2023 के सभी 4 ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन व US ओपन विजेता PDF

ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट – एक वर्ष में आयोजित होने वाले टेनिस के चार टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन व यूएस ओपन को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता है| इस आर्टिकल में वर्ष 2023 में आयोजित चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के विजेताओं के नाम व विभिन्न परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से जुड़े हुए तथ्यों को साझा किया गया है| तो अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस लेख को पूरा जरुर पढ़िए| इसकी PDF नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

Download PDF – आदित्य L-1 मिशन 2023

ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट

ग्रैंड स्लैम एक वर्ष में चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाने वाला महिला व पुरुष के टेनिस का टूर्नामेंट है| इस 4 टूर्नामेंट से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी को निम्न तालिका में साझा किया गया है|

क्र.सं.टूर्नामेंटस्थानसमयमैदान
1.ऑस्ट्रेलियन ओपनमेलबर्न, ऑस्ट्रेलियामध्य जनवरीहार्डकोर्ट
2.फ्रेंच ओपनपेरिस, फ़्रांसमईक्लेकोर्ट
3.विंबलडनलन्दन, इंग्लैंडजून-जुलाईग्रासकोर्ट
4.US ओपनन्यूयॉर्क, USAसितम्बरहार्डकोर्ट

नोट – उपरोक्त चारो ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में से विम्बलडन सबसे पुराना हैं| विम्बलडन टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1877 में हुआ था|

ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट
ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट समय व कोर्ट

ग्रैंड स्लैम

किसी खिलाडी द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में चारों टूर्नामेंट जीतने पर वह ग्रैंड स्लैम पूरा करता है| वर्ष 1938 में ऑस्ट्रेलिया के डॉन बज ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले पहले खिलाडी बने थे|

गोल्डन ग्रैंड स्लैम

किसी खिलाडी द्वारा एक कैलेण्डर वर्ष में चारों टेनिस टूर्नामेंट के साथ ओलिम्पिक, पैरालिम्पिक या यूथ ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर गोल्डन ग्रैंड स्लैम पूरा होता है| वर्ष 1988 में जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन व US ओपन जीतने के साथ ओलिम्पिक खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था| स्टेफी ग्राफ गोल्डन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली खिलाडी थी|

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023

ऑस्ट्रलियन ओपन वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है| इसकी शुरुआत वर्ष 1905 में हुआ था| ऑस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन मध्य जनवरी से दो सप्ताह तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित किया जाता है| वर्ष 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के विजेता, उपविजेता व सम्बंधित देशों के नाम निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं.इवेंटविजेतादेशउप-विजेता
1.पुरुष एकलनोवाक जोकोविचसर्बियास्टेफेनोस सित्सीपास
2.महिला एकलएरिना सबालेंकाबेलारूसएलीना रिबाकिना

नोट – सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने पुरुष एकल में सर्वाधिक 10 बार व ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाडी मार्गरेट कोर्ट ने महिला एकल में सर्वाधिक 11 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है|

फ्रेंच ओपन 2023

फ्रेंच ओपन को रोलैंड-गर्रोस टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है| इस टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1891 में हुआ था| फ्रेंच ओपन का आयोजन मई माह की शुरुआत में फ़्रांस की राजधानी पेरिस में मिट्टी के कोर्ट पर किया जाता है| वर्ष 2023 में फ्रेंच ओपन के विजेता, उपविजेता व सम्बंधित देशों के नाम निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं.इवेंटविजेतादेशउप-विजेता
1.पुरुष एकलनोवाक जोकोविचसर्बियाकैस्पर रूड
2.महिला एकलइग स्वितेकपोलैंडकैरोलिना मुचोवा

नोट – स्पेन के राफेल नडाल ने पुरुष एकल में सर्वाधिक 14 बार व अमेरिका की पूर्व खिलाडी क्रिस एवर्ट ने महिला एकल में सर्वाधिक 7 बार फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है|

विंबलडन 2023

विंबलडन, टेनिस के सभी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में से सबसे पुराना टूर्नामेंट है| प्रत्येक वर्ष इसका आयोजन जून-जुलाई माह में इंग्लैंड की राजधानी लन्दन में ग्रास कोर्ट पर किया जाता है|  वर्ष 2023 में विंबलडन के विजेता, उपविजेता व सम्बंधित देशों के नाम निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं.इवेंटविजेतादेशउप-विजेता
1.पुरुष एकलकार्लोस अल्काराज़स्पेननोवाक जोकोविच
2.महिला एकलमार्केटा वोंद्रोसोवाचेक रिपब्लिकओंस जाब्युर

नोट – स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर ने पुरुष एकल में सर्वाधिक 8 बार व अमेरिका की पूर्व खिलाडी मार्टिना नवरातिलोवा ने महिला एकल में सर्वाधिक 9 बार विंबलडन टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है|

यू. एस. ओपन 2023

US ओपन वर्ष का आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होता है| इसका आयोजन सितम्बर माह में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हार्ड कोर्ट पर होता है| वर्ष 2023 में US ओपन के विजेता, उपविजेता व सम्बंधित देशों के नाम निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं.इवेंटविजेतादेशउप-विजेता
1.पुरुष एकलनोवाक जोकोविचसर्बियाडेनियल मेदवेदेव
2.महिला एकलकोको गौफअमेरिकाएरिना सबलेंका

नोट – अमेरिका के पूर्व खिलाडी बिल तिल्डेन ने पुरुष एकल में सर्वाधिक 7 बार व अमेरिका व नॉर्वे की पूर्व खिलाडी क्रिस मोल्ला मलोरी ने महिला एकल में सर्वाधिक 8 बार US ओपन टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है|

ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से सम्बंधित प्रश्न

प्रश्न – प्रत्येक वर्ष टेनिस के कितने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है?

उत्तर – प्रत्येक वर्ष टेनिस के कुल 4 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है तथा इनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. ऑस्ट्रेलियन ओपन
  2. फ्रेंच ओपन
  3. विंबलडन
  4. US ओपन

प्रश्न – वर्ष 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता?

उत्तर – वर्ष 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल का ख़िताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता|

प्रश्न – वर्ष 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता?

उत्तर – वर्ष 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का ख़िताब बेलारूस की एरिना सबालेंका ने जीता|

प्रश्न – वर्ष 2023 में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता?

उत्तर – वर्ष 2023 में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल का ख़िताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता|

प्रश्न – वर्ष 2023 में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता?

उत्तर – वर्ष 2023 में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का ख़िताब पोलैंड की इग स्वितेक ने जीता|

प्रश्न – वर्ष 2023 में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता?

उत्तर – वर्ष 2023 में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल का ख़िताब स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने जीता|

प्रश्न – वर्ष 2023 में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता?

उत्तर – वर्ष 2023 में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का ख़िताब चेक रिपब्लिक की मार्केटा वोंद्रोसोवा ने जीता|

प्रश्न – सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड किस खिलाडी के नाम पर है?

उत्तर – पुरुष वर्ग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल सहित 24 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है| वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाडी मार्गरेट कोर्ट के नाम पर सर्वाधिक 24 बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने के रिकॉर्ड है|

प्रश्न – किस टेनिस खिलाडी को बजरी के बादशाह या किंग ऑफ़ बजरी के नाम से जाना जाता है?

उत्तर – स्पेन के टेनिस खिलाडी राफेल नडाल को बजरी के बादशाह या किंग ऑफ़ बजरी के नाम से जाना जाता है| राफेल नडाल ने मिट्टी के कोर्ट पर आयोजित किये जाने वाले फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट का ख़िताब सर्वाधिक 14 बार जीता है|

Download PDF – चंद्रयान 3 मिशन GK

इस आर्टिकल में हमने 2023 के सभी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन व US ओपन के विजेताओं के बारे में पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment