Bharat ka Naksha – भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक देश है| क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत विश्व का 7वाँ व जनसँख्या के दृष्टिकोण से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है| भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है तथा भारत विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है| इस आर्टिकल में भारत के सभी राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश, भारत के पड़ोसी देश तथा भारत के राजनीतिक नक़्शे (Bharat ka Naksha) को दर्शाया गया है|
- Must Read – 106 National Parks Map
- Must Read – 54 Tiger Reserve Map Hindi
Location and expansion of India Map
Bharat Ka Naksha – भारत देश उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है|
- भारत का पश्चिम से पूर्व दिशा में देशान्तरीय विस्तार 68*7’ पूर्वी देशान्तर से 97*25’ पूर्वी देशान्तर तथा दक्षिण से उत्तर दिशा में अक्षांशीय विस्तार 8*4’ उत्तरी अक्षांश से 37*6’ उत्तरी अक्षांश के बीच में है|
- भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है जोकि विश्व के कुल क्षेत्रफल 2.4% है|
नीचे दिए गए विश्व के मानचित्र में भारत देश को दर्शाया गया है।

नीचे दिए गए मानचित्र में भारत के अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार को दर्शाया गया है।

Bharat ka Naksha 2024
Bharat ka Naksha 2024 – वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य हैं तथा इन सभी राज्यों के नाम तथा उनकी राजधानियों के नाम निम्न तालिका में दिए गए हैं|
क्र.सं. | राज्य का नाम | राजधानी |
1. | पंजाब | चंडीगढ़ |
2. | हिमाचल प्रदेश | शिमला व धरमशाला |
3. | हरियाणा | चंडीगढ़ |
4. | उत्तराखंड | देहरादून व भराड़ीसैण |
5. | राजस्थान | जयपुर |
6. | उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
7. | बिहार | पटना |
8. | झारखण्ड | रांची |
9. | मध्य प्रदेश | भोपाल |
10. | छत्तीसगढ़ | रायपुर |
11. | गुजरात | गांधी नगर |
12. | महाराष्ट्र | मुंबई व नागपुर |
13. | तेलंगाना | हैदराबाद |
14. | कर्नाटक | बेंगलुरु |
15. | केरल | थिरुवनंतपुरम |
16. | तमिल नाडु | चेन्नई |
17. | आन्ध्र प्रदेश | अमरावती |
18. | गोवा | पणजी |
19. | ओडिशा | भुबनेश्वर |
20. | पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
21. | सिक्किम | गंगटोक |
22. | असम | दिसपुर |
23. | मेघालय | शिलोंग |
24. | त्रिपुरा | अगरतला |
25. | मिजोरम | आइजोल |
26. | मणिपुर | इम्फाल |
27. | नागालैंड | कोहिमा |
28. | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
नीचे दिए गए मानचित्र में भारत के सभी 28 राज्यों को दर्शाया गया है|

Bharat Ka Naksha Union Territory
Bharat ka Naksha 2024 – वर्तमान में भारत में कुल 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं तथा इनके नाम व राजधानियों के नाम निम्न तालिका में दिए गए हैं|
क्र.सं. | केन्द्रशासित प्रदेश | राजधानी |
1. | जम्मू व कश्मीर | श्रीनगर व जम्मू |
2. | लद्दाख | लेह |
3. | चंडीगढ़ | चड़ीगढ़ |
4. | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली | दिल्ली |
5. | दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव | दमन |
6. | लक्षद्वीप | कवारत्ती |
7. | पुडुचेरी | पांडिचेरी |
8. | अंडमान व निकोबार | पोर्ट ब्लेयर |
नीचे दिए गए मानचित्र में भारत के सभी केन्द्रशासित प्रदेशों को दर्शाया गया है।

Bharat Ka Naksha Rajnitik
नीचे दिए गए भारत के राजनीतिक नक़्शे में सभी 28 राज्य व 8 केंद्रशासित प्रदेशों को दर्शाया गया है।

Neighboring Countries of India Map
भारत के 9 पड़ोसी देश हैं जिनमे से 7 के साथ भारत स्थलीय व 2 देशों के साथ जलीय सीमा साझा करता है| भारत के सभी पड़ोसी देश, उनकी राजधानी व मुद्रा के बारे में जानकारी निम्न तालिका में साझा किया गया है|
क्र.सं. | पड़ोसी देश | राजधानी | मुद्रा |
1. | पाकिस्तान | इस्लामाबाद | पाकिस्तानी रुपया |
2. | अफ़ग़ानिस्तान | काबुल | अफगान-अफगानी |
3. | चीन | बीजिंग | चीनी युआन (रेनमिन्बी) |
4. | नेपाल | काठमांडू | नेपाली रुपया |
5. | भूटान | थिम्पू | न्गल्ट्रम |
6. | बांग्लादेश | ढाका | टका |
7. | म्यांमार | नेपिडा | क्यात |
8. | श्रीलंका | विधायी – श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे कार्यकारी व न्यायिक – कोलम्बो | श्रीलंकन रुपया |
9. | मालदीव | माले | मालदिवियन रुपया |
नीचे दिए गए मानचित्र में भारत के सभी पड़ोसी देशों को दर्शाया गया है।

Bharat Ka Naksha Kark Rekha
Bharat ka Naksha – उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के सामानांतर ग्लोब पर 23.5* उत्तरी अक्षांश पर पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा को कर्क रेखा के नाम से जानते हैं| कर्क रेखा भारत को लगभग दो भागों में विभाजित करती है|
कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है तथा नीचे दिए गए मानचित्र में कर्क रेखा से गुजरने वाले भारतीय राज्यों को दर्शाया गया है।

Bharat Ka Naksha Manak Samay Rekha
Bharat ka Naksha – किसी देश के मध्य भाग से गुज़रने वाली देशांतर रेखा पर स्थानीय समय को पूरे देश का मानक समय माना जाता है तथा इस रेखा को मानक समय रेखा के नाम से जानते हैं|
- भारत की मानक समय रेखा 82*30’ पूर्वी देशांतर है तथा यह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी से गुजरती है|
- भारत की मानक समय रेखा 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आन्ध्र प्रदेश से होकर गुजरती है|
नीचे दिए गए मानचित्र में मानक समय रेखा से गुजरने वाले भारतीय राज्य दर्शायें गए हैं।

इस आर्टिकल में भारत के सभी राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश, भारत के पड़ोसी देश तथा भारत के राजनीतिक नक़्शे (Bharat ka Naksha) को पढ़ लिया है| आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा|