते हैं| भारत ने 3 बार BRICS सम्मेलन की मेजबानी किया है| सभी BRICS शिखर सम्मेलन व मेजबान देश के नाम निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं.वर्षमेजबान देश
1.2009रूस
2.2010ब्राज़ील
3.2011चीन
4.2012भारत
5.2013दक्षिण अफ्रीका
6.2014ब्राज़ील
7.2015रूस
8.2016भारत
9.2017चीन
10.2018दक्षिण अफ्रीका
11.2019ब्राज़ील
12.2020रूस
13.2021भारत
14.2022चीन
15.2023दक्षिण अफ्रीका

BRICS Summit 2023 Questions

प्रश्न – BRICS समूह की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – सितम्बर 2006 में न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 61वें सत्र के दौरान ब्राज़ील, भारत, रूस व चीन के विदेश मंत्रियों के बीच उच्च-स्तरीय बैठकों के द्वारा BRIC के गठन की चर्चा हुई|

रूस के येकातिरेनबर्ग शहर में 16 जून 2009 में बैठक द्वारा BRIC की स्थापना की गई|

Download PDF – ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 2023

प्रश्न – BRICS समूह के कितने सदस्य देश हैं?

उत्तर – वर्ष 2023 तक BRICS समूह के 5 सदस्य देश हैं तथा इनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. भारत
  2. ब्राज़ील
  3. चीन
  4. रूस
  5. दक्षिण अफ्रीका

प्रश्न – वर्ष 2023 में BRICS समूह में कितने नए सदस्य देशों को शामिल किया गया?

उत्तर – वर्ष 2023 में BRICS समूह में 6 देशों को शामिल किया गया तथा कुल सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 5 से 11 हो गयी| नए सदस्य देशों के नाम निम्नलिखित हैं|

  1. अर्जेंटीना
  2. मिस्त्र
  3. इथियोपिया
  4. ईरान
  5. सऊदी अरब
  6. संयुक्त अरब अमीरात

प्रश्न – BRICS शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किस देश में किया गया?

उत्तर – 22-24 अगस्त 2023 को BRICS शिखर सम्मेलन के 15वें संस्करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग शहर में किया गया|

प्रश्न – BRICS शिखर सम्मेलन 2023 का विषय क्या था?

उत्तर – BRICS शिखर सम्मेलन 2023 का विषय “ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक रूप से से त्वरित विकास, धारणीय विकास व समावेशी बहुपक्षवाद के लिए साझेदारी” (BRICS and Africa: Partnership for Mutually Accelerated Growth, Sustainable Development & Inclusive Multilateralism) था|

प्रश्न – किस बैंक को ब्रिक्स बैंक के तौर पर जाना जाता है?

उत्तर – न्यू डेवलपमेंट बैंक को ब्रिक्स बैंक के रूप में जाना जाता है|

  • इसकी स्थापना के लिए जुलाई 2014 में ब्राज़ील में आयोजित छठे शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे तथा BRICS बैंक ने जुलाई 2015 से कार्य करना शुरू किया|
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय चीन के शंघाई शहर में है|
  • ब्राज़ील की पूर्व राष्ट्रपति दिलमा रौसेफ़ ब्रिक्स बैंक की वर्तमान में प्रेसिडेंट हैं|

इस आर्टिकल में हमने BRICS समूह, उसके शिखर सम्मेलन व सदस्य देशों सहित परीक्षा के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|

Leave a Comment