Advertisement
SSC CHSL 2023 Analysis 11 August 1st Shift – नमस्कार दोस्तों, kvguruji.com पर आप सभी का स्वागत है| स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा SSC CHSL की परीक्षा 2 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा| इस आर्टिकल में SSC CHSL 2023 Analysis 11 August 1st Shift में पूछे गए सभी GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को साझा किया गया है| अगर आप SSC CHSL की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए| इसकी PDF आर्टिकल के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|
Download PDF – SSC CHSL 2023 Analysis All Shifts
SSC CHSL 2023 Analysis 11 August 1st Shift GK
11 अगस्त 2023 को SSC CHSL परीक्षा के पहली शिफ्ट (SSC CHSL 2023 Analysis 11 August 1st Shift) में पूछे गए प्रश्न निम्नलिखित हैं|
प्रश्न (1) – पंचवर्षीय योजना का युग किसके निर्माण से शुरू हुआ?
Advertisement
आप्शन – संसद, नीति आयोग, योजना आयोग
उत्तर – पंचवर्षीय योजना का युग योजना आयोग के निर्माण से शुरू हुआ|
योजना आयोग की स्थापना 15 मार्च 1950 को किया गया था|
प्रश्न (2) – चुम्बकीय बल रेखाओं की दिशा क्या होती है ?
उत्तर – चुम्बकीय रेखाओ की दिशा चुम्बक के बाहर उत्तर से दक्षिण तथा चुम्बक के अंदर दक्षिण से उत्तर की ओर होती है|
- चुम्बकीय रेखाओं की सघनता उच्च व विरलता निम्न चुम्बकीय क्षेत्र को दर्शाती है|
- चुम्बक के ध्रुवों पर चुम्बकीय क्षेत्र अधिकतम व मध्य में न्यूनतम होता है|
- चुम्बकीय बल रेखाएं एक बंद वक्र बनाती हैं|
- चुम्बकीय बल रेखाएं एक दुसरे को काटती नहीं हैं
प्रश्न (3) – भारत में सिक्को का विनियमन कौन करता है?
उत्तर – भारत में सिक्को का विनियमन वित्त मंत्रालय के द्वारा किया जाता है?
प्रश्न (4) – निम्नलिखित त्यौहारों को सुमेलित कीजिये?
उत्तर – छठ पूजा – बिहार
- बिहू – असम
प्रश्न (5) – भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडियों की सूची में किस स्थान पर हैं?
उत्तर – सुनील छेत्री अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं| नीचे दिए गए सारणी में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडी व सम्बंधित देश का नाम दिया गया है|
क्र.सं. | खिलाड़ी | देश | गोल | कुल मैच |
1. | क्रिस्टियानो रोनाल्डो | पुर्तगाल | 123 | 200 |
2. | अली देई (रिटायर्ड) | ईरान | 109 | 148 |
3. | लियोनेल मेसी | अर्जेंटीना | 103 | 175 |
4. | सुनील छेत्री | भारत | 92 | 142 |
प्रश्न (6) – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में गरिमा के साथ सभी नागरिको को जीवन जीने का अधिकार दिया गया है?
उत्तर – भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों के तहत अनुच्छेद 21 में गरिमा के साथ सभी नागरिको को जीवन जीने का अधिकार दिया गया है|
प्रश्न (7) – निम्न तत्वों के इलेक्ट्रान बंधुता का सही क्रम क्या है?
आप्शन – आयोडीन, ब्रोमीन, फ़्लोरिन व क्लोरिन
उत्तर – सही क्रम निम्नलिखित है|
क्लोरिन > फ़्लोरिन > ब्रोमीन > आयोडीन
इलेक्ट्रान बंधुता – किसी उदासीन विलग गैसीय परमाणु के बाह्यतम कोष में एक इलेक्ट्रॉन जोड़ने पर जो ऊर्जा बाहर निकलती है उसे इलेक्ट्रॉन बंधुता कहते हैं। इसे EA से प्रदर्शित किया जाता है।
प्रश्न (8) – 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के द्वारा भारतीय संविधान में कौन-सा अनुच्छेद राज्य के नीति निदेशक तत्व में जोड़ा गया था?
उत्तर – 42वें संविधान संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान में अनुच्छेद 39A राज्य के नीति निदेशक तत्व में जोड़ा गया था|
अनुच्छेद 39A – समान न्याय को बढ़ावा देना तथा गरीबों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना|
प्रश्न (9) – निद्रा रोग किस प्रोटोजोआ के कारण होता है?
उत्तर – निद्रा रोग ट्रिपैनोसोमियासिस प्रोटोजोआ के कारण होता है| निद्रा रोग की वाहक त्सी-त्सी मक्खी होती है|
प्रश्न (10) – वर्ष 2022 में कुचिपुड़ी नृत्य से सम्बंधित किस नृत्यांगना को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर – गद्दाम पद्मजा रेड्डी को 2022 में कुचिपुड़ी नृत्य के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया| इन्हें 2015 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था|
प्रश्न (11) – वर्ष 2023 में भारत सरकार ने किस रोग को ख़त्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
उत्तर – वर्ष 2023 में भारत सरकार ने 2047 तक सिकल सेल एनीमिया रोग को ख़त्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है|
प्रश्न (12) – चरी लोक नृत्य का सम्बन्ध किस भारतीय राज्य से है?
उत्तर – चरी लोक नृत्य राजस्थान राज्य में गुर्जर समुदाय की महिलाओं के द्वारा समूह में किया जाता है| फल्कू बाई चरी नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यांगना थी|
Download PDF – राज्यों के लोकनृत्य
प्रश्न (13) – सकल राष्ट्रीय उत्पाद का फार्मूला क्या है?
उत्तर – सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) = सकल घरेलू उत्पाद (GDP) – विदेशियो द्वारा देश में उत्पादित अंतिम वस्तु एवं सेवाओं का मौद्रिक मूल्य + विदेश में देश के नागरिको द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तु एवं सेवाओं का मौद्रिक मूल्य
सकल राष्ट्रीय उत्पाद – किसी देश के नागरिको द्वारा देश या विदेश में एक वर्ष में किये गये अंतिम रूप से उत्पादित कुल वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जीएनपी) कहा जाता है।
प्रश्न (14) – रामनाथ वी राघवन किस वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं?
उत्तर – रामनाथ वी राघवन मृदंगम वाद्य यंत्र के वादक तथा प्रसिद्ध कर्नाटक संगीत के गायक हैं|
Download PDF – संगीत वाद्य यंत्र व वादक
प्रश्न (15) – प्रथम एशियाई खेल का आयोजन किस देश में किया गया था?
उत्तर – 1951 में पहले एशियाई खेलों का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में किया गया था| भारत ने दूसरी बार 1982 में एशियाई खेलों की मेजबानी किया था|
नीचे दी गई सारणी में एशियाई खेलों के आगामी आयोजन से सम्बंधित जानकारी को साझा किया गया है|
क्र.सं. | प्रतियोगिता/टूर्नामेंट का नाम | वर्ष | आयोजन स्थल |
1. | पहला एशियाई खेल | 1951 | भारत |
2. | 18वाँ एशियाई खेल | 2018 | जकार्ता व पालेमबांग, इंडोनेशिया |
3. | 19वाँ एशियाई खेल | 2022 | हांगझोऊ, चीन |
4. | 20वाँ एशियाई खेल | 2026 | एची-नागोया, जापान |
5. | 21वाँ एशियाई खेल | 2030 | दोहा, क़तर |
6. | 22वाँ एशियाई खेल | 2034 | रियाद, सऊदी अरब |
7. | 23वाँ एशियाई खेल | 2038 | क्वालालंपुर, मलेशिया |
जरुर पढ़िए – खेलों के आगामी आयोजन 2023
प्रश्न (16) – भारत में रबी के फसल की बुवाई किस माह में की जाती है?
उत्तर – भारत में रबी के फसल की बुवाई अक्टूबर से नवम्बर माह में की जाती है|
नीचे दी गई सारणी में भारत में तीन प्रकार की फसलें, उनकी बुवाई व कटाई का समय तथा फसलों के नाम दिए गए हैं|
क्र. सं. | फसल का प्रकार | बुवाई का समय | कटाई का समय | फसलें |
1. | खरीफ | जून-जुलाई | सितंबर-अक्टूबर | चावल, ज्वार, अरहर दाल, मोती बाजरा, सोयाबीन, कॉफी, ग्वार, तिल, तिलहन, कपास, मक्का, चाय, रबड़, आदि |
2. | रबी | अक्टूबर-नवंबर | जनवरी-फरवरी | गेहूं, तिलहन, जई, जौ, दालें, अलसी, इत्यादि। |
3. | जायद | फरवरी-मार्च | मई-जून | खीरा, कद्दू, गन्ना, मूंगफली, दालें, करेला, तरबूज, खरबूजा, आदि |
प्रश्न (17) – साइमन कमीशन के विरोध के दौरान किस स्वतंत्रता सेनानी की मृत्यु हुई थी?
उत्तर – साइमन कमीशन के विरोध के दौरान 17 नवम्बर 1928 को पुलिस द्वारा किये गए लाठी चार्ज के दौरान लाला लाजपत राय घायल हो गए थे तथा बाद में उनकी मृत्यु हो गयी थी|
प्रश्न (18) – 1772 में _______ के द्वारा द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त करके बंगाल को सीधे ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में लाया गया था|
उत्तर – 1772 में वारेन हेस्टिंग्स के द्वारा द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त करके बंगाल को सीधे ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में लाया गया था|
रॉबर्ट क्लाइव के द्वारा 1765 में द्वैध शासन प्रणाली की शुरुआत की गई थी| इसके तहत बंगाल के प्रशासन को निजामत व दीवानी में विभाजित किया गया था|
इस आर्टिकल में SSC CHSL 2023 Analysis 11 August 1st Shift में पूछे गए GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को साझा किया गया है| यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर कीजिये|