18 Biosphere Reserves in India Map UPSC Hindi | भारत के 18 बायोस्फीयर रिजर्व की सूची

18 Biosphere Reserves in India – भारत के संरक्षित क्षेत्र की श्रृंखला में इस आर्टिकल में हम भारत के सभी 18 बायोस्फीयर रिजर्व [18 Biosphere Reserves in India] के बारे में मानचित्र के साथ पढेंगे| यह आर्टिकल विभिन्न परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्नों के ऊपर आधारित है तथा अगर आप किसी भी परीक्षा जैसे UPSC, IAS, SSC MTS, SSC GD, SSC CHSL, SSC CGL, SSC CPO, NDA, CDS, Bank PO, IBPS की तैयारी कर रहे है तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए|

 

Biosphere Reserves in India

  • बायोस्फीयर रिजर्व एक स्थलीय, तटीय या समुद्री क्षेत्रों का पारिस्थितिकी तंत्र है, जो वनस्पतियों व जीवों की रक्षा करता है|
  • यूनेस्को के अनुसार “बायोस्फीयर रिजर्व सतत विकास के लिए सीखने के स्थान हैं”|
  • बायोस्फीयर रिज़र्व (BR), UNESCO द्वारा प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों के सांकेतिक भागों के लिये दिया गया एक अंतर्राष्ट्रीय पदनाम है जो स्थलीय या तटीय/समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों के बड़े क्षेत्रों या दोनों के संयोजन को शामिल करता है|

बायोस्फीयर रिज़र्व के पदनाम के लिये मानदंड

  • किसी स्थल में प्रकृति संरक्षण के दृष्टिकोण से संरक्षित और न्यूनतम अशांत क्षेत्र होना चाहिये।
  • संपूर्ण क्षेत्र एक जैव-भौगोलिक इकाई के समान होना चाहिये और उसका क्षेत्र इतना बड़ा होना चाहिये कि वह पारिस्थितिकी तंत्र के सभी पोषण स्तरों का प्रतिनिधित्व कर रहे जीवों की संख्या को बनाए रखे।
  • प्रबंधन प्राधिकरण को स्थानीय समुदायों की भागीदारी/सहयोग सुनिश्चित करना चाहिये ताकि जैव विविधता के संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास को आपस में संलग्न करते समय प्रबंधन तथा संघर्ष को रोकने के लिये उनके ज्ञान एवं अनुभव का लाभ उठाया जा सके।
  • वह क्षेत्र जिसमे पारंपरिक आदिवासी या ग्रामीण स्तरीय जीवनयापन के तरीको को संरक्षित रखने की क्षमता हो ताकि पर्यावरण का सामंजस्यपूर्ण उपयोग किया जा सके।

Structure of a Biosphere Reserve

किसी बायोस्फीयर रिजर्व में मुख्यतः 3 जोन होते हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

कोर क्षेत्र (Core Areas):

  • यह बायोस्फीयर रिज़र्व का सबसे संरक्षित क्षेत्र है। इसमें स्थानिक पौधे और जानवर हो सकते हैं।
  • इस क्षेत्र में अनुसंधान प्रक्रियाएँ, जो प्राकृतिक क्रियाओं एवं वन्यजीवों को प्रभावित न करें, की जा सकती हैं।
  • एक कोर क्षेत्र एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र होता है, जिसमें ज्यादातर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित/विनियमित राष्ट्रीय उद्यान या अभयारण्य शामिल होते हैं। इस क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़करअन्य सभी का प्रव्रेश वर्जित है।

बफर क्षेत्र (Buffer Zone):

  • बफर क्षेत्र, कोर क्षेत्र के चारों ओर का क्षेत्र है। इस क्षेत्र का प्रयोग ऐसे कार्यों के लिये किया जाता है जो पूर्णतया नियंत्रित व गैर-विध्वंशक हों।
  • इसमें सीमित पर्यटन, मछली पकड़ना, चराई आदि शामिल हैं। इस क्षेत्र में मानव का प्रवेश कोर क्षेत्र की तुलना में अधिक एवं संक्रमण क्षेत्र की तुलना में कम होता है।
  • अनुसंधान और शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है।

संक्रमण क्षेत्र (Transition Zone):

  • यह बायोस्फीयर रिज़र्व का सबसे बाहरी हिस्सा होता है। यह सहयोग का क्षेत्र है जहाँ मानव उद्यम और संरक्षण सद्भाव से किये जाते हैं।
  • इसमें बस्तियाँ, फसलें, प्रबंधित जंगल और मनोरंजन के लिये क्षेत्र तथा अन्य आर्थिक उपयोग क्षेत्र शामिल हैं।
Biosphere Reserves in India
Biosphere Reserves in India

Biosphere Reserve Program

  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 1986 में बायोस्फीयर रिजर्व कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके तहत 3 हिमालयी व पूर्वोत्तर राज्यों को 90:10 व अन्य राज्यों को 60:40 के अनुपात में वित्तीय सहायता दी जाती है|
  • भारत में कुल 18 बायोस्फीयर रिजर्व हैं|
  • वर्ष 1986 में सबसे पहले नीलगिरी को बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था
  • भारत का सबसे बड़ा बायोस्फीयर रिजर्व – रन ऑफ़ कच्छ बायोस्फीयर रिजर्व [गुजरात]
  • भारत का सबसे छोटा बायोस्फीयर रिजर्व – डिब्रू-सैखोवा बायोस्फीयर रिजर्व [असम]
  • भारत का पहला समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व – गल्फ ऑफ़ मन्नार बायोस्फीयर रिजर्व

List of 18 Biosphere Reserves in India

भारत में सभी 18 बायोस्फीयर रिजर्व के नाम, राज्य, क्षेत्रफल व स्थापना का वर्ष निम्न सारणी में दिया गया है|

क्र.सं.बायोस्फीयर रिजर्वक्षेत्रफल [किमी2]राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशस्थापना
1.नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व5520केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु1986
2.नन्दा देवी बायोस्फीयर रिजर्व5860उत्तराखंड1988
3.नोकरेक बायोस्फीयर रिजर्व820मेघालय1988
4.ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व885अंडमान व निकोबार1989
5.गल्फ ऑफ़ मन्नार बायोस्फीयर रिजर्व10500तमिलनाडु1989
6.मानस बायोस्फीयर रिजर्व2837असम1989
7.सुन्दरबन बायोस्फीयर रिजर्व9630पश्चिम बंगाल1989
8.सिमलीपल बायोस्फीयर रिजर्व4374ओडिशा1994
9.डिब्रू-सैखोवा बायोस्फीयर रिजर्व765असम1997
10.दिहांग-दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व5111अरुणाचल प्रदेश1998
11.पंचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व4926मध्य प्रदेश1999
12.कंचनजंघा बायोस्फीयर रिजर्व2619सिक्किम2000
13.अगस्तमलाई बायोस्फीयर रिजर्व1828केरल2001
14.अचनकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व3835मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़2005
15.गल्फ ऑफ़ कच्छ बायोस्फीयर रिजर्व12454गुजरात2008
16.शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व7770हिमाचल प्रदेश2009
17.शेषाचलम बायोस्फीयर रिजर्व4755आन्ध्र प्रदेश2010
18.पन्ना बायोस्फीयर रिजर्व2998मध्य प्रदेश2011

नीचे दिए गए मानचित्र में भारत के सभी 18 बायोस्फीयर रिजर्व दर्शायें गए हैं|

18 Biosphere Reserves in India Map
18 Biosphere Reserves in India Map

 World Network of Biosphere Reserves]

  • UNESCO द्वारा वर्ष 1971 मे मानव व पर्यावरण के बीच समन्वय स्थापित करने के एक Programme [Man & the Biosphere Programme] की शुरुआत की गई|
  • दुनिया के विभिन्न देशों के जीवमण्डल निचय UNESCO द्वारा World Heritage Biosphere Reserve मे शामिल किये जाते हैं|

भारत के UNESCO WHBR में शामिल बायोस्फीयर रिजर्व की कुल संख्या 12 है|

क्र. सं.बायोस्फीयर रिजर्वराज्य/केन्द्रशासित प्रदेशवर्ष
1.नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्वकर्नाटक, केरल व तमिलनाडु2000
2.मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्वतमिलनाडु2001
3.सुन्दरबंस बायोस्फीयर रिजर्वपश्चिम बंगाल2001
4.नन्दा देवी बायोस्फीयर रिजर्वउत्तराखंड2004
5.नोकरेक बायोस्फीयर रिजर्वमेघालय2009
6.पंचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्वमध्य प्रदेश2009
7.सिमलीपल बायोस्फीयर रिजर्वओडिशा2009
8.ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्वअंडमान व निकोबार2013
9.अचनकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्वछत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश2012
10.अगस्तमलाई बायोस्फीयर रिजर्वकेरल व तमिलनाडु2016
11.कंचनजंघा बायोस्फीयर रिजर्वसिक्किम2018
12.पन्ना बायोस्फीयर रिजर्वमध्य प्रदेश2020

अब हम भारत के सभी 18 बायोस्फीयर रिजर्व [Biosphere Reserves in India] के बारे डिटेल में जानेंगे|

Nilgiri Biosphere Reserve

  • वर्ष 1986 में भारत के सबसे पहले बायोस्फीयर रिजर्व के तौर पर नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया था |
  • यह भारत के सबसे बड़े संरक्षित क्षेत्रों में से एक है, जोकि 5520 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है|
  • नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल संरक्षित क्षेत्र निम्न हैं|

    • सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व [तमिलनाडु]
    • मुदुमलाई टाइगर रिजर्व [तमिलनाडु
    • मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान [तमिलनाडु]
    • बाँदीपुर टाइगर रिजर्व [कर्नाटक]
    • नागरहोल टाइगर रिजर्व [कर्नाटक]
    • शांत घाटी राष्ट्रीय उद्यान [केरल]
    • अरालम वन्यजीव अभ्यारण्य [केरल]
    • वायनाड वन्यजीव अभ्यारण्य [केरल]
    • करीमपुइया वन्यजीव अभ्यारण्य [केरल]

      Nanda Devi Biosphere Reserve

      • नन्दा देवी बायोस्फीयर रिजर्व उत्तराखंड राज्य के चमोली गढ़वाल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में विस्तृत है|
      • नन्दा देवी बायोस्फीयर रिजर्व को वर्ष 1988 में स्थापित किया गया था तथा इसका कुल क्षेत्रफल 5860 वर्ग किमी है|
      •  नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान इसी बायोस्फियर रिजर्व के कोर एरिया में स्थित है तथा नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1988 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था|
      • भारत की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी नन्दा देवी इसी बायोस्फीयर रिजर्व के भीतर स्थित है|
      • नन्दा देवी बायोस्फीयर रिजर्व को वर्ष 2004 में यूनेस्को के MAB में शामिल किया गया था|
      • नन्दा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में हिमालयी मस्क हिरण, स्नो लेपर्ड, हिमालयी कला भालू, हिमालयी ताहर आदि जैसे जानवर पाए जाते हैं|
      • यहाँ पर प्रायः रोडोडेड्रोन, अल्पाइन पुष्प, फिर, बर्च आदि के पौधे देखने को मिलते हैं|

      Nokrek Biosphere Reserve

        • नोकरेक बायोस्फीयर रिजर्व, मेघालय राज्य के पश्चिमी गारो पहाड़ी जिले में स्थित है|

        • नोकरेक बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1988 में किया गया था तथा यह 820 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

        • नोकरेक बायोस्फीयर रिजर्व को वर्ष 2009 में यूनेस्को के MAB प्रोग्राम में शामिल किया गया था|

        • दक्षिणी गारो पहाड़ी जिले में स्थित बालपखराम राष्ट्रीय उद्यान के साथ नोकरेक मेघालय का जैवविविधता हॉटस्पॉट है|

      Great Nicobar Biosphere Reserve

        • ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर विस्तृत है|

        • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1989 में किया गया था तथा यह 885 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है और 12 किमी चौड़े फारेस्ट बफर जोन से घिरा हुआ है|

        • इस बायोस्फीयर रिजर्व को वर्ष 2013 में यूनेस्को के MAB प्रोग्राम में शामिल किया गया था|

        • अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के कैम्पबेल बे राष्ट्रीय उद्यान व गैलेथिया राष्ट्रीय उद्यान इसी बायोस्फीयर रिजर्व के भाग हैं|

      Gulf of Mannar Biosphere Reserve

        • मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व, तमिलनाडु राज्य के पूर्व में गल्फ ऑफ़ मन्नार में स्थित एक बायोस्फीयर रिजर्व है|

        • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1989 में किया गया था तथा यह 10500 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

      Manas Biosphere Reserve

      • मानस बायोस्फीयर रिजर्व, असम राज्य के चिरांग व बक्सा जिले में स्थित है|

      • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1989 में किया गया था तथा यह 2837 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

      Sundarbans Biosphere Reserve

        • सुन्दरबन बायोस्फीयर रिजर्व, पश्चिम बंगाल राज्य में गंगा, ब्रह्मपुत्र व मेघना नदियों द्वारा निर्मित डेल्टा द्वारा निर्मित है|

        • सुन्दरबन बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1989 में किया गया था तथा यह 9630 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

        • सुन्दरबन के 4 क्षेत्र सुन्दरबन पश्चिम, सुन्दरबन दक्षिण व सुन्दरबन पूर्व (बांग्लादेश में) तथा सुन्दरबन राष्ट्रीय पार्क (भारत में) यूनेस्को के विश्व विरासत सूची में शामिल है|

        • वर्ष 2020 में सुन्दरबन को IUCN रेड लिस्ट ऑफ़ इकोसिस्टम्स फ्रेमवर्क की समीक्षा में लुप्तप्राय श्रेणी में दर्ज किया गया था|

      Simlipal Biosphere Reserve

        • सिमलीपल बायोस्फीयर रिजर्व, ओडिशा राज्य के मयुरभंज जिले में स्थित है|

        • सिमलीपल बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1994 में किया गया था तथा यह 4374 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

        • यूनेस्को द्वारा वर्ष 2009 में इसे MAB प्रोग्राम में शामिल किया गया

      सिमलीपल बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल संरक्षित क्षेत्र निम्न हैं

        • सिमलीपल राष्ट्रीय उद्यान

        • सिमलीपल टाइगर रिजर्व

        • हदगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य

        • कुलदिहा वन्यजीव अभ्यारण्य

        Dibru-Saikhova Biosphere Reserve

          • डिब्रू-सैखोवा बायोस्फीयर रिजर्व, असम राज्य के डिब्रूगढ़ व तिनसुकिया जिले में स्थित है

          • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1997 में किया गया था तथा यह 765 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है, जिसमे 340 वर्ग किमी का कोर एरिया425 वर्ग किमी का बफर ज़ोन शामिल है|

          • ब्रह्मपुत्र व लोहित नदी यहाँ से होकर प्रवाहित होती है|

          • दिसंबर 2020 में, गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व के 7 स्थानों पर ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण पर रोक लगा दिया गया था|

        Dihang-Dibang Biosphere Reserve

          • दिहांग-दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी, ऊपरी सियांग व पश्चिमी सियांग जिले में विस्तृत है|

          • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1998 में किया गया था तथा यह 5111 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

        Panchmadhi Biosphere Reserve

          • पंचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व, मध्य प्रदेश राज्य के बेतूल, होशंगाबाद व छिंदवाडा जिले में सतपुड़ा रेंज में विस्तृत है|

          • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1999 में किया गया था तथा यह 4926 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

        Khangchendzonga Biosphere Reserve

          • कंचनजंघा बायोस्फीयर रिजर्व, सिक्किम राज्य के मंगन व ग्यालशिंग जिले में विस्तृत है|

          • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 2000 में किया गया था तथा यह 2619 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

          • वर्ष 2016 में कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को द्वारा भारत के पहले मिश्रित स्थल के तौर पर दर्ज किया गया|

        Agasthyamala Biosphere Reserve

          • अगस्तमलाई बायोस्फीयर रिजर्व, केरल राज्य के कोल्लम, थिरुवनंतपुरम व पथनमथित्ता तथा तमिलनाडु के कन्याकुमारी व तिरुनेलवेली जिले में विस्तृत है

          • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 2001 में किया गया था तथा यह 3500 वर्ग किमी के क्षेत्रफल (केरल 1800 वर्ग किमी तथा तमिलनाडु 1672 वर्ग किमी) पर विस्तृत है|

          • वर्ष 2016 में अगस्तमलाई बायोस्फीयर रिजर्व को यूनेस्को के World Network of Biosphere Reserves में शामिल किया गया|

        अगस्तमलाई बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल संरक्षित क्षेत्र निम्न हैं

          • शेनदुर्नी वन्यजीव अभ्यारण्य

          • पेपारा वन्यजीव अभ्यारण्य

          • नेय्यर वन्यजीव अभ्यारण्य

          • मुंदनथुरई टाइगर रिजर्व

          Achankmar-Amarkantak Biosphere Reserve

          • अचनकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के क्रमशः अनुपपुर व डिंडोरी तथा बिलासपुर जिले में फैला हुआ है|
          • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 2005 में किया गया था तथा यह 3835 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|
          •  
          • अचनकमार वन्यजीव अभ्यारण्य, इसी बायोस्फीयर रिजर्व में स्थित है|

          Great Rann of Kutch Biosphere Reserve

            • रन ऑफ़ कच्छ बायोस्फीयर रिजर्व, गुजरात राज्य के कच्छ, मोरबी, सुरेन्द्रनगर व पाटन जिले में फैला हुआ है|

            • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 2008 में किया गया था तथा यह 12454 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है

            • रन ऑफ़ कच्छ बायोस्फीयर रिजर्व, क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा बायोस्फीयर रिजर्व है|

          Great Desert Biosphere Reserve

          • शीतमरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व, पश्चिमी हिमालय में हिमाचल प्रदेश राज्य में विस्तृत है|
          • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 2009 में किया गया था तथा यह 7770 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

          शीतमरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल संरक्षित क्षेत्र निम्न हैं

            • पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान
            • चंद्रताल वन्यजीव अभ्यारण्य
            • सरचू वन्यजीव अभ्यारण्य
            • किब्बर वन्यजीव अभ्यारण्य

            Seshachalam Biosphere Reserve

            • शेषाचलम बायोस्फीयर रिजर्व, आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर व कडापा जिले में फैला हुआ है|
            • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 2010 में किया गया था तथा यह 4755 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

            Panna Biosphere Reserve

              • पन्ना बायोस्फीयर रिजर्व, मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना व छतरपुर जिले में स्थित है|

              • बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 2011 में किया गया था तथा यह 2998 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|

            इस प्रकार से हमने बायोस्फीयर रिजर्व क्या है तथा भारत के सभी 18 बायोस्फीयर रिजर्व [Biosphere Reserves in India] के बारे में डिटेल में पढ़ लिया है तो अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर कीजिये|

            Leave a Comment