Asian Games 2023 – वर्ष 2023 में एशियाई गेम्स के 19वें संस्करण का आयोजन संपन्न हुआ| इस आर्टिकल में हम एशियाई खेल 2023(Asian Games 2023), प्रतीक, मैस्कॉट, ध्येय वाक्य, भारत द्वारा जीते गए पदक, पदक तालिका सहित परीक्षा के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में पढेंगे| अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढियेगा| इस आर्टिकल की PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|
Download PDF – Current Affairs 2023 Hindi
Asian Games 2023 GK
- 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2023 तक एशियन गेम्स के 19वें संस्करण का आयोजन चीन के होंगजोउ शहर में किया गया|
- इस टूर्नामेंट में 40 खेलों के कुल 481 इवेंट्स का आयोजन किया गया|
- चीन के राष्ट्रपति शी जिन्पिंग ने एशियन गेम्स 2023 का उद्घाटन किया|
- ओलिम्पिक काउंसिल ऑफ़ एशिया के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने टूर्नामेंट का समापन किया|
एशियन गेम्स 2023 GK से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं|
Asian Games 2023 GK | |
मेजबान शहर | होंगजोउ, चीन |
तिथि | 23 सितम्बर – 8 अक्टूबर 2023 |
उद्घाटन | शी जिन्पिंग |
समापन | रणधीर सिंह |
टॉर्च लाइटर | वांग शुन |
मोटो | Heart to Heart, @Future |
इवेंट्स | 481 (40 स्पोर्ट्स) |
प्रतीक | सर्जिंग टाइड्स |
मैस्कॉट | कांगकांग, लियानलियान, चेनचेन |
मैडल नाम | शान सुई |
सर्वाधिक पदक | चीन (383) |
भारत के पदक | 107 |
भारत का स्थान | चौथा |
Asian Games 2023 Emblem

- एशियन गेम्स 2023 का प्रतीक “सर्जिंग टाइड्स” (उमड़ता हुआ ज्वार) था, जिसका अनावरण 6 अगस्त 2018 को होंगजोउ में किया गया|
- इस प्रतीक का डिजाईन झेईजांग के पारम्परिक पंखे, एक रनिंग ट्रैक, कियानतांग नदी के ज्वार व रेडियो तरंगों के समान किया गया था|
Asian Games 2023 Mascot

- एशियन गेम्स 2023 का शुभंकर “कांगकांग, लियानलियान व चेनचेन” (मेमोरीज ऑफ़ जियांगनन) था|
- स्मार्ट ट्रिपलेट हांग्जो शहर और झेजियांग प्रांत के इंटरनेट कौशल को दर्शाता है|
Asian Games 2023 Motto and Medals

- एशियन गेम्स 2023 का मोटो “Heart to Heart, @Future” था, जिसकी घोषणा 2019 में हुई|
- एशियन गेम्स 2023 के मैडल का डिजाईन का नाम “शान सुई” (झील व पर्वत) था जोकि लियांगझू संस्कृति के जेड कांग से प्रेरित था|
Asian Games 2023 India
- एशियन गेम्स 2023 में भारत के 661 खिलाडियों (333 पुरुष व 328 महिला) ने 35 खेलों में हिस्सा लिया|
- एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह व भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ओपनिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक थीं|
- एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर PR श्रीजेश क्लोजिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक रहे|
Asian Games 2023 Medal Tally
एशियन गेम्स 2023 में चीन ने 201 स्वर्ण, 111 रजत व 71 कांस्य सहित टूर्नामेंट में सर्वाधिक 383 पदक जीता| नीचे दी गयी तालिका में देश व उनके द्वारा जीते गए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक सहित कुल की सूची दी गयी है|
Asian Games 2023 Medal Tally | |||||
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
1st | चीन | 201 | 111 | 71 | 383 |
2nd | जापान | 52 | 67 | 69 | 188 |
3rd | दक्षिण कोरिया | 42 | 59 | 89 | 190 |
4th | भारत | 28 | 38 | 41 | 107 |
5th | उज्बेकिस्तान | 22 | 18 | 31 | 71 |
Asian Games 2023 India Medals
- एशियन गेम्स 2023 में जीते गए पदक के हिसाब से भारत का प्रदर्शन अन्य संस्करण की तुलना में सबसे बेहतर रहा|
- भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत व 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीता तथा पदक तालिका में चीन, जापान व दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रहा|
- इससे पूर्व भारत ने एशियन गेम्स 2018 में 70 पदक जीता था|
Asian Games 2023 India Gold Medals
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में कुल 28 स्वर्ण जीते तथा नीचे दी गयी सारणी में स्वर्ण पदक से सम्बंधित खिलाड़ी, खेल व इवेंट्स के नाम की जानकारी साझा की गयी है|
Asian Games 2023 India Gold Medals | |||
क्र.सं. | खेल | इवेंट | खिलाड़ी |
1. | शूटिंग | पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम | दिव्यांश पंवर, ऐश्वर्य तोमर व रुद्रान्क्ष पाटिल |
2. | क्रिकेट | महिला T-20 | कप्तान – हरमनप्रीत कौर |
3. | घुड़सवारी | टीम ड्रेसेज | अनुष अगरवल्ला, दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय छेड़ा व सुदीप्ति हजेला |
4. | शूटिंग | महिला 25 मी पिस्तौल टीम | ईशा सिंह, रिदम सांगवान व मनु भाकर |
5. | शूटिंग | महिला 50 मीट राइफल | सिफ्ट कौर समरा |
6. | शूटिंग | पुरुष 10 मी एयर पिस्टल | अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह व शिव नरवाल |
7. | शूटिंग | पुरुष 50 मी राइफल | ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसले व अखिल शेओरन |
8. | शूटिंग | महिला 10 मी एयर पिस्टल | पलक गुलिया |
9. | लॉन टेनिस | मिक्स्ड डबल | रोहन बोपन्ना व रुतुजा भोसले |
10. | स्क्वाश | पुरुष टीम | |
11. | शूटिंग | पुरुष ट्रैप टीम | कीनन चेनई, जोरावर सिंह व पृथ्वीराज तोंदईमन |
12. | एथलेटिक्स | पुरुष 3000 मी स्टेपलचेज | अविनाश साबले |
13. | एथलेटिक्स | शॉट पुट | तेजिंदर सिंह तूर |
14. | एथलेटिक्स | महिला 5000 मी | पारुल चौधरी |
15. | एथलेटिक्स | भाला फेंक | अन्नू रानी |
16. | तीरंदाजी | मिक्स्ड टीम | ज्योति सुरेखा व ओजस देवतले |
17. | एथलेटिक्स | भाला फेंक | नीरज चोपड़ा |
18. | एथलेटिक्स | पुरुष 4X400 मी रिले | आमोज जैकब, मोहम्मद अनस, राजेश रमेश व मुहम्मद अजमल |
19. | तीरंदाजी | महिला टीम | अदिति स्वामी, परनीत कौर व ज्योति सुरेखा |
20. | स्क्वाश | मिक्स्ड डबल | हरिंदर पाल संधू व दीपिका पल्लिकल |
21. | तीरंदाजी | पुरुष टीम | अभिषेक वर्मा, प्रथमेश जावकर व ओजस देवताले |
22. | फील्ड हॉकी | पुरुष टीम | कप्तान – हरमनप्रीत सिंह |
23. | तीरंदाजी | महिला कंपाउंड | ज्योति सुरेखा |
24. | तीरंदाजी | पुरुष कंपाउंड | ओजस देवताले |
25. | कबड्डी | महिला टीम | कप्तान – रितु नेगी |
26. | बैडमिंटन | पुरुष डबल | चिराग शेट्टी व सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी |
27. | क्रिकेट | पुरुष टीम | कप्तान – रुतुराज गायकवाड |
28. | कबड्डी | पुरुष टीम | कप्तान – पवन सेहरावत |
Asian Games 2023 GK Facts
- चीन के तैराक वांग शुन एशियन गेम्स 2023 के टोर्च लाइटर थे|
- 2023 के पूर्व 2014 में आयोजित एशियन गेम्स में क्रिकेट खेल को शामिल किया गया था|
- अन्नू रानी एशियन गेम्स के इतिहास में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाडी बनी|
- भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण व 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता|
- नीरज चोपड़ा ने 2018 के बाद एशियन गेम्स में दूसरा स्वर्ण पदक जीता|
- पहले एशियन गेम्स का आयोजन 1951 में नई दिल्ली में किया गया था|
Asian Games 2023 GK Questions in Hindi
प्रश्न – 2023 में एशियाई खेलों का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर – 2023 में एशियन गेम्स का आयोजन चीन के होंगजोउ शहर में 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक किया गया|
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 का मैस्कॉट क्या था?
उत्तर – एशियन गेम्स 2023 का शुभंकर कांगकांग, लियानलियान व चेनचेन (मेमोरीज ऑफ़ जियांगनन) था|
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 का मोटो क्या था?
उत्तर – “Heart to Heart, @Future” एशियन गेम्स 2023 का ध्येय वाक्य था|
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर – चीन के राष्ट्रपति शी जिन्पिंग ने एशियन गेम्स 2023 का उद्घाटन व ओलिम्पिक काउंसिल ऑफ़ एशिया के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह ने समापन किया|
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 के ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वज वाहक कौन थे?
उत्तर – एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह व भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ओपनिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक थीं|
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 के ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वज वाहक कौन थे?
उत्तर – एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर PR श्रीजेश क्लोजिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक रहे|
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 में किस देश ने सबसे ज्यादा पदक जीता?
उत्तर – एशियन गेम्स 2023 में चीन ने 201 स्वर्ण, 111 रजत व 71 कांस्य सहित टूर्नामेंट में सर्वाधिक 383 पदक जीता|
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 में भारत ने कितने पदक जीते?
उत्तर – एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत व 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीता|
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा?
उत्तर – एशियन गेम्स 2023 में भारत पदक तालिका में चीन, जापान व दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रहा|
प्रश्न – 1951 में पहले एशियन गेम्स का आयोजन कहाँ किया गया था?
उत्तर – 1951 में पहले एशियन गेम्स का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली किया गया था|
प्रश्न – 2026 में एशियन गेम्स का आयोजन कहाँ किया जायेगा?
उत्तर – 2026 में एशियन गेम्स का आयोजन जापान के एची व नागोया शहर में किया जायेगा|
इस आर्टिकल में हम एशियाई खेल 2023, प्रतीक, मैस्कॉट, ध्येय वाक्य, भारत द्वारा जीते गए पदक, पदक तालिका सहित परीक्षा के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|