Ayodhya Ram Mandir GK Questions Answers in Hindi 2024 Free PDF

Ayodhya Ram Mandir – नमस्कार दोस्तों, kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन किया गया| इस आर्टिकल में हम राम मंदिर (Ram Mandir) से जुड़े हुए तथ्यों के साथ आपकी आगामी परीक्षाओ में पूछे जा सकने वाले प्रश्नों को भी डिस्कस करेंगे| इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा जरुर पढ़िए और नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके PDF भी डाउनलोड कर लीजिये|

Free Download – Current Affairs PDF 2023 All Topic

Ayodhya Ram Mandir Overview

हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था अतः इसे भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है| नीचे तालिका में भगवान श्रीराम के अयोध्या में बन रहे मंदिर से जुडी हुई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गयी हैं|

Ram Mandir Ayodhya Photo
Ram Mandir Ayodhya 2024
स्थानराम जन्मभूमि, अयोध्या
भगवान का नामरामलला
नींव5 अगस्त 2020
उद्घाटन तिथि22 जनवरी 2024
उद्घाटनकर्ताप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
वास्तुकारचंद्रकांत सोमपुरा
लागत1800 करोड़
निर्माण करने वाली कंपनीलार्सेन एंड टुब्रो
ऊँचाई161 फीट
साइट एरिया2.7 एकड़

History of Ram Mandir Ayodhya

  • भगवान राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है| रामायण ग्रन्थ के अनुसार अयोध्या में राम भगवान का जन्म हुआ था| 16वीं शताब्दी में मुग़ल बादशाह बाबर ने अयोध्या पर हमला करके भगवान राम के मंदिर को तोड़कर वहां पर बाबरी नामक मस्जिद का निर्माण कराया| भारत में मुग़ल साम्राज्य ख़तम होने के बाद यह स्थान हिन्दू व मुस्लिम धर्म के लोगों के बीच विवाद का कारण बना| 6 दिसंबर 1992 को विश्व हिन्दू परिषद व भारतीय जनता पार्टी की एक रैली के दौरान कारसेवकों के द्वारा बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया| उसके बाद से यह मामला और ज्यादा विवादित हो गया|
  • 9 नवम्बर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ ने इस मामले का निर्णय भगवान राम के पक्ष में दिया और मुस्लिम समुदाय के लोगों को मस्जिद बनाने के लिए सरकार को 5 एकड़ जमीन अयोध्या के बगल देने का निर्देश दिया|

Ayodhya Ram Mandir Architecture

अयोध्या राम मंदिर की डिजाईन सोमपुरा परिवार ने बनाया है| मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा ने अपने दो बेटों निखिल सोमपुरा व आशीष सोमपुरा की सहायता से मंदिर का डिजाईन तैयार किया है| सोमपुरा परिवार के द्वारा ही गुजरात के गिर सोमनाथ में सोमनाथ मंदिर का निर्माण किया गया है| राम मंदिर की लम्बाई 360 फीट (110 मीटर), चौड़ाई 235 फीट (72 मीटर) तथा ऊँचाई 161 फीट (49 मीटर) है|

3 Statues of Lord Ram

भगवान श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह में स्थापना के 3 मूर्तियों का निर्माण किया गया था| जिसमे से अरुण योगीराज द्वारा 3 बिलियन वर्ष पुराने ग्रेनाइट रॉक से निर्मित 51 इंच ऊँची प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया गया| इसके अलावा गणेश भट्ट व सत्यनारायण पाण्डेय ने मकराना के सफ़ेद संगमरमर से भगवान राम की अन्य दो प्रतिमाओं का निर्माण किया है| 

Ayodhya Ram Mandir GK Questions Answers Hindi

प्रश्न – हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान राम का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर – हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान राम का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले में हुआ था|

प्रश्न – भारत की सुप्रीम कोर्ट द्वारा किस तिथि को अयोध्या में मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला दिया गया?

उत्तर – 9 नवम्बर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों के संविधान पीठ के द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला दिया गया|

प्रश्न – अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की नींव किसने रखा?

उत्तर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की नींव रखी गयी|

प्रश्न – अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की नींव कब रखी गयी?

उत्तर – अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की नींव 5 अगस्त 2020 को रखी गयी|

प्रश्न – अयोध्या राम मंदिर के वास्तुकार कौन हैं?

उत्तर – चंद्रकांत सोमपुरा व उनके परिवार के सदस्य निखिल सोमपुरा व आशीष सोमपुरा राम मंदिर के वास्तुकार हैं|

प्रश्न – अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किस कंपनी के द्वारा किया गया?

उत्तर – अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का निर्माण लार्सेन एंड टुब्रो कंपनी के द्वारा किया गया|

प्रश्न – अयोध्या राम मंदिर की कुल लागत कितनी है?

उत्तर – अयोध्या राम मंदिर की कुल लागत 18000 करोड़ रूपये है|

प्रश्न – अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन कब हुआ?

उत्तर – अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को PM नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया|

प्रश्न – अयोध्या राम मंदिर का डिजाईन किस वास्तुकला पर आधारित है?

उत्तर – अयोध्या राम मंदिर की डिजाईन उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला के गुजारा चालुक्य स्टाइल पर आधारित है|

प्रश्न – अयोध्या राम मंदिर की ऊँचाई कितनी है?

उत्तर – अयोध्या राम मंदिर की ऊँचाई 161 फीट (49 मीटर) है|

प्रश्न – अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का नया नाम क्या है?

उत्तर – अयोध्या हवाईअड्डे का नया महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम है| इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को किया है|

इस आर्टिकल में हमने अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) से जुड़े हुए तथ्यों के साथ विभिन्न परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ लिया है| आने से समय में मंदिर से जुड़े अन्य अपडेट को इस आर्टिकल में शामिल किया जायेगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment